कर्म का प्रतिफल अकाट्य है

अनादि काल से सृष्टि कर्म की धुरी में घूमती चली आ रही है। विश्व में कर्म को ही प्राधनता दी गई है, जो जैसा कार्य करता है, उसी के अनुरुप उसे फल भी भोगना पड़ता है। संसार एक कर्म भूमि है। यहाँ आकर मनुष्य जैसा बोता है उसे वैसा ही काटना पड़ता है।

अन्तःकरण रुपी खेत में विचार, बीज स्वरुप होते हैं। यही विचार अंकुरित होकर कर्मरुपी फसल का रुप धारण करते हैं। व्यक्ति जिस तरह के विचारों को मन में आश्रय देता है वे ही पुष्पित तथा पल्लवित होते रहते हैं तथा इस संसार में जो भी सुख-दुख की परिस्थितियाँ हमे दृष्टिगगत होती हैं वह कुछ और नहीं हमारे ही बुरे या अच्छे विचारों का परिणाम होती हैं।

यदि कोई किसान अपने खेत में धान बोये और गेहूँ की फसल काटना चाहे तो यह उसी प्रकार असम्भव हैँ जैसे व्यक्ति बुरे कर्म करके भगवान से यह आशा लगाये कि उसका जीवन सुखी एवं समृद्ध बनें।

जीवन को श्रेष्ठ एवं समुन्नत बनाने के लिए यह आवश्यक है कि हम नित्य प्रति के जीवन में उच्च विचारों की दिव्य-ज्योति से अन्तःकरण को आलोकित करते रहें। मनुष्य महानता से उत्पन्न हुआ हैः उसका लक्ष्य महान होना चाहिए। इसके लिए मनुष्य को कर्मरुपी गाण्डीव लेकर अपने मन में नित्यप्रति उत्पन्न होने वाले विकारों से युद्ध करना चाहिए और अपने को शुद्ध एवं सात्विक बनाते चलना चाहिए। शुभ कर्म तथा विचार वह सीढ़ी है जिसका सहारा लेकर चढ़ने से मनुष्य उच्च आदर्शवादी एवं महान बन सकता है।


ईश्वर का द्वारा सबके लिए खुला है।

ईश्वर का द्वारा सबके लिए समान रुप से खुला है। उसमें जो भी चाहे प्रवेश कर सकता है।

सूरज नित्य उदय होता और अपनी राह चला जाता है। हम चाहें तो धूप में पहुँचकर उससे मिल सकते हैं। यदि घर में बैठे रहें और आँखें बन्द कर लें तो फिर उससे मिलना कठिन है। सूर्य से कृपा की याचना र्व्यथ है वह तो अनवरत रुप से बरसा ही रहा है। बन्द तो हमने अपने दरवाजे और अपनी आँखें कर ली है। खोलना इन्हीं को है। कृपा तो अपने ऊपर अपने आपको करती है। अन्धा यह सोचे कि मेरी आँखें ठीक हैं केवल दुनिया ही अँधेरी हो गई, तो फिर वस्तुस्थिति को समझना कठिन है। भगवान रुष्ट हो गये हैं और मैं अपनी स्थिति पर सन्तुष्ट हूँ, यह माना जाता रहा तो फिर कोई समाधान मिल न सकेगा।

ईश्वर हमारे लिए अपरिचित है। हम केवल अपने परिचित अज्ञान और मनोविकारों को ही जानते हैं। परिचितों का स्वागत किया जाता है और अपरिचितों को आश्रय देने में संकोच पड़ता है। ईश्वर को अपने में आत्मसात करना अथवा अपने को उसमें धुला देना यह दोनों ही स्थितियाँ हमें अत्यन्त कठिन होती हैंः फिर परम् प्रभु से मिलन कैसे हो।

हम ईश्वर को जिस गज से नापते हैं वह बहुत छोटा है। अपने गज से महामानवों तक को लोग न नाप सके, उनके रहते उनका उपहास और असहयोग करते रहे। फिर इतने विशाल परमेश्वर को अपना छोटापन रहते किस प्रकर जानें? उसे कैसे पावें? और कैसे अपनावें?

ईश्वर का स्वरुप है-’महानता’। इन विशाल ब्रह्माण्ड को उसकी एक छवि के रुप में देखा जा सकता है और इस सुविस्तृत विस्तार के अर्न्तगत हो रही ज्ञात और अविबात हलचलों को उस महासागर की तरंगें समझा जा सकता है। इसे प्राप्त करने को हमें अपनी संकीर्णता छोड़नी पड़ेगी और उतनी महानता अपनानी पड़ेगी जिसके सहारे उस महान परमेश्वर को देखा जा सके। गड्ढे में बैठकर छोसी-सी परिधि ही दिखाई देगी। समतल भूमि पर बैठ कर कुछ मील तक के दृश्य दृष्टिगोचर हो सकते हैं किन्तु यदि सुविस्तृत अन्तरिक्ष की झाँकी करनी हो तो अधिकाधिक ऊँचाई पर पहुँचने और वहाँ से दृष्टि पसारने के अतिरिक्त और किसी प्रकार अभीष्ट उद्देश्य की पूर्ति नहीं हो सकती।

हम जितने ही संकीर्ण हैं, ईश्वर से उतनी ही दूर हैं। उदात्त दृष्टिकोण और उदार रीति-नीति अपनाकर ही उसके समीप पहुँचाने वाली मंजिल पर अग्रसर हो सकते हैं। छोटे पात्र में बड़े पदार्थ नहीं रखे जा सकते हैं। जितना सामान हो उसे रखने के लिए पात्र भी उतना ही बड़ा होना चाहिए। बड़ी जलराशि गहरे तालाब में ही भरी जा सकती है। ईश्वर महान है। महानता के रुप में ही उसकी स्थापना अन्तःकरण में हो सकती है। महामानवों को ही दूसरे शब्दों में ईश्वर भक्त कह सकते हैं। संकीर्ण स्वार्थपरता की धुन्ध जितनी मात्रा में निरस्त करते हैं उतने ही स्पष्ट दर्शन भगवान के हो सकते हैं।

ईश्वर खुला आकाश है-कोई व्यक्ति नहीं। हम आकाश में उड़ें उसका आँचल खुला पड़ा है। आकाश हमें खींचकर ऊपर नहीं उड़ावेगा। अपना लक्ष्य और प्रयत्न हों तो साधन बन जायेंगे।

समुद्र न तो नदियों को बुलाता है और न रोकता है। कोई नदी चाहे तो तालाब में रुक जाय। कोई चाहे तो बहती चले और समुद्र में मिल जाय। ईश्वर को प्राप्त करने के लिए उसे समझना आवश्यक है। मिन्नतें करके और मनौती मनाने की उलझी पगडंडी पर चलकर उस तक नहीं पहुँचा जा सकता। उदात्त चिन्तन और परिष्कृत व्यक्तित्व के राजमार्ग पर चलकर ही उस परम प्रभु तक पहुँचा जा सकता है, जिसे पाना हमारा जीवन-लक्ष्य है।


आत्मा को कैसे जानें? परमात्मा को कैसे देखें?

आत्मा क्या है? वह परमात्मा सत्ता का प्रतीक कैसे है? इन प्रश्नों का समाधान करते हुए केनोपनिषद में बड़ी मार्मिक चर्चा की गई है। जिज्ञासु पूछता है-

केनेषितं पसितं प्रेषितं मनः? केन प्राणः प्रथमः प्रैति युक्तः? चक्षुः श्रोत्र क उ देवोयुक्ति॥

अर्थात्- मन किसकी प्रेरणा से दौड़या हुआ दौड़ता है? किसके द्वारा प्रथम प्राण संचार सम्भव हुआ? किसकी चाही हुई वाणी मुख बोलता है? कौन देवता देखने और सुनने की व्यवस्था बनाता है?

मन अपने आप कहाँ दौड़ता है। आन्तरिक आकाँक्षाएँ ही उसे जो दिशा देती हैं, उधर ही वह चलता है, दौड़ता है और वापिस लौट आता है। यदि मन स्वतन्त्र चिन्तन में समर्थ होता तो उसकी दिशा एक ही रहती। सबका सोचना एक ही तरह होता, सदा सर्वदा एक ही तरह का चिंतन बन पड़ता पर लगता है पतंग की तरह मन का उड़ाने वाला भी कोई और है, उसकी आकाँक्षा बदलते ही मस्तिष्क की सारी चिन्तन प्रक्रिया उलट जाती है। मन एक पराधीन उपकरण है-वह किसी दिशा में स्वेच्छा पूर्वक दौड़ नहीं सकता। उसके दौड़ने वाली सत्ता जिस स्थिति में रह रही होगी, चिन्तन की धारा उसी दिशा में बहेगी। मन को दिशा देने वाली मूल सत्ता का नाम ‘आत्मा’ है।

दूसरे प्रश्न में जिज्ञासा है कि माता के गर्भ में पहुँचने पर प्रथम प्राण कौन स्थापित करता है? उसमें जीवन संचार के रुप में हलचलें कैसे उत्पन्न होती हैं। रक्त-माँस तो जड़ है। जड़ में चेतना कैसे उत्पन्न हुई? यहाँ भी उत्तर वही है- यह आत्मा का कर्त्तृव्य है। भ्रूण अपने आप में कुछ भी कर सकने में समर्थ नहीं। माता-पिता की इच्छानुसार सन्तान कहाँ होती है? पुत्र चाहने पर भी कन्या गर्भ में आ जाती है। जिस आकृति-प्रकृति की अपेक्षा की उससे भिन्न प्रकार की सन्तान जन्म लेती है। इसमें माता-पिता का प्रयास भी कहाँ सफल हुआ। तब भू्रण को चेतना प्रदान करने का कार्य कौन करता है? उपनिषदकार इस प्रश्न के उत्तर में आत्मा के अस्तित्व को प्रमाण रुप से प्रस्तुत करता है।

मृत शरीर में प्राण संचार न रहने से उसके भीतर वायु भरी होने पर भी साँस को बाहर निकालने की सामर्थ्य नहीं होती। श्वाँस-प्रश्वाँस प्रणाली यथावत् रहने पर भी प्राण स्पन्दन नहीं होता। प्राण, अपान, व्यान, उदान और समान प्राणों द्वारा शरीर और मन के विभिन्न क्रिया-कलाप संचालित होते हैं, पर महाप्राण के न रहने पर शरीर में उनका स्थान और कार्य सुनिश्चित होते हुए भी सब कुछ निश्चल हो जाता है। अंगों की स्थिति यथावत रहते हुए भी जिस कारण मृत शरीर जड़वत् निःचेष्ट हो जाता है वह महाप्राण का प्रेरणा क्रम रुक जाना ही है। इस सूत्र संचालक महाप्राण को ही ‘आत्मा’ कहते हैं।

तीसरा प्रश्न उत्पन्न होता है किसकी चाही हुई वाणी मनुष्य बोलते हैं। निस्सन्देह यह कार्य मुख का नहीं है। शरीर और इन्द्रियों का भी नहीं है। यदि ऐसा होता तो भूखा होने पर पात्र-कुपात्र आगे समय-कुसमय का ध्यान रखे बिना भोजन याचना की जाती। कामुक आवश्यकता की पूर्ति के लिए किसी शील संकोंच को आड़े न आने दिया गया होता। पर शरीर और मन की आवश्यकताओं को बहुवा रोककर रखा जाता है। अन्तःकरण क्षुब्ध होने पर मुख से कटु वचन निकलते हैं और उत्कृष्ट स्थिति में अमृतोषम वाणी निसृत होती है। यदि वाणी स्वतन्त्र होती तो वह तोता की तरह अभ्यस्त शब्दों का ही उच्चारण करती रहती। वाणी से विष और अमृत, ज्ञान और अज्ञान निसृत करने वाली अन्तःचेतना उससे पृथक और स्वतन्त्र है-उसी का नाम ‘आत्मा’ है।

आँखें किसकी प्रेरणा से देखती हैं, कान किसकी इच्छानुसार सुनते हैं? यह प्रश्न उपस्थित करते हुए यह देखा जा सकता है कि क्या आँखों में देखने की या कानों में सुनने की स्वतन्त्र शक्ति है। निश्चित रुप से वह नहीं ही है। यदि होती तो मृतक या मूर्च्छित स्थिति में भी आँखें देखती और कान सुनते। ध्यान मग्न होने की स्थिति में आँखें के आगे से गुजरने वाले दृश्य भी परिलक्षित नहीं होते और कानों के समीप ही बात-चीत होते रहने पर भी कुछ सुना नहीं जाता। अनेक दृश्यों में से आँखें अपने प्रिय विषय पर ही टिकती है। कई तरह की आवाजें होते रहने पर भी कान उन्हीं पर केन्द्रित होते हैं जो अपने को प्रिय हैं। इन ज्ञान प्रधान कान और चक्षु इन्द्रियों में अपनी निज की क्रियाशीलता नहीं है, जिसकी प्रेरणा से वे सक्रिय रहते हैं वह सत्ता “आत्मा” की ही है।

दूसरे मन्त्र में ऋषि ने इन प्रश्नों का समुचित उत्तर स्वयं ही प्रस्तुत कर दिया है-

“श्रोत्रस्य श्रोत्रं मनसो मनो यद्वाचो हवाच स उ प्राणस्य प्राणश्चक्षुषंतिमुञ्च धीराः। प्रेत्यास्माल्लोकादमृता भवन्ति।”

अर्थात्-कान में जो सुनने की शक्ति है, मन में जो मनन करने की शक्ति है, वाणी में जो बोलने की शक्ति है, प्राणमें जो संचालन शक्ति है, आँखों में जो देखने की शक्ति है, वह देवात्मा ही जीवन का संचार करती है।

अब प्रश्न उत्पन्न होता है यह आत्मा आखिर है क्या? उसके उत्तर में ऋषि कहता है-

‘छायातपौ वेददो वदन्ति’।

अर्थात्-यह आत्मा धूप के साथ जुड़ी हुई छाया की तरह है। उसका अस्तित्व परमात्म सत्ता पर अवलम्बित है। सूर्य की धूप चन्द्रमा को प्रकाशित करती है। चन्द्रमा की चाँदनी से धरती प्रकाशवान होती है। उसी तरह परमात्मा की सत्ता पर प्रतिबिम्बित होती है और फिर उसकी ज्योति इन्द्रियों को आलोकित करके उन्हें सम्वेदनाएँ अनुभव करने योग्य बनाती है।

यथार्थ ज्ञान के शोधकर्त्ता इन्द्रिय ज्ञान से ऊपर उठकर आत्म ज्ञान को प्राप्त करते हैं और फिर उससे ऊँची परमात्म सत्ता में अपने आपको विलीन करते हुए ऊपर उठते हैं और अमृत को प्राप्त करते हैं। इस तथ्य का प्रतिपादन करते हुए उपनिषदकार कहता है-

‘अतिमुच्य धीरा प्रेत्यास्माल्लोकादमृता भवन्ति’।

अर्थात्-आत्म-ज्ञानी, धीर पुरुष इन्द्रियों के प्रेरक जीवात्मा का अतिक्रमण करके इस लोक से अर्थात् जन-साधारण के द्वारा अपनाये गये निष्कृष्ट स्तर से ऊपर उठ कर अमृतत्व को प्राप्त करते हैं।

यहाँ अमृतत्व का अर्थ है अनन्त जीवन की मान्यता और तद्नुरुप दृष्टिकोण अपनाकर तदनुरुप चिन्तन एवं कतृव्य का निर्धारण। लोग अपने को मरण धर्मा मानते हैं, तात्कालिक लाभों को अवाँछनीय होते हुए भी उन्हें ही सब कुछ समझ कर टूट पड़ते हैं और भविष्य को भूलकर उसे अन्धकारमय बनाते हैं। खाओ, पिओ मौज उड़ाओं। कर्ज लेकर मद्यपान करते रहो की नीति अपना कर लोभ, मोह में ग्रसित वासना, तृष्णा के लिए आतुर मनुष्यों का दृष्टिकोण मरण-धर्मा है। उसे अपनाने वाले जीवित मृतक है। इसके विपरीत जो अनन्त जीवन का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए आज कष्ट उठाने की तपश्चर्या का स्वागत करते हैं वे दूरदर्शी विवेकवान् अमर कहलाते हैं। अमृतत्व का प्राप्त होना इसी परिष्कृत दृष्टिकोण को अपनाने के साथ जुड़ा हुआ है।

ऊपर धीर शब्द का उपयोग हुआ है। अध्यात्म शास्त्र में ‘धीर’ शब्द निर्विकारी के लिए और ‘मूढ़’ सविकारी के लिए प्रयुक्त होता है। धृति को धर्म का प्रथम चरण इसीलिए माना गया है कि मनुष्य निर्विकार रह सकने की अपनी अविचल अध्यात्म निष्ठा का परिचय देता है। इसके विपरीत विकारों को अपनाने में उतावली करने वाले अधीर कहलाते हैं। उन्हीं अदूरदर्शियों को ‘मूढ़’ संज्ञा दी गई है।

“विकार हेतौ सति विक्रियन्ते येषाँ न चेतासि त एव धीराः”।

अर्थात्-विकारग्रस्त होने की परिस्थितियाँ रहने पर भी अविचल बने रहते हैं वे ही ‘धीर’ है।

धीर व्यक्ति आत्मबोध प्राप्त करते हुए जिस परमात्म सत्ता में प्रवेश करते है उसे इन्द्रियों से प्रत्यक्ष नहीं देखा जा सकता। आत्मानुभूति ही उसे उपलब्ध करने का एकमात्र साधन है। यदि इन्द्रियों से उसे देखने का प्रयत्न किया जाय तो निराशा अथवा भ्रान्ति ही हाथ लगेगी। इस सर्न्दभ में केनेपनिषद का अगला प्रतिपादन है-

‘न तत्र चक्षुर्गच्छति न वाग्गच्छति नो मनो न विद्यो न विजानीमो यथैतदतु, शिष्यादन्य देव तद्विदितदयो अविदितादधि। इति शुश्रुम पूर्वेषाँ ये न स्तद्वया चच क्षिरे”।

अर्थात्-उसे आँखें नहीं देख सकतीं, वाणी नहीं कह सकती, मन नहीं जान सकता। हम नहीं जानते कि उसे जिज्ञासुओं को किस प्रकार समझाया जाय। हमने, जो सुना जाना है उससे वह ब्रह्म विलक्षण है। वह इन्द्रियातीत होने पर भी नहीं हैं ऐसा नहीं कहा जा सकता।

वृहदारण्यक उपनिषद में इसी तथ्य को दूसरे शब्दों में कहा गया है-

‘विज्ञातारं अरे किम् विजानीयात्’

अरे, उस जानने वाले को किसके सहारे जनाया जाय?

सूर्य को दीपक से कैसे देखें? वह तो स्वयं ही प्रकाशवान है। प्रकाश को प्रकाश से देखने की क्या आवश्यकता ? बुद्धि की सत्ता अनुभव करने के लिए नई बुद्धि कहाँ से लाई जाय? अँधेरे को देखने के लिए दीपक और अन्यान्य पदार्थों को जानने के लिए बुद्धि की आवश्यकता रहती है, पर दीपक और बुद्धि तो स्वयं ही प्रत्यक्ष है। प्रत्यक्ष को फिर किस प्रत्यक्ष से जानें?

हम हैं और इन्द्रियों को प्रेरणा देने वाले है-इन्द्रियों के कारण हम चैतन्य नहीं, वरन् हमार कारण इन्द्रियों में चेतना है, यह जान लेने पर आत्मा का अस्तित्व प्रत्यक्ष हो जाता है। आत्मा पर मल आवरण विक्षेप के कषाय कल्मष चढ़ जाने से वह मलीन बनता है और दीन दयनीय दुर्दशाग्रस्त परिस्थिति में पड़ा जकड़ा दुख भोगता है मलीनता की इन आवरण परतों को उतार फेंकने पर उसका निर्मल स्वरुप प्रकट होने लगता है। दर्पण पर जमी हुई धूलि हटा देने से उसमें अपना प्रतिबिम्ब सहज ही देखा जा सकता है।

आत्म-साक्षात्कार इसी का नाम है-इसे ही परमात्मा का दर्शन एवं परब्रह्म की प्राप्ति कहते हैं। आँखों से किसी देवावतार के स्वरुप को देखने की लालसा एक भ्रान्ति मात्र है-जिसका पूरा हो सकना सम्भव नहीं। ईश्वर को चर्म चक्षुओं से नहीं, ज्ञान चक्षुओं से ही देखा जा सकता है। आँखें पंच भौतिक पदार्थों की बनी होने के कारण अपने सजातीय जड़ पदार्थों को ही देख सकती है। उनके लिए चेतन को उसकी गतिविधियों को देख सकना सम्भव नहीं, न अन्य इन्द्रियों से उनकी अनुभूति हो सकती है। आत्मा को देख सकना तो दूर उसकी अनुभूतियों को प्रसन्नता-अप्रसन्न्ता, आशा-निराशा, स्नेह-द्वेष, सन्तोष-असन्तोष तक की इन्द्रियों से अनुभव नहीं किया जा सकता तक सर्वव्यापी नियामक सत्ता को-परमात्मा को इन्द्रियों के सहारे कैसे देखा सुना या जाना जा सकेगा?

आत्मा का परिष्कृत रुप ही परमात्मा है। जीवात्मा वह जो लोभ, मोह से-वासना, तृष्णा से प्रभावित होकर स्वार्थ-परता एवं संकीर्णता के बन्धनों में जकड़ा पड़ा है। अपना चिन्तन, कर्तृव्य शरीर और कुटुम्ब के भौतिक लाभों तक सीमित रखने वाला भव-बन्धनों में जकड़ा जीव है। मुक्त उसे कहा जायगा जिसने अपनेपन की, आत्म-भाव की परिधि को अधिकाधिक विस्तृत बना लिया है। जिसके लिए समस्त विश्व अपना परिवार है। समस्त प्राणी जिसके अपने कुटुम्बी है। औरों के दुख को अपना दुख मानकर जो उसके निराकरण का प्रयास करता है। औरों को सुख देकर सुखी होता है। अपने और औरों के बीच की दीवार तोड़कर सर्वत्र एक ही आत्मा का विस्तार देखता है वह दिव्यदर्शी ही दूसरे शब्दों में परमात्म दर्शी कहा जाता है। आत्मा का परिष्कृत एवं विकसित रुप ही परमात्मा है। परमात्म स्तर को प्राप्त करना ही मानव जीवन का परम लक्ष्य है।


आत्मा मात्र मस्तिष्क नहीं है

आदमी मर गया या अभी जीवित है, इसकी घोषित मान्यता यह है-कि मस्तिष्क काम करना बन्द कर दे। इलेक्ट्रोएन से फेलोग्राम (ई. ई. जी.) मस्तिष्कीय कम्पनों की हरकत अकिंत करने से इनकार कर दे तो समझना चाहिए कि आदमी मर गया। ऐसे व्यक्ति को मृतक घोषित करने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। चिकित्सा जगत की पूर्व मान्यता यही है। फ्राँस की नेशनल मेडिकल ऐकेडेमी के एक मृत्यु के फैसले को कानूनी मान्यता दिलाने के लिए विधिवत यह घोषणा करनी पड़ी थी कि यदि किसी व्यक्ति का ई. जी. 48 घण्टे तक लगातार निष्क्रियता प्रकट करता रहे तो उसकी ‘कानूनी मृत्यु’ घोषित की जा सकती है।

मृत्यु की परिभाषा करते हुए मस्तिष्क विशेषज्ञ डा. हैनीवल, हैयलिन ने भी यही कहा था-मस्तिष्क की मृत्यु को अन्तिम मृत्यु कहा जा सकता है। हारवर्ड मेडीकल कालेज के डा. रावर्ट एस. श्राव ने भी यही मत निर्धारित किया था कि यदि मस्तिष्क जवाब दे गय है तो हृदय को पम्प करके जीवित रखने का प्रयत्न करना बेकार है।

इस पूर्व मान्यता को झुठलाने वाली एक घटना अंकारा युनिवर्सिटी के डाक्टर ने स्वयं ही प्रस्तुत कर दी। डा. रील 30 वर्ष के नवयुवक थे। वे एक मरीज का एक्सरे ले रहे थे कि गलती से बिजली का नंगा तार छू गये। जोर का आघात लगा और उनके दिमाग ने काम करना बन्द कर दिया। ई. ई. जी. के हरकत ने करने के आधार पर उन्हें मृतक घोषित कर दिया जाना चाहिए था, पर वैसा किया नहीं जा सका। क्योंकि उस हालत में भी उनके चेहरे पर और उँगलियों में हरकत पाई गई। उनकी आँखें खुली हइु थीं और कभी-कभी पलक झपकते देखे गये। डाक्टरों ने उनके मुँह में नली डालकर पेट में वेवीफ्रुड, फलों का रस, सीरस आदि पहुँचाया फलतः उनका दिल तक दूसरे अंग काम करते रहे।

इस विलक्षण जीवित मृतक को देखने के लिए अमेरिका, जापान, रुस, इंगलैंड, फ्राँस और जर्मनी के डाक्टर हवाई जहाजों से अंकारा पहुँचे और यह देखकर चकित रह गये कि मस्तिष्क के पूर्णतया निष्क्रिय हो जाने पर भी डा. रील पौधे की तरह जी रहे थे और उन्हें माँस का पौधा कहा जाने लगा। यों रोगी को जीवित तो न किया जा सका, पर आशा से बहुत अधिक दिनों तक वे जिये।

इससे इस नये सिद्धान्त की पुष्टि हुई कि मस्तिष्क का वह भाग जो ई. ई. जी. की पकड़ में आता है उससे भी भीतर एवं उससे भी गहरी कोई और सत्ता है जो जीवन के लिए मूल रुप से उत्तरदायी है। मस्तिष्क तो उस चेतना का एक औजार मात्र है।

जापान की कोवे युनिवर्सिटी के प्रो. स्यूडा डा. के किटो और डा. सी. आदाशी के त्रिगुटु ने मृत दिमाग को जीवित और जीवित को मृतक बनाने में एक नई सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बिल्ली का दिमाग निकाल कर शून्य से 20 डिग्री नीचे शीत वातावरण में जमा कर रखा और 203 दिन बाद उसे धीरे-धीरे तापमान देकर पुनः सक्रिय किया। भय था कि आक्सीजन के अभाव में मस्तिष्क की कोशिकाएँ मर गई होंगी और दिमाग निकम्का हो गया होगा, पर वैसा हुआ नहीं। 203 दिन तक भी दिमाग जीवित रहा और उसे फिर सक्रिय बनाकर दूसरी बिल्ली के मस्तिष्क में फिट किया जा सका।

पिछले दिनों वैज्ञानिक क्षेत्रों में आत्मा के स्वतन्त्र अस्तित्व को अमान्य ठहराया जाता रहा है और कहा जाता रहा है कि मस्तिष्क ही आत्मा है और उसकी गतिविधियाँ समाप्त होते ही आत्मा का अन्त हो जाता है। नास्तिकवादी मान्यता मनुष्य को चलता-फिरता, पेड़-पौधा भर बताती रही है और कहती रही है कि शरीर के साथ ही जीवन का सदा के लिए अन्त हो जाता है। पर विज्ञान की नवीनतम शोधों ने सिद्ध किया है-मस्तिष्क चेतना के प्रकटीकरण का एक उपकरण मात्र है मूल चेतना उससे भिन्न है और मस्तिष्कीय गतिविधियाँ समाप्त हो जाने पर भी वह अपना काम काम करती रह सकती है। यह आस्तिकवादी सिद्धान्त का प्रकारान्तर से समर्थन ही माना जायगा।


अदृश्य से दृश्य - दृश्य से अदृश्य

जो कुछ हम आँखों से देखते हैं क्या यही संसार है? इस प्रश्न का उत्तर हाँ में ही दिया जा सकता है, पर वह वस्तुतः नितान्त बालकों का ही होगा। वस्तुतः जो कुछ हम देखते हैं वह उन अस्तित्वों का अति स्वल्प अंश है जिसे हम देख नहीं सकते। न केवल खुली आँखों से वरन् सूक्ष्मदर्शी यन्त्र भी उन्हें देखने में ही नहीं अनुभव करने में भी असमर्थ रहते हैं।

कई बार दृश्य के अद़श्य में और अदृश्य के दृश्य में परिणत होने की घटनाएँ घटित होती रहती हैं और वे इतनी विभिन्न होती हैं कि उन्हें भूत-प्रेत, देवी-देवता की करतूत, सिद्धि चमत्कार अथवा अतीन्द्रिय चेतना की अनुभूति आदि कहकर मन समझाना पड़ता है। वास्तविकता क्या है इसका सही पता लगा सकना और उन अद्भुत घटनाओं का समाधान करण विश£षण कर सकना प्रायः सम्भव नहीं ही हो पाता।

इस सर्न्दभ में आये दिन जहाँ-तहाँ घटित होने वाली घटनाओं में से दो इस प्रकार हैं-

(1) मनीला की यू. पी. आई नामक प्रामाणिक समाचार ऐजेन्सी ने पूरी खोज-बीन के पश्चात् एक समाचार प्रकाशित कराया था कि-कार्नेलियो क्लोजा नामक एक बारह वर्षीय छात्र जब तक अनायास ही अदृश्य हो जाता है। स्कूल के क्लास से गायब हो जाना और दो-दो दिन बाद वापिस लौटना आरम्भ में लड़के की चकमेबाजी समझा गया किन्तु पीछे उसके दिये गये ब्यौरे पर ध्यान देना पड़ा। वह कहता था कोई समवयस्क परी जैसी लड़की उसे खेलने के लिए अपने पास बुलाती है और वह रुई की तरह हलका होकर उसके साथ खेलने, उड़ने लगता है।

पुलिस ने बहुत खोज की उस पर विशेष पहरा बिठाया गया। यहाँ तक कि उसके पिता ने कमरे में बन्द रखा तो भी उसका गायब होना रुका नहीं। पीछे किसी पादरी के मन्त्रोपचार से वह संकट दूर हुआ।

(2) फ्राँसीसी वैज्ञानिक सेलारियर जिनकी विश्वासनीयता पर किसी को उँगली उठाने का साहस नहीं हो सकता। उनने एक घटना का उल्लेख किया है-पैरिस की एक प्राचीन प्रतिमा की जब वैज्ञानिकों का एक दल परीक्षा कर रहा था तो वह मूर्ति देखते-देखते अदृश्य हो गई और उसके स्थान पर एक दूसरी विशालकाय मूर्ति आ विराजी जो पहली की तुलना में कहीं बढ़ी थी।

यह घटना अभी बहुत पुरानी नहीं हुई है जिसमें टेनेसी राज्य के गालिटिन नगर के एक धनी किसान डेविड लेंग के अचानक गायब हो जाने के समाचार ने दूर दूर तक आँतक पैदा कर दिया था और उस सम्बन्ध में भारी जाँच-पड़ताल हुई थी। वह किसी जरुरी काम से घर से बाहर जा रहा था कि देखते-देखते आँखों के सामने से अदृश्य हो गया और फिर कभी नहीं लौटा। कोई ऐसी वजह भी नहीं थी जिससे वह जान-बूझकर भाग जाता। हँसता-हँसता यह कहकर घर से निकला था कि “अभी दस मिनट में आता हूँ।” जिस स्थान से यह गावब हुआ था उसके आस-पास पन्द्रह फुट के घेरे की घास बुरी तरह झुलस गई थी। पुलिस तथा दूसरे खोजी सिर तोड़ प्रयत्न करने पर भी उसका कुछ पता न लगा सके।

ऐसे घटनाओं की विवेचना करते हुए वैज्ञानिक क्षेत्रों में कई प्रकार से चर्चा होती रहती है। अब विज्ञान इस निश्चय पर पहुँच चुका है कि मनुष्य की इन्द्रिय चेतना के आधार पर विकसित बुद्धि जितना जान पाती है, दुनिया वस्तुतः उससे कहीं अधिक है। उसे न बुद्धि समझ पाती है और न मानव निर्मित यन्त्र ही उसे पूरी तरह पकड़ पाते हैं। फिर भी कुछ विशेष सूक्ष्म सम्वेदना वाले यन्त्र थोड़ी बहुत जानकारी कभी-कभी देते रहते हैं और यह सिद्ध करते हैं कि प्रत्यक्ष दर्शन न केवल अधूरा वरन् भ्रामक भी है।

हम नित्य ही सूर्य की ‘धूप’ को देखते हैं। पर सच्चाई यह है कि धूप कभी भी नहीं देखी जा सकती। उसके प्रभाव से प्रभावित पदार्थ विशेष स्तर पर चमकने लगते हैं, यह पदार्थों की चमक है। सूर्य की किरणें जो इस चमक का प्रधान कारण हैं हमारी दृश्य शक्ति से सर्वथा परे है। अन्तरिक्ष में प्रायः पूरे सौरमण्डल को प्रकाशित एवं प्रभावित करने वाली धूप वस्तुतः सोलर स्पेक्ट्रमा-सौरमण्डलीय वर्ण क्रम है। उसे ऊर्जा की तरंगों एवं स्फुरणाओं की एक सुविस्तृत पट्टी कह सकते हैं। इस मिट्टी में प्रायः 10 अरब प्रकार के रंग है। पर उनमें से हमारी आँखें लाल से लेकर बेंगनी तक एक-एक रंग सप्तक की तथा उसके सम्मिश्रणों को ही देख पाती है। बाकी सारे रंग हमारे लिए सर्वथा अदृश्य अपरिचित और अकल्पनीय हैं।

अब हम कुछेक सूक्ष्म किरणों की किन्हीं विशेष यन्त्रों की सहायता से देख समझ सकने में थोड़ा-थोड़ा समर्थ होते जाते हैं। जैसे धूप में “इन्फ्रारेड” तरंगें देखी तो नहीं जातीं पर जलन के रुप में अनुभव होती हैं। इन किरणों का फोटोग्राफी में प्रयोग करके दुनिया का वास्तविक रंग विचित्र पाया गया है घास-पात, पेड़-पौधें वस्तुतः बिलकुल सफेद हैं, आसमान समुद्र बिलकुल काले। जबकि पंक्तियाँ हरी और आसमान तथा समुद्र नीले देखते हैं। इन किरणों की सहायता से अमेरिका ने क्यूबा में लगे रुसी प्रक्षेपणास्त्राो के फोटो हवाई जहाज में खींचे थे। आर्श्चय यह कि उसमें वे उन जलती सिगरेटों के फोटो भी आ गये जो 24 घण्टे पहले वहाँ के कर्मचारियों ने जलाई थीं और वे तभी बुझ भी गई थी। दृश्य जगत में पदार्थ समाप्त हो जाने पर भी वह अन्तरिक्ष में अपनी स्थिति बनाये रह सकता है यह यह अजूबा हमें भूत और वर्तमान के बीच खिची हुई लक्ष्मण रेखा से आगे बढ़ा ले जाता है। जो वस्तु अपने अनुभव के अनुसार समाप्त हह्वो गई वह भी अन्तरिक्ष में ‘वर्तमान’ की तरह यथावत् मौजूद है, यह कैसी विचित्रता है।

ट्रेवर जेम्स ने इन्फ्रारेड मूवी फिल्म के लिए प्रयुक्त होने वाले एक विशेष कैमरे आई. आर. 135 का उपयोग करके मोजावे रेगिस्तान के अन्तरिक्ष की स्थिति चित्रित की है। फिल्म में ऐसे पक्षी दिखाई पड़ते हैं जो अपनी आँखों में कभी भी दिखाई नहीं पड़ते।

जीवाणुओं की अपनी अनौखी दुनिया है वे मिट्टी, घास-पात, पानी और प्राणियों के शरीरों में निवास करते और अपने ढर्रे की मजेदार जिन्दगी जीते हैं। पर हम उनमें से कुछ को ही सूक्ष्मदर्शी यन्त्राो से देख पाते हैं। बाकी तो इतने सूक्ष्म हैं कि किसी भी यन्त्र की पकड़ में नहीं आते किन्तु अपने क्रिया-कलाप बड़ी शान के साथ जारी रखते हैं।

शास्त्रकार ने उसे “अणोरणीयान् महतो महीयान्” कहा है। परमाणु से भी गहरी-उसकी संचालनकर्ती सूक्ष्मता को देखा और जाना ता नहीं जा सका पर उसका आभास पा लिया गया है। महतो महीयान् की बात भी ऐसी ही है। विशालकाय ग्रहपिण्ड और नीहारिका समुच्चय अत्यन्त विशाल है इतना विशाल जिसकी तुलना में अपना सौरमण्डल बाल बराबर भी नहीं है। फिर भ वह सब कुद अधिक दूरी होने के कारण दीखता नहीं। रेडियो, दुरबीनें जिन आकाशीय पिण्डों का परिचय देती हैं वह आँखों से देखे जा सकने वाले सितारों की तुलना में अत्यधिक विस्तृत है। आर्श्चय यह है कि यह रेडियो, दुर्बीने भी पूरी धोखेबाज है वे अब से हजारो लाखों वर्ष पुरानी उस स्थिति का दर्शन करती हैं जो सम्भवतः अब आमूलचूल ही बदल गई होंगी सम्भव है वे तारे बूढ़े होकर मर भी गये हों जो हमारी रेडियो, दुरबीनों पर जगमगाते दीखते हैं।

अल्ट्रा वायलेट फोटोग्राफी से ऐसे प्राणियों के अस्तित्व का पता चलता है जो हमारी समझ, परख और प्रामाणिकता के लिए काम में लाई जाने वाली सभी कसौटियों से ऊपर है। इन प्राणियों को ‘प्रेत मानव’ अथवा ‘प्रेत प्राणी’ कहा जाय तो कुछ अत्युक्ति न होगी। अब हमारे परिवार में यह अदृश्य प्राणधारी भी सम्मिलित होने आ रहे हैं। सूक्ष्म जीवाणु की तरह उनकी हरकतें और हलचलें भी अपने अनुभव की सीमा में आ जाँयगी।

हर्बर्ट गोल्डस्टीन ने अपने शोध निबन्ध “प्राँपगेशन आफ शार्ट रेडियो वेब्स” में यह सिद्ध करने का प्रयत्न किया है कि वायुमण्डल में संव्याप्त अपवतानाँव प्रवणता के पर्दे से पीछे अदृश्य प्राणियों की दुनिया है। वह दुनिया हमारे साथ जुड़ी है और दृश्यमान सहचरों से कर्म प्रभावित नहीं करती। वर्तमान सूक्ष्मदर्शी साधन अपर्याप्त हैं तो भी हमें निराश न होकर ऐसे साधन विकसित करने चाहिए जो इस अति महत्वपूर्ण अदृश्य संसार के साथ हमारी अनुभव चेतना का सम्बन्ध जोड़ सकें।

साधारणतया हमारी जानकारी पदार्थ के तीन आयामों तक सीमित है-लम्बाई-चौड़ाई और ऊँचाई। अब इसमें “काल” को चौथे आयाम के रुप में सम्मिलित कर लिया गया है। आइन्स्टीन ने अपने सापेक्षवाद सिद्धान्त की विवेचना करते हुए यह समझने का प्रयत्न किया है कि यह भौतिक संसार वस्तुतः “सयुक्त, चतुर्विस्तारीय दिक् काल जगत्” है। वे देश और काल की वर्तमान मान्यताओं को एक प्रकार से सापेक्ष और दूसरे प्रकार से अपूर्ण अवास्तविक मानते हैं।

कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय के डा. राबर्ट सिरगी अपने दल के साथ ऐसे उपकरण बनाने में संलगन हैं जिनसे पदार्थ के चौथे आयाम को समझ सकना सम्भव हो सके। वे कहते हैं जो हम जानते और देखते हैं उनसे आगे की गतियाँ और दिशाएँ मौजूद हैं, हम केवल तीन आयामों की परिधि में आने वाले पदार्थों का ही अनुभव कर पाते हैं जबकि इससे आगे भी एक विचित्र दुनिया मौजूद है। उस विचित्रता को समझे बिना हमारी वर्तमान जानकारियाँ बाल बुद्धि स्तर की ही बनी रहेंगी।

दृश्य का अदृश्य बन जाना और अदृश्य का दिखाई देने लगना मोटी बुद्धि से बुद्धि भ्रम अथवा कोई दैवी चमत्कार ही कहा जा सकता है। इतना होते हुए भी एक ऐसे सूक्ष्म जगत का अस्तित्व मौजूद हैं जो अपने इस ज्ञात जगत् की तुलना में न केवल अधिक विस्तृत वरन् अधिक शक्तिशाली भी है। भूतकाल में उसे सूक्ष्म जगत एवं दिव्य-लोक कहा जाता रहा है। उसमें पदार्थों का ही नहीं प्राणियों का भी अस्तित्व मौजूद है। वे प्राणी मनुष्य की तुलना में बहुत छोटे भी हो सकते हैं और बहुत बड़े भी। आवश्यकता एवं परिस्थितियाँ उनकी भी हो सकती हैं और जिस प्रकार हम उस सूक्ष्म जगत के साथ सम्बद्ध जोड़ने को उत्सुक हैं उसी प्रकार वे भी हमारे सहचरत्व के लिए इच्छुक हो सकते हैं। प्राणियों और पदार्थ का लुप्त एवं प्रकट होते रहना इन स्थूल और सूक्ष्म जगत के बीच होते रहने वाले आदान-प्रदान का एक प्रमाण हो सकता है।

सुप्रसिद्ध विज्ञान कथा लेखक एच. जी. वेल्स ने अपनी एक पुस्तक “दि इन विजिविल मौन” अदृश्य मानव में उन सम्भावनाओं पर प्रकाश डाला है, जिनके अनुसार कोई दृश्य पदार्थ या प्राणी अदृश्य हो सकता है और अदृश्य वस्तुएँ दृष्टिगोचर होने लग सकती हैं। इस विज्ञान की उन्होंने अपर्वतनाँक-रिफ्रैक्टिव इण्डिसेन्स-नाम देकर उसके स्वरुप एवं क्षेत्र का विस्तृत वर्णन किया है।

हम ज्ञात को ही प्रर्याप्त न मानें। प्रत्यक्ष को ही सब कुछ न कहें। प्रस्तुत मस्तिष्कीय और यान्त्रिक साधनों को सीमित मानकर न चलें और जो अविज्ञात है उसकी शोध में बिना किसी पूर्वाग्रह के लगे रहें तो इस अणोरणीयान् महतो महीयान् जगत के वे रहस्य जानने की दिशा में अग्रसर हो सकते हैं जो अभी तक नहीं जाने जा सके।


Quotation

राष्ट्रपति महात्मा गाँधी ने कहा था-”अहिंसात्मक स्वराज्य की कुञ्जी आर्थिक समानता है। हमारा उद्देश्य देश के मुट्ठी भर धन कुबेरों को नीचे लाना और करोड़ों भूखे नंगों को ऊपर उठाना है। स्वतन्त्र भारत में जबकि सबको समान अधिकार है, नई दिल्ली के भव्य भवनों और गरीब मजदूरों की झोंपड़ियों का अन्तर का दिन भी नहीं चल सकेगा। अगर जन-हित के लिए स्वेच्छापूर्वक उस वैभव और अधिकार का त्याग नहीं किया गया तो निश्चय ही एक दिन भयंकर हिंसात्मक क्रान्ति होकर रहेगी।”


ब्रह्माण्डीय प्राण-चेतना का मिलन अब निकट ही है

पृथ्वी से बाहर के ग्रह-नक्षत्रों में जीवन की सम्भावना पर चिरकाल से विचार होता चला जाता है। उपलब्ध प्रमाण सामग्री के आधार पर दावे के साथ तो नहीं कहा जा सका, पर आशा यही बँध रही थी कि ‘जीवन’ अकेली पृथ्वी की ही बपौती नहीं हो सकता उसका अस्तित्व अन्यत्र भी हो सकता है और है।

इस दिशा में अधिक उत्साहवर्धक प्रयास आरसिवाँ दक्षिण अमेरिका के प्यूरटोरिकन कस्बे में स्थापित एक वेधशाला के द्वारा प्रारम्भ हुआ है। इस वेधशाला का नाम ‘नेशनल एस्ट्रोनामी एण्ड आयोनोस्फियर सेन्टर’ है। इसमें 1000 फुट व्यास की रेडियो दुर्वीन लगाई गई है और साथ ही शक्तिशाली रेडर ट्रान्समीटर फिट किये गये हैं। यह स्थापना अपने ढंग की अनोखी और अत्यन्त शक्तिशाली है।

नई नये दूरवीक्षण संयंत्र के सहारे अब बुध, शुक्र, मंगल और चन्द्रमा के कुछ हिस्सों को अधिक स्पष्ट रुप से देख सकना सम्भव हो गया है। इन दिनों मंगल की खोजबीन इसलिए की जा रही है कि अमेरिका अपना ‘बाइकिग-ए’ राकेट सन् 1976 में मंगल को धरती पर उतारने का निश्चय कर चुका है। उसके उतरने का स्थान चुनने के लिए स्थान का चुनाव अभी से करना होगा।

इस संयंत्र द्वारा समस्त ब्रह्माण्ड के लिए सौरमण्डल का नकशा, मानव शरीर की रचना और प्रकृतिगत परिस्थितियों की आरम्भिक जानकारी प्रसारित की गई है, ताकि यदि मनुष्य जैसे बुद्धिमान प्राणी कहीं रहते हों और उनका ज्ञान इसी सीमा तक विकसित हो गया हो तो वे इन संकेतों को समझकर तदनुकूल उत्तर दें और पृथ्वी से सर्म्पक बनाने का प्रयत्न करें।

कारनेल विश्वद्यालय की वेधशाला के निर्देशक और प्रख्यात खगोल शास्त्री डा. कार्ल एडवर्ड स्वाँगा विशेष रुप से प्रयत्नशील है। उन्होंने एक अन्तर्ग्रही भाषा के रुप में ‘मैसेज वायनरी’ का आविष्कार किया है जिसके सहारे रेडियो विज्ञान के जानकार किसी भी लोक में रहने वाले प्रेसित विचारों को समझ सकेंगे और इसी आधार पर उत्तर दे सकेंगे। यह भाषा चित्र प्रधान है।

हार्बर्ट विश्वविद्यालय के फिलिप मारसिन-शिकागो विश्वविद्यालय के स्टेनले मिलर के सहयोग से ऐसी प्रयोगशाला बनाना सम्भव हो गया है जिसमें मंगल ग्रह जैसा वातावरण है उसमें ऐसे जीवाणुओं का विकास किया गया जो मंगल जैसी परिस्थितियों में निर्वाह कर सकें।

डा. साँगा और रुस के अन्तरिक्ष विज्ञानी इयोसेफ श्क्लोवस्की ने संयुक्त रुप से इस सर्न्दभ में एक पुस्तक लिखी है-’इन्टिटेलिजेन्ट लाइफ इन दि युनिवर्स’। इसमें अन्तर्ग्रही जीवन की सम्भावना उसके स्वरुप एवं पृथ्वी निवासियों के साथ सर्म्पक के सम्बन्ध में बहुत कुछ लिखा गया है। यदाकदा उड़न तश्तरियों जैसे तथ्य सामने आते रहते हैं और उनसे अन्तर्ग्रही सर्म्पक का आभास मिलता है। ऐसे प्रमाणों की गहरी छान-बीन करने में ‘अमेरिकन ऐसोसियेशन फार दि एडवाँसमेण्ट आप साँइस’ नामक संस्था संलगन है, उसकी शोधें भी इस सम्भावना को बल देती है कि ब्रह्माण्ड में अन्यत्र भी जीवन है और कितने ही ग्रहों पर पृथ्वी से भी अच्छी स्थिति मौजूद है।

यह मान्य तथ्य है कि हम विकसित हो रहे हैं। अभी यह विकास क्रम विज्ञान के आधार पर भौतिक क्षेत्र में बढ़ा है और उसने कई प्रकार के सुख साधन प्रस्तुत किये हैं। अगले दिनों अध्यात्म सक्रिय होगा और विचारणा तथा भावना की विभूतियाँ भी उस उपलब्ध होंगी। ज्ञान और विज्ञान का उभय-पक्षीय विकास हमें अपूर्णता से पूर्णता की ओर अग्रसर करेगा। इस मार्ग पर चलते हुए मनुष्य अपने अन्य सजातीयों को इस निखिल ब्रह्माण्ड में कहीं न कहीं से खोज ही लेगा। जब ब्रह्माण्डीय मानव चेतना एक जुट होकर कुछ अच्छा सोचने और कुछ अच्छा करने में प्रवृत्त होगी तो निश्चय ही यह संसार बहुत सुन्दर सुहावना दृष्टिगोचर होगा।


प्राण शक्ति का स्वरुप और अभिवर्धन

प्राण साधना योगशास्त्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसके लाभों का विस्तार, अणमादि अगणित ऋद्धि-सिद्धियों के रुप में किया गया है और ब्रह्मतेजस् के रुप में उसकी आध्यात्मिक उपलब्धियों की चर्चा की गई है प्राणायाम इस दिशा में प्रथम सोपान है। दुर्बल विकृत प्राण को बहिष्कृत कर उसके स्थान पर महाप्राण की स्थापना करना इस साधना का लक्ष्य है। संध्या-वन्दन जैसे नित्यकर्मों का उसे अनिवार्य आधार इसलिए बनाया गया है कि इस प्रकार प्रारम्भिक परिचय तथा अभ्यास करते हुए क्रमशः आगे बढ़ा जाय और प्राणवान् बनते हुए जीवन लक्ष्य को पूर्ण करने की दिशा में अनवरत रुप से गतिशील रहा जाय।

प्राणतत्व समस्त भौतिक और आत्मिक सम्पदाओं का उद्गम केन्द्र है। वह सर्वत्र संव्याप्त है। उसमें से जो जितनी अञ्जलि भरने और उसे पीने में समर्थ होता है वह उसी स्तर का महामानव बनता चला जाता है। प्राण शक्ति का पर्यायवाची है। उसकी परिधि में भौतिक सम्पदाएँ और आत्मिक विभूतियाँ दोनों ही आती हैं।

शारीरिक परिपुष्टि के रुप से ओजस्वी, मनोबल, सम्पन्नता के रुप में मनस्वी, सामाजिक सहयोग सम्मान के रुप में यशस्वी और आत्मिक उत्कृष्टता रुप में तेजस्वी बन जाता है। यह चतुर्विधि क्षमताएँ जिस मूल स्रोत में उत्पन्न होती हैं उसे प्राण शक्ति कहते हैं। प्राण साधना इन्हीं सिद्धियों का प्राप्त कर सकना सम्भव बनाती हैं।

प्राण की गरिमा और विवेचना का आर्ष ग्रन्थों में विशद वर्णन मिलता है। अथर्ववेद के प्राण सूक्त में आता है-

प्राणय नमो यस्य सर्वमिंद वशे, यो भूतः सर्वस्येश्वरो यस्मिन्त्सर्व प्रतिष्ठितम्।

अर्थात्-उस प्रकाण को नमस्कार जिसके वश में यह सब कुछ है। जो सब प्राणियों का अधिष्ठता है। जो सब से समाया है जिसमें सब समाये हैं।

अँग्रेजी में श्वास के अर्थ में प्राण का प्रयोग होता है। यह भ्रम क्रिया ही प्रधान होती है। रेचक, पूरक, कुम्भक के माध्यम से प्राणयाम किया जाता है। उसमें साँस को अमुक क्रम से छोड़ने, खींचने की विधि की प्रमुखता रहने से प्राण को उसी रुप में समझ लिया गया है।

स्वामी विवेकानन्द ने प्राण की विवेचना ‘साइकिक फोर्स’ के रुप में की है। इसका मोटा अर्थ ‘मानसिक शक्ति’ हुआ। मोटे रुप से तो यह कोई मस्तिष्कीय हलचल हुई। पर प्राण तो विश्व-व्यापी है। यदि समष्टि को मन की शक्ति कहें या सर्वव्यापी चेतना शक्ति का नाम दें तो ही यह अर्थ ठीक बैठ सकता है। व्यक्तिगत मस्तिष्कों की प्रथम मानसिक शक्ति की क्षमता प्राण के रुप में नहीं हो सकती। सम्भवतः स्वामी जी का संकेत समष्टि मन को सर्वव्यापी क्षमता की ओर ही रहा होगा।

मानसिक एवं शारीरिक क्षमताओं के रुप में प्राण शक्ति के प्रकट होने का, प्रखर होने का परिचय प्राप्त किया जा सकता है, पर वह मूलतः वह इन सब जाने हुए विवरणों से कहीं अधिक सूक्ष्म है।

वैदिक साहित्य में प्राण के साथ वायु विशेषज्ञ भी लगा है और उसे ‘प्राण वायु’ कहा गया है। उनका तार्त्पय आक्सिजन, नाइट्रोजन आदि वायु विकारों से नहीं वरन् उस प्रवाह से है जिसकी गतिशील विद्युत तरंगों के रुप में भौतिक विज्ञानी चर्चा करते हैं। अणु विकरण, ताप, प्रकाश आदि की शक्ति धाराओं के मूल में संव्याप्त सत्ता से कहा जा सकता है। यदि इसके अध्यात्म स्वरुप का विवेचन किया जाय तो अँग्रेजी का ‘लेटन्ट लाइट’ शब्द इसके लिए लगभग अधिक उपयुक्त बैठता है।

प्रश्नोपनिषद में प्राण का उद्गम केन्द्र सूर्य को माना गया है-

स एष वैश्वानरो विश्व रुपः प्राणोस्गिरुद यते। -प्रश्न. 1-7

यह भौतिक व्याख्या है। सभी जानते हैं कि पृथ्वी पर जीवन की उत्पति का श्रेय सूर्य किरणों को है।

स्थूल जगत की जीवनी शक्ति का केन्द्र सूर्य है। उसके पाँच प्राण तत्व हैं।

आदित्यो हवै बाह्यः प्राण उदयत्येष ह्येनं चाक्षुँष प्राण।

मनु गृहणान्ः पृथिव्याँ या देवता सैवा पुरुष-स्यापान। मवष्टभ्यान्तरा यदाकाशः स समानो वायु व्यनिः तेजो हवै उदानः। -प्रश्नोपनिषद

यह सूर्य ही बाह्य प्राण है। उदय होकर दृश्य जगत की हलचलों को क्रियाशील करता है। इस विश्व रुपी शरीर को यह सूर्य का महाप्राण ही जीवन्त रखता है। पाँच तत्वों में वह पाँच प्राण बनकर संव्याप्त है।

प्राण को तत्वदर्शियों ने दो भागों में विभक्त किया है-(1) अणु (2) विभु। अणु वह जो पदार्थ जगत में सक्रियता बनकर परिलक्षित होता है। विभु वह जो चेतन जगत में जीवन बनकर लहलहा रहा है। इन दो विभागों को आधिदैविक, कास्मिक और आध्यात्मिक, माइक्रोकस्मिक अथवा हिरण्य गर्भ कहा जाता है।

आधि दैविकेन समष्टि व्यष्टि रुपेण हैरण्य गर्भेण प्राणात्मनैवैतद् विभुत्व माम्नायते नाध्यात्मिकेन। -ब्रह्मसूत्र शंकर भाष्य

समष्टि रुप हिरण्य गर्भ विभु है। व्यष्टि रुप आधिदैविक अणु।

इस अणु शक्ति को लेकर ही पदार्थ विज्ञान का सारा ढ़ाँचा खड़ा किया गया है। विद्युत ताप, प्रकाश, विकरण आदि की अनेकानेक शक्तियाँ उसी स्रोत में गतिशील रहती हैं। अणु के भीतर जो सक्रियता है वह सूर्य की है। यदि सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक न पहुँचे तो यह सर्वथा नीरव स्तब्धता परिलक्षित होगी। कहीं कुछ भी हलचल दिखाई न पड़ेगी। अणुओं की जो सिक्रयता पदार्थों का आविर्भाव, अभिवर्धन एवं परिवर्तन करती है उसका कोई अस्तित्व दिखाई न पड़ेगा। भौतिक विज्ञान से इस सूर्य द्वारा पृथ्वी को प्रदत्त अणु शक्ति के रुप में पहचाना है और उसे विभिन्न प्रकार के आविष्कार करके सुख साधनों का आविर्भाव किया है। शक्ति के कितने ही प्रचंड स्रोत करतल गत किये हैं। पर यह न ही मान बैठना चाहिए। विश्व-व्यापी शक्ति भण्डार मात्र अणु शक्ति की भौतिक सामर्थ्य तक ही सीमाबद्ध है।

जड़ जगत में शक्ति तरंगों के रुप में संव्याप्त सक्रियता के रुप में प्राण का परिचय दिया जा सकता है और चेतन जगत में सम्वेदना उसे कहा जा सकता है। इच्छा, ज्ञान और क्रिया इसी सम्वेदना के तीन रुप में है। जीवन्त प्राणी इसी के आधार पर जीवित रहते हैं। उसी के सहारे चाहते, सोचते और प्रयत्नशील होते हैं। इस जीवनी शक्ति की जितनी मात्रा जिसे मिल जाती है वह उतना ही अधिक प्राणवान कहा जाता है। आत्मा को महात्मा, देवात्मा और परमात्मा बनने का अवसर इस प्राण शक्ति की अधिक मात्रा उपलब्ध करने पर ही सम्भव होता है। चेतना की विभु सत्ता जो समस्त विश्व ब्रह्माण्ड में संव्याप्त है चेतन प्राण कहलाती है। उसी का अमुक अंश प्रयत्न पूर्वक अपने में धारण करने वाला प्राणी-प्राणवान एवं महाप्राण बनता है।

वह प्राण हमारे अनुभव में जड़-पदार्थों की सक्रियता के रुप में और चेतन प्राणियों की सजगता के रुप में दिखाई पड़ता है। इससे प्रतीत होता है कि वस्तुओं एवं प्राणियों के उत्पन्न होने के उपरान्त ही इस शक्ति का उद्भव हुआ होगा, पर बात ऐसी नहीं है वह सृष्टि से पहले ही मौजूद तो था। उसी सूक्ष्म प्राण शक्ति ने समयानुसार परा और अपरा प्रकृति का रुप धारण करके इस दृश्य जगत का सृजन किया है। शास्त्र में इसका वर्णन इस प्रकार आता है-

असद्वा इदमगन आसान् तदाहुः कि तदसदासी-दित्यृषयो वा व। तेस्गनेस्दासीत्, तदाहुः के ते ऋषभ इति प्राणा वा ऋषय। -शतपथ

सृष्टि से पहले ‘असत्’ था। यह असत् क्या? उत्तर में कहा गया वे ऋषि थे। ये ऋषि क्या थे? तब उत्तर में कहा गया-वे प्राण थे। प्राण ही ऋषि हैं।

यहाँ असत् शब्द अभाव के अर्थ में नहीं-अव्यक्त के रुप में प्रयुक्त हुआ है। प्राण सृष्टि से पूर्व भी विद्यमान था। जब दृश्य पदार्थ विनिर्मित हुए तो उनमें प्राण को हलचल करता हुआ देखा गया। यह देखना ही ‘व्यवत’ है।

प्राण को जेष्ठ और श्रेष्ठ कहा गया है-

प्राणो वा व ज्येष्ठश्च श्रेष्ठश्च। -छाँदोगय 5, 1, 1

सृष्टि से पूर्व उसकी सत्ता विद्यमान होने से वह श्रेष्ठ है। श्रेष्ठ इसलिए कि समस्त पदार्थों और शरीरों में, उसी की विभिन्न हलचलें दृष्टिगोचर हो रही हैं। वस्तुतः जीवन के अर्थ में ही प्राण का प्रयोग होता रहा है।

यस्मात्कस्माच्चागत्प्राण उत्क्रामति तदेव तच्छुष्यति। -वृहदारण्यक

जिस किसी अंग से प्राण निकल जाता है, वह सूख जाता है।

संस्कृत में प्राण शब्द की व्युत्पत्ति ‘प्र’ उपसर्ग पूर्वक ‘अन्’ धातु से होती है। ‘अन्’ धातु (प्राण ने) जीवनी शक्ति-चेतना वाचक है। इस प्रकार प्राण शब्द का अर्थ चेतना शक्ति होता है। जीवधारियों को प्राणी कहते हैं। प्राण और जीवन दोनों एक ही अर्थ में प्रयुक्त होते हैं।

प्राण आत्मा का गुण हैं। वह परम आत्मा से-परब्रह्म से-निसृत होता है। आत्मा भी परमात्मा का एक अविच्छिन्न घटक है। उसके अंश रुप होते हुए भी मूल सत्ताधीश के सारे गुण विद्यमान है। व्यक्तिगत प्राण धारण करने वाला प्राणी जब सुविकसित होता है तो वह बूँद के समुद्र में पड़ने पर सुविस्तृत होने की तरह व्यापक बन जाता है। व्यापक महाप्राण, का अंश प्राणी है अथवा प्राणधारियों की समष्टि चेतना महाप्राण है, इसमें डडडड कोई अन्तर नहीं यह शब्दों की ही हेरा-फेरी है।

प्राण के स्वरुप को समझते हुए शास्त्रकारों ने उस परिचय कई प्रकार दिया है। उसे सृष्टि का सूत्र संचार और परब्रह्म से निसृत जीवन सत्ता के रुप में समझाने लिए ही यह कई प्रकार के प्रतिपादन प्रस्तुत किये हैं यथा-

स प्राणमसृजत प्राणाच्छद्धाँ खं वायुर्ज्योति रु पृथिविन्द्रिय मनोऽन्नम्। -प्रश्न 6

उसने प्राण उत्पन्न किया। प्राण से श्रद्धा, बुद्धि, अकाश, वायु, तेज, जल, पृथ्वी इन्द्रिय, मन और डडडड आदि बने।

जड़ से चेतन उत्पन्न होने की बात भौतिक विज्ञान कहते हैं। आत्म विज्ञान का मत इससे भिन्न है वह कह है चेतना से जड़ की उत्पत्ति हुई। जड़ में न कुछ सोचने की शक्ति है न करने की वह निर्जीव होने के कारण अवतरण, अभिवर्धन एवं परिवर्तन की कोई क्रिया न कर सकता, उसकी हलचलें चेतना की ही देन है। चेतना की इच्छा एवं आवश्यकता के अनुसार प्राणियों के शरीर बनते और बदलते रहे हैं इस तथ्य को तो भौतिक विज्ञान भी मानते हैं। ऐसी दशा में चेतन प्राण को ही प्रथम मानना पड़ेगा। सृष्टि से पूर्व निस्सन्देह उसकी सत्ता सूक्ष्म चेतना के रुप में रही है और महाप्राण इस विश्व के सभी संचालक परब्रह्म का-परमात्मा अथवा आत्मा का ब्रह्म तेजस् रहा है। वह कोई भौतिक शक्ति नहीं है।

आत्मन एषः प्राणो जायते। -प्रश्न 3-

इस प्राण की उत्पत्ति आत्मा से होती है।

यदिदं किंच जगर्त्सव प्राण एजति निःसृतम्। -कठ. 6-

यह समस्त जगत प्राण के स्पन्दन से निःसृत होता है

यथागने क्षुद्रा विस्फुलिंगा व्युच्चरेन्त्येव मेवास्म दात्मनः सर्वे प्राणः। -वृहदारण

जैसे अग्नि से छोटी-छोटी चिनगारियाँ निकलती हैं वैसे ही आत्मा से सब प्राण निकलते हैं।

इस प्राण सत्ता का जब जिस प्रयोजन के लिए प्रयोग होता है तब उसके नाम उसी क्रिया आधार को ध्यान में रखते हुए रख दिये जाते हैं। एक व्यक्ति दुकानदारी, रसोइया, चोरी आदि कई काम करता है जिस समय उसे जो काम करते देखा जाता है तब उसे उसी आधार पर दुकानदार, रसोइया, चोर आदि कहा जाता है। ताँगे वाला उसे सवारी, व्यापारी उसे ग्राहक, डाक्टर उसे रोगी, अध्यापक उसे विद्यार्थी के नाम से पुकारता है। इतने पर भी वह एक ही व्यक्ति होता है। इसी प्रकार प्राण की जहाँ जो गतिविधियाँ होती हैं उसी प्रकार उसे नाम दिया जाता है। साधारणतया पाँच, दस या गयारह प्रकार से उसके वर्गीकरण होते रहे हैं-

यः प्राण ए वायुः स एष वायुः पंचविधिः। प्राणोऽपानोव्यान उदानः समानः। -शतपथ

यह प्राण वायु पाँच प्रकार का है-प्राण, अपान, व्यान, उदान, समान।

दशये पुरुषे प्राणा आत्मैकादश। -वृहदारण्यक

मनुष्य में रहने वाली दस इन्द्रियाँ और गयारहवाँ मन यह सब प्राण हैं।

इतने पर भी उसे वायुः इन्द्रियाँ या मन नहीं कहा जा सकता। वस्तुतः वह इस सबके भीतर काम करने वाली जीवनी शक्ति है।

न वायु क्रिये पृथगुपदेशात। -ब्रह्मसूत्र 2-4

यह प्राण वायु या इन्द्रियाँ नहीं है। शास्त्रों में उसका उपदेश भिन्न रुप से किया गया है। प्रश्नोपनिषद में यह तथ्य और भी अधिक स्पष्ट कर दिया गया है-

तान्वरिष्ठः प्राण उवाच मा मोहमा पद्य या अहमेवैतत्पंवधात्मानं प्रविभज्यैत द्वाणमयटभ्य विधार यामि। -प्रश्न. 2-3

उस वरिष्ठ प्राण ने मन और इन्द्रियों से कहा-तुम मोह में मत पड़ो। मैं ही पाँच रुप बनाकर इस शरीर को धारण किये हुए हैं।

न वायु प्राणो नापि करण व्यापरः। -ब्रह्म सूत्र 2-4-9

यह प्राण, वायु नहीं है और न वह इन्द्रियों का व्यापार ही है।

एत स्माञ्जायते प्राणो मनः सर्वेन्द्रियाणि च। -मुण्डक 2, 1, 3

यह प्राण मन और इन्द्रियों से भिन्न है।

प्राणायाम को गहरी साँस लेने का-फेफड़े पुष्ट करने वाला व्यायाम नहीं माना जाना चाहिए। वस्तुतः वह निखिल ब्रह्माण्ड में संव्याप्त चेतना के समुद्र से बड़ी मात्रा में जीवनी शक्ति अपने भीतर धारण करके सामान्य लोगों की तुलना में अत्यधिक सामर्थ्यवान बनने का परिष्कृत विज्ञान सम्मत सुनिश्चित प्रयास है। इसे यदि विधिपूर्वक जाना और अपनाया जाय तो उसमें हमारे महत्वपूर्ण अभावों की पूर्ति हो सकती है।


Quotation

जानकारी का महत्व समझाते हुए सुकरात ने अपने शिष्यों से कहा-जो अनजान है और अपने को जानकार मानता है उससे बचो। जो अनजान है और अपनी अल्पज्ञता से परिचित है उसे-सिखाओ। जो जानता तो है, पर अपने ज्ञान के बारे में शंकालु है उसे जगाओ ओर जो जानता है पर साथ अपनी जानकारी के प्रति आस्थावान है वह बुद्धिमान है। ऐसे ही व्यक्ति के पीछे चलो।


विज्ञान और अध्यात्म को साथ-साथ चलना होगा

विज्ञान और अध्यात्म अन्योन्याश्रित है। एक दूसरे के पूरक है। एक के बिना दूसरे की गति नहीं। विज्ञान हमारे साधनों को बढ़ाता है और अध्यात्म आत्मा की। आत्मा को खोकर साधनों की मात्रा कितनी ही बढ़ी-चढ़ी क्यों न हो उनसे मनुष्य भोगी, व्यसनी, अहंकारी और स्वार्थी ही बनेगा। महत्वाकाँक्षाएँ मनुष्य को नीति तक सीमित नहीं रहने देती। आकुल-व्याकुल व्यक्ति कुछ भी कर गुजरता हैः उसे अनीति अपनाने और कुकर्म करने में भी कोई झिझक नहीं होती। अध्यात्म चिन्तन को, आकाँक्षाओं को, क्रिया को उन मर्यादाओं की परिधि में बाँधकर रखता है जिसमें व्यक्ति का चरित्र और समाज का व्यवस्था क्रम अक्षुण्ण बना रह सके। अस्तु दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में समान रुप से उपयोगी है।

पुरुषार्थ के साथ प्रगति को जोड़ा जाना वैज्ञानिक दृष्टि है। जो होने वाला है, जो भागय में लिखा है, जो ईश्वर को करना है सो होकर रहेगा। यह मान्यता अवैज्ञानिक है। जन्मपत्र के आधार पर कितने दिन जीना है यह निर्धारण करना मिथ्या है। अब से पचास वर्ष पूर्व रुस की औसत आयु 23 साल थी तब वह बढ़कर 68 साल हो गई स्वीडन और स्विटजरलैण्ड में वह बढ़कर 80 के करीब जा पहुँची जबकि हम भारतवासी 32 वर्ष की औसत आयु से आगे नहीं बढ़ सके। इसमें भागय विधान नहीं पुरुषार्थ ही कारण है। भौतिक प्रगति के लिए चिन्तन और कतृत्व को विकसित करना विज्ञान है। जिसे अध्यात्म की ही तरह आवश्यक माना जाना चाहिए।

ईसा कहते थे-मनुष्य केवल रोटी के सहारे नहीं जी सकता। साथ ही यह भी सही है कि मनुष्य रोटी के बिना नहीं जी सकता। इसलिए रोटी की व्यवस्था भी होनी चाहिए और उन तत्वों की भी जिसके बिना, मात्र रोटी की वह उपयोगिता नहीं रह जाती जिसके सहारे मनुष्य की आत्मा को जीवित रखा जा सके। रोटी केवल शरीर को जिन्दा रख सकती है जैसा कि खुराक के सहारे मक्खी, मच्छर आदि अन्य प्राणी जीवित रहते हैं।

हमारा चिन्तन सर्वागीण होना चाहिए न कि एकाँकी। रोटी के बिना संन्यासी भी नहीं जी सकता। वह संसार को असार-माया मिथ्या कहता भले ही रहे पर उन पदार्थों के बिना एक दिन का भी गुजारा नहीं जो ‘माया’ के अर्न्तगत आते हैं। पिछले दिनों हम ब्रह्मावाद के बढ़े-चढ़े प्रतिपादन करते रहे है और भौतिक क्षमताओं को उपेक्षित बनाये रहे हैं। फलतः उस एक पक्षीय प्रगति ने हमें भौतिक दृष्टि से दुर्बल बना दिया इस दुर्बलता का लाभ विदेशी आक्रमणकारियों ने उठाया और हमें लम्बे समय तक गुलामी के सिकंजे में कसकर रखा।

भौतिक पदार्थों की विवेचना एवं उपलब्धि प्रस्तुत करने वाला विज्ञान मिथ्या नहीं हो सकता। वह सत्य है। सत्य के नियम होते हैं-झूठ के नहीं। विज्ञान नियमों पर आधारित है। स्वप्न का-मिथ्या का कोई नियम नहीं। यदि यह संसार मिथ्या होता तो उसमें कोई नियम क्रम दिखाई न पड़ता।

पिछले दिनों हमने वैज्ञानिक दृष्टि गँवा दी और विवेक रहित श्रद्धा को छाती से लगाये रहे। फलतः पग-पग पर मार खाते रहे। विदेशी आक्रमणों से जूझने की भौतिक तैयारी न थी। मन्त्रों की अथवा देवताओं की शक्ति से सारे संकट पार होने की बात सोची जाती रही फलतः आक्रमणकारी सफलतापूर्वक सफल होते चले गये। यदि हमारे पास वैज्ञानिक दृष्टि होती तो यथार्थ चिन्तन सम्भव होता आत्मा को परिष्कृत बनाने के लिए अध्यात्म को शरीर को, और समाज को परिपुष्ट करने के लिए समर्थता की आवश्यकता अनुभव करते और तदनुरुप साधन जुटाते। वैज्ञानिक दृष्टि का अर्थ है-मान्यताओं, आग्रहों, आस्थाओं की गुलामी से छुटकारा पाकर यथार्थता को समझ सकने योगय विवेक का अवलम्बन। उसमें अन्ध-विश्वासों और परम्पराओं के लिए कोई स्थान नहीं। तथ्यों और प्रमाणों की कसौटी पर जो खरा उतरे उसी को अपनाना वस्तुतः सत्य की खोज है। इसे हटा देने पर अध्यात्म निष्प्राण ही नहीं, भ्रमोत्पादक और भय संवर्धक बन जाता है। हम निष्ठावान बनें, श्रद्धालु रहें, पर वह सब विवेक युक्त होना चाहिए। बुद्धि बेचकर मात्र परम्परावादी आग्रह अपनाये रहने से अध्यात्म का उद्देश्य और लाभ प्राप्त न हो सकेगा।

विज्ञान एवं धर्म अध्यात्म को एक-दूसरे का विरोधी तब कहा जाता है, जब यथार्थ चिन्तन की अवज्ञा करके किन्हीं पूर्वांग्रहों के साथ ही चिपटे रहने पर बल दिया जा रहा हो। हम यह भूल जाते हैं कि प्रगति की ओर हम क्रमशः ही बढ़े हैं और यह अनादि काल से चला आ रहा क्रम अनन्त काल तक चलता रहेगा। जो पिछले लोगो ने सोचा या किया था वह अन्तिम था उसमें सुधार की गुँजाइश नहीं यह मान बैठने से प्रगति पथ अवरुद्ध हो जाता है और सत्य की खोज के लिए बढ़ते चलने वाले हमारे कदम रुक जाते हैं। विज्ञान ने अपने को भूत पूजा से मुक्त रखा है और पिछली जानकारियों से लाभ उठा कर आगे की उपलब्धियों के लिए प्रयास जारी रखा है। अस्तु वह क्रमशः अधिकाधिक सफल समुन्नत होता चला गया। अध्यात्म ने ऐसा नहीं किया उसने ‘बाबा वाक्यं प्रमाणम्’ की नीति अपनाई। समय आगे बढ़ गया, पर आग्रह शीलता की बेड़ियों ने मनुष्य को उन्हीं मान्यताओं के साथ जकड़े रखा जो भूत काल की तरह अब उपयोगी के साथ जकड़े रखा जो भूत काल की तरह अब उपयोगी नहीं समझी जाती। पूर्वजों से आगे की बात सोचना उनका अपमान करना है ऐसा सोचना क्रमशः आगे बढ़ते चले आने के सार्वभौम नियम को झुठला देना है।

इस पृथ्वी के जन्म समय क्या परिस्थितियाँ थीं और आदिम काल का मनुष्य कैसा था, इसे जानने के उपरान्त आज की परिस्थितियों के साथ तुलना करने पर मध्यवर्ती इतिहास देखना पड़ता है। उस निरीक्षण से स्पष्ट हो जाता है कि यह प्रगति क्रमशः ही संभव हुई है। आगे कदम बढ़ाने के लिए पैर को वह स्थान छोड़ना पड़ता है जहाँ वह पहले जमा हुआ था। पिछले स्थान से पैर न उठाया जाय तो वह आगे कैसे बढ़ सकेगा? विज्ञान ने इस तथ्य को स्वीकारा और अपनाया है किन्तु अध्यात्म को न जाने क्यों इस प्रकार का साहस संचय करने में हिचकिचाहट रही है।

पिछले दिनों विज्ञान ने अपनी पूर्व निर्धारित ऐसी मान्यताओं को बहिष्कृत कर दिया जो किसी समय सर्वमान्य रही हैः पर नवीनतम खोजों ने जिन्हें झुठला दिया है। इन बहिष्कृत मान्यताओं में कुछ इस प्रकार हैं (1) सौर मंडल का केन्द्र पृथ्वी है। (2) तारक का आकार विस्तार और उनकी एक दूसरे से दूरी संबंधी मान्यताएँ (3) ग्रह तारक व्यक्ति विशेष पर अनुकूल या प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। (4) पृथ्वी चपटी है। (5) पृथ्वी कुछ हजार वर्ष ही पुरानी है। (6) ऊपर से गिराने पर हल्की की अपेक्षा भारी वस्तु जल्दी नीचे गिरेगी (7) वस्तुएँ तभी गति करती हैं जब उनमें बल लगाया जाय (8) पदार्थ को ऊर्जा में नहीं बदला जा सकता (9) ब्रह्माँड स्थिर है। (10) प्रकृति रिक्तता (बैकुम) से घृणा करती है और कहीं पोल नहीं रखना चाहती। (11) जीव विज्ञान की किस्में अपरिवर्तनीय है। (12) जीव उत्पत्ति के लिए अमुक जीव कोप ही उत्तरदायी है। (13) पानी और हवा मूल तत्व है। (14) परमाणु पदार्थ की अन्तिम न्यूनतम और अखंडित इकाई है। आदि ऐसी अगणित मान्यताएँ ऐसी हैं जिन्हें अवास्तविक ठहरा दिया गया है फिर भी उनके प्रतिपादनकर्ताओं को सम्मान यथावत् बनाये रखा गया है। कारण कि जिस समय उन्होंने यह मान्यताएँ प्रचलित की थीं उस समय की प्रचलित मान्यताएँ और भी अधिक पिछड़ी हुई थीं। उन दिनों उन प्रतिपादनों को भी क्रान्तिकारी माना गया है। प्रगति के पथपर चलते हुए सत्य की दिशा में जो कुछ इस समय जाना माना गया है आवश्यक नहीं कि वह भविष्य में भी इसी तरह माना जाता रहे। इस बात की पूरी संभावना है कि अब की अपेक्षा भावी प्रतिपादन और भी अधिक क्रान्तिकारी माने जायँ। ऐसी स्थिति का आज के वैज्ञानिक सहर्ष स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

धार्मिक मान्यताओं में भी क्रमशः परिवर्तन होता आया है यद्यपि कहा यही जाता है कि धर्म सनातन और शास्वत है। बारीकी से देखने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि धर्म न तो अनादि और अनन्त। वह स्थिर भी नहीं है और अपरिवर्तनशील भी नहीं। उसका जाने अनजाने क्रमिक विकास होता रहा है। इस स्थिति को सुधारवाद कहा जा सकता है। धर्म वेत्ता, मनीषी, अवतारी, देवदूत समय-समय पर इसी प्रयोजन के लिए अवतरित होते रहे हैं कि न केवल परिस्थिति को वरन् तत्कालीन लोक मनःस्थिति को भी बदलें। उनने अपने से पूर्व के प्रचलनों के स्थान पर ऐसे प्रतिपादन प्रस्तुत किये जिन्हें उस समय निश्चित रुप से क्रान्तिकारी समझा गया है और तत्कालीन पुरातन पंथियों ने उसका घोर विरोध भी किया था।

ईश्वर संबंधी आज की मान्यताएँ उसमें भिन्न हैं जो आदिम ने मनुष्य के अपने मस्तिष्क में स्थापित की थीं। देवताओं के रुष्ट और प्रसन्न होने का आधार और परिणाम-धर्म के नियम और प्रतीक-उपासनात्मक-कर्म-काण्ड और विधान आदि के संबंध में क्रमशः इतने अधिक परिवर्तन होते रहें हैं कि भूतकालीन मान्यताएँ न केवल विचित्र वरन् बहुत अंशों में अब के प्रतिपादनों में लगभग सर्वथा विपरीत पड़ते हैं। धर्म संस्थापक, सुधारक एवं अवतारी व्यक्ति वस्तुतः अपने समय की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष परिस्थितियों मान्यताओं एवं प्रथाओं में-क्रान्तिकारी परिवर्तन करके सुधारवादी प्रतिष्ठापनाएँ करने वाले लोग ही थे।

योरोप में इगलैण्ड के न्यूटन, इटली के गैलीलियों, पोलैण्ड में केपलर आदि वैज्ञानिकों ने अपने समय में क्रान्तिकारी वैज्ञानिक सिद्धान्त प्रतिपादन किये थे। धार्मिक मान्यताओं में भारी सुधार प्रस्तुत कराने वाले मनीषियों में जर्मनी के लूथर, स्विटजरलैण्ड के ज्विंगी, फ्राँस के केल्विन, स्काटलैण्ड के जोन नोक्स आदि अग्रणी रहे हैं। न केवल भारत में भी ऐसे ही अनेकानेक उदाहरण हैं वरन् समस्त विश्व में अपने ढंग से यह सुधारवादी प्रक्रिया चलती रही है। भौतिक और आध्यात्मिक क्षेत्रों में सदा ही प्रगति की कुसमुसाहट जारी रही है। उसी ने मानव को उस स्तर तक पहुँचाया है जिसमें कि वह आज है।

जूलयिन हक्सले ने इस बात पर बहुत जोर दिया है कि विज्ञान की तरह ही अध्यात्म का आधार भी तथ्यों को रखा जाना चाहिए। लोभ और भय से उसे मुक्त किया जाना चाहिए, काल्पनिक मान्यताओं का निराकरण होना चाहिए और चेतना को परिष्कृत करने की उसकी मूलदिशा एवं क्षमता को प्रभावी बनाया जाना चाहिए।

विचार और कार्य, विश्वास और श्रद्धा, शंका और निराशा, ज्ञान और कर्तव्य, व्यक्ति और समाज, पदार्थ और आत्मा, जाति और सभ्यता, कथा और इतिहास, प्रेम और घृणा, त्याग और भक्ति, जैसे असंख्य प्रश्न अभी अनिर्णीत पड़े हैं। इस संदर्भ में अध्यात्म द्वारा वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखकर शोध करनी चाहिए और जो निर्ष्कष सामने आये उनसे मानव जाति को लाभान्वित करना चाहिए।

सामायिक परिस्थितियाँ या तत्कालीन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जो दवाब देती हैं उनसे वैज्ञानिक अपने खोज प्रयासों के लिए दिशा एवं प्रेरणा उपलब्ध करते हैं। ठीक इसी प्रकार अध्यात्म वेत्ताओं को भी समय की माँग को पूरा करने के लिए विचारणा एवं श्रद्धा के शक्तिशाली चेतना तत्वों को नये सिरे से ढालना पड़ता है। और उस प्रयोग का प्रचलन योजना बद्ध रुप से करना पड़ता है।

विज्ञान और धर्म वस्तुतः मानव जीवन के दो ऐसे पहलू हैं जो अविच्छिन्न रुप से एक-दूसरे के साथ जुडे़ हुए हैं। उन्हें परस्पर विरोधी न तो माना जा सकता है और न रखा जाता है यदि वास्तविक प्रगति की सुस्थिर सुख-शान्ति की अपेक्षा हो तो इन दोनों महान शक्ति स्रोतों को गाड़ी के दो पहियों की तरह समन्वित रहने और गतिशील रहने के लिए बाध्य करना होगा।


Quotation

हे मानव जाति के आदर्शों की पोषक भारत भूमि तुझे नमस्कार है। शताब्दियों तक अगणित आक्रमण सहते रहने पर भी तेरी गरिमा न तो म्लीन हुई और न कलुषित। तेरा स्वागत है। हे श्रद्धा, प्रेम, कला और विज्ञान की जन्म दात्री तुझे नमस्कार है।

-लुई जेकोलिमेट


हमारी दुर्दशा दुमुँहे साँप जैसी

दक्षिणी अफ्रीका के पोर्टलिजाबेथ के अजायबघर में एक दो मुँह का साँप था। वह खाता तो दो मुँह से था पर पेट एक ही था। एक दिन साँप के दोनों फन आपस में लड़ने लगे और एक दूसरे पर आक्रमण करने लगे। उस दिन पहरेदार ने उसे देख लिया और हस्तक्षेप करके लड़ने से रोक दिया, पर वे द्वेष मन में बसाते और बढ़ाते ही चले गये, फनों में आये दिन खटपट होती रहती और पहरेदार बीच-बचाव करता रहता। अन्त में अवसर पाकर दोनों सिर आपस में बुरी तरह जूझ पड़े और तब छूटे जब उनकी जान चली गई।

एक ऐसा ही दुमुँहा सर्प न्यूयार्क के अजायबघर में था उसका नाम प्रोवेल्टिस रखा गया था। दर्शकों का वह प्रमुख आकर्षण था। सरक्षक जब उसे दूध पिलाने आते तो दोनों फन खुद पी जाने और दूसरे को न पीने देने के लिए झगड़ते। इसका बीच-बचाव करने के लिए संरक्षक को दो प्याले दो दिशाओं में रखने पड़ते या फिर दोनों फनों के बीच एक दफ्ती का टुकड़ा खड़ा करना पड़ता ताकि एक दूसरे को देख न सके और शान्तिपूर्वक पेट भर लें। इस साँप के दोनों मस्तिष्क पृथक-पृथक ढंग से सोचते थेस्त्र एक पूर्व को चलना चाहता था तो दूसरा पच्छिम को, इस खींचतान में शरीर की बुरी तरह दुर्गति होती थी। दोनों मस्तिष्क के साथ जुड़े हुए ज्ञान तन्तु विलक्षण स्थिति में होते। दोनों की परस्पर विरोधी आज्ञाएँ एक ही समय में किस प्रकार पालन की जाँय इसका कोई हल न निकलने पर शरीर बुरी तरह इठता, अकड़ता, खिंचता, टूटता और थककर चूर-चूर होता हुआ दीखता था।

थाइलैण्ड के अजायबघर में ठीक ऐसा ही एक-दो सिर का कछुआ था। वह भी उपरोक्त सर्पों की तरह चिड़ियाघर में रखा गया था और उसी को सबसे पहले देखने के लिए दर्शक आतुर रहते थे। यह सिर एक ही ओर नहीं थे वरन् विपरीत दिशाओं में थे। अगले पैर उस सिर का हुक्म मानते थे जो उनके समीप होता था। दोनों और बढ़ने के लिए दोनों पैर जौर लगाते थे। फलस्वरुप बीच के धड़ की रस्साकसी जैसी खींचतान होती रहती थी। बेचारा कछुआ कोल्हू का बैल बना एक ही जगह आगे पीछे चलने-लौटने की हरकतें करता रहता था।

इन दो मुँहे साँप और कछुओं की मूर्खता पर हँसी आती है कि वे अपने ही एक अंग को अपना प्रतिद्वन्द्वी मानकर उस पर आक्रमण करने की नासमझी में अपने को ही हानि पहुँचाते रहे और विज्ञ लोगों की दृष्टि में उपहासास्पद बनते रहे।

हम सब शारीरिक दृष्टि से तो दुमुँहें साँप जैसी आकृति के नहीं हैं, पर प्रकृति लगभग उसी प्रकार की है। अपने ऊपर आप ही निरन्तर आक्रमण करते रहते हैं और अपने हाथों इतनी हानि पहुँचाते हैं जितनी कि शत्रु समझे जाने वाले लोग सब मिलकर एकबारंगी आक्रमण करके भी नहीं पहुँचा सकते। आहार-विहार की अनियमिताएँ अपनाकर अपना स्वास्थ्य अपने आप ही हम नष्ट करते हैं। जीभ की लिप्सा से पेट खराब होता है और कामुकता की अति जीवन रस को निचोड़ कर गन्दी नाली में बहा देती है। फिर खोखले शरीर से जिन्दगी की भारी भरकम लाश को ढोना कठिन हो जाता है। चिन्तन की भ्रष्टता दृष्टकोण की निकृष्टता अपनाकर हँसी-खुशी का हलका-फुलका जीवन जी सकना असम्भव हो जाता है।

दूसरे हमसे घृणा इसलिए करते हैं कि हम अपने आप से घृणा करते हैं। संसार में हमारी उपेक्षा अवज्ञा इसलिए हुई कि हमने स्वयं अपना सम्मान नहीं किया। हम आप ही अपने काटने गिराने में लगे रहे, अपने हाथों आत्म-हत्या करते रहे और इस कष्टप्रद एवं उपहासास्पद स्थिति में पड़े हैं जिसमें रहकर दुमुँहे साँप दुर्दशा भुगतते हैं।


मानसिक रोग कितने विचित्र, कितने भयावह

अमातौर से ऐसा समझा जाता है कि इच्छित परिस्थितियाँ प्राप्त होने पर मनुष्य सुखी होता है। पर वास्तवकिता इससे सर्वथा विपरी है। परिष्कृत दृष्टिकोण से सोचने का तरीका इतना सरल और सुन्दर होता है कि सामान्य वस्तुएँ भी सुन्दर लगती हैं। अन्धेरे में जो वस्तुएँ अदृश्य रहती हैं अथवा काली लगती हैं वे ही प्रकाश की किरणें पड़ने पर अपना पूरा स्वरुप दिखाती हैं और चमकने लगती हैं। यही बात परिष्कृत मनःस्थिति के संबंध में है। सोचने की प्रकाशवान प्रक्रिया को ऐसा दिव्य आलोक कहा समझा जा सकता है जिसके प्रकाश में सारा समीपवर्ती क्षेत्र अन्धकार की कालिका में से निकल कर मनोरम आभा लिये हुए दिखाई देने लगे।

जर्मन पत्रिका ‘मेडिजिनिशे क्लीनिक’ में छपे एक विस्तृत लेख में कई शरीर विज्ञानियों के अनुभवों का साराँश छपा है जिसमें बताया गया है कि दर्द में जितना अंश शारीरिक कारणों का होता है उसमें कहीं अधिक मानकिस तथ्य जुड़े होते हैं। ऐसे प्रयोग किये जा चुके हैं जिनमें मात्र पानी की सुई लगाकर रोगी को यह बताया गया है कि ‘यह गहरी नींद की दवा है’, उसी से दर्द पीड़ितों का दर्द बन्द हो गया और वे सो गये। इसके विपरीत मर्फिया के इजेन्शन देकर यह कहा गया है कि, “यह हलकी दवा है शायद इससे थोड़ा बहुत दर्द हल्का पड़े और संभव है कुछ नींद आये।” यह सन्देह उत्पन्न कर देने पर रोगी दर्द की शिकायत कर सके और अधूरी निद्रा में झपकी लेते रहे। इस प्रयोग के बाद उन्हीं इंजेक्शनों को जब विपरीत व्याख्या करते हुए भिन्न दवा बनाकर रोगियों को दिया गया तो उसकी पहले की अपेक्षा सर्वथा भिन्न प्रतिक्रिया हुई। पहले दिन पानी का इन्जैक्शन जब मामूली दवा बताकर लगाया गया तो उसने दर्द कम नहीं किया और मर्फिया को बड़ी शक्ति का बताकर निश्चित रुप से नींद का आश्वासन देकर लगाया गया तो रोगियों को गहरी नींद आई। इन प्रयोगों से डाक्टर इस निर्ष्कष पर पहुँचे कि दवाएँ जितना परिणाम प्रस्तुत करती हैं उससे अधिक प्रभाव मान्यताओं का होता है।

एक ही स्तर के दर्द को भिन्न-भिन्न मनःस्थिति के लोग अलग अलग तरह अनुभव करते हैं। डरपोक रोगी इतने से ही दर्द में बेतरह चीखते चिल्लाते हैं। मध्यम मनःस्थिति वाले मात्र हलके हलके कहराते रहते हैं। साहसी लोग उसी कष्ट को बहुत हल्का मानते हैं। युद्ध मोर्चे के घायल अपनी बहादुरी की मान्तया के आवेश में कम कष्ट अनुभव करते हैं और कम चीखते चिल्लाते हैं जब कि उतने ही कष्ट में सामान्य लोग तीन गुना अधिक दर्द अनुभव करते हैं।

भावनात्मक स्थिति भी कई बार दर्द में परिणत हो जाती है। सिर दर्द, पेट का दर्द, जोड़ों का दर्द, छाती का दर्द, कमर का दर्द बहुत करके मनोवैज्ञानिक कारणों से होते हैं। इनके मूल में कोई चिन्ता, आशंका भय की भावी कल्पना अथवा भूत काल की कोई दुखद स्मृति काम करती रहती है। मन की वह विपन्न अवस्था शरीर के किन्हीं अंगों पर आच्छादित होकर उन्हें पीड़ा अनुभव कराती है जब कि शारीरिक दृष्टि से उन अवयवों में उस तरह के कष्ट का कोई कारण नहीं होता।

कई बार ऐसी स्थिति भी देखी गई है कि डाक्टर अपने समस्त निदान परीक्षण करने के उपरान्त भी रोगी में कोई अस्वस्थता का कारण नहीं दीखता और रोग का कारण जानने में अपनी असमर्थता प्रकट करता है। किन्तु रोगी बराबर कष्ट से पीड़ित रहता है। दिन-दिन दुबला होता जाता है और साधारण काम काज कर सकने में भी समर्थ नहीं रहता, उसका पीड़ा जन्य कष्ट स्पष्ट दीखता है। ढोंग बनाने का कोई कारण नहीं होता। क्योंकि दूसरों पर नहीं उस रुगणता का पूरा भार अपने ही कंधों पर आता है।

इस विचित्र स्थिति में मनोवैज्ञानिक कारण ही कमा कर रहे होते हैं। कोई पुरानी आघात करने वाली अनुभूति मस्तिष्क के किसी भाग पर आक्रमण करती है और उसे अकचका देती है। चूँकि मस्तिष्क की प्रत्येक कोशिका अपने सूत्र तन्तुओं के सहारे अन्य अनेक कोशिकाओं के साथ जुड़ी होती है और उनसे कई तरह के आदान-प्रदान करती रहती है। इसी प्रक्रिया के अर्न्तगत लगे हुए आघात अपने संबंद्ध केन्द्र को प्रभावित करने तक सीमित न रहकर जब शरीर के किसी अन्य अवयव से संबंद्ध केन्द्र से जा टकराते हैं तो वह अंग ही रुगणता अनुभव करने लगता है। वह अंग शारीरिक दृष्टि से निरोग होता है, पर मस्तिष्क विद्युत प्रवाह उस स्थान पर ठीक तरह नहीं पहुँच पाता क्योंकि संप्रेषण वाले मस्तिष्कीय कोष रुगणवास्था में पड़े हैं। प्रेषण की गड़बड़ी उस अंग को पूरी खुराक और सही निर्देश नहीं दे पाती इस विचित्र स्थिति की अनुभूति मस्तिष्क के अन्य तन्तुओं को अमुक रोग जैसी होती है। रोगी वस्तुतः उन्हीं कष्टों से पीड़ित होता है जैसा कि वह बताता है। पर डाक्टर क्या करे, उसकी परीक्षा पद्धति तो अंगों के रक्त माँस आदि से संबंधित स्थिति के आधार पर बनी है। मानसिक भूल भुल्लैयों की उसे जानकारी नहीं होती। अस्तु ऐसे रोगियों को किसी मानसोपचारक के पास जाने की सलाह देकर वह अपना पीछा छुड़ा लेता है। अनिश्चित स्थिति में वह उपचार करे भी तो क्या करे।

मानसिक आघात लगना किस कारण से होता है इसका भी एक जैसा विवेचन नहीं होता। कई व्यक्ति आये दिन अपमान सहते हैं और उसके अभ्यस्त हो जाते हैं उन पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता, पर कोई ऐसे भी होते हैं जो उतनी सी बात को अत्यधिक महत्व देकर तड़प उठते हैं। द्रौपदी ने दुर्योधन से एक निर्दोष मजाक करते हुए ही यह कहा था कि ‘अन्धों के अन्धे होते हैं।’ उल्टी व्याख्या करके उसे असभ्य अपराध मान लिया गया और प्रतिशोध की चरम सीमा का दंड उसे दिया गया। अपनी दृष्टि में दुर्योधन भी सही हो सकते हैं। उनके मस्तिष्क ने उन शब्दों को तिलमिला देने वाला अपमान समझा हो उस आघात को गहराई के समतुल्य प्रतिशोध ढूँढ़कर अपने आघात को हलका करने का उपाय निकाला हो। ऐसे ही हर व्यक्ति की अपनी-अपनी व्याख्या और अनुभूति होती है कौन किस घटना को किस दृष्टि से देखेगा और उसकी प्रतिक्रिया ग्रहण करेगा इसका कोई निश्चित माप दण्ड निर्धारित है कि इस सीमा का असामाजिक आचरण करने पर उसे दंडनीय माना जायगा पर उसमें भी अपराधी की नीयत, परिस्थिति, प्रतिक्रिया आदि का ध्यान रखा जाता है। संभव है अपराध गलती, गफलत या भ्रान्त स्थिति में बन पड़ा हो, ऐसी दशा में दंड हलका दिया जाता है। मन के लिए ऐसी आचार संहिता निर्धारित नहीं कि वह किस घटना को किस रुप में ग्रहण करे। यदि कोई घटना अप्रिय या अवाँछनीय स्तर की समाने आई है तो उसका आघात किस पर कितना पड़ेगा यह उसकी भावुकता एवं विचार शक्ति के समन्वय पर निर्भर है।

कितने ही व्यक्तियों के सामने हत्या, मारकाट, उत्पीड़न के दृश्य आते ही रहते हैं उन पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ता किन्तु किसी अनभ्यस्त और भावुक व्यक्ति पर उन्हीं घटनाओं का इतना प्रभाव पड़ सकता है कि वह किसी भयंकर अवसाद में डूब जाय अथवा विक्षिप्ति हो उठे। अपमान, असफलता, हानि, विछोह, जैसी अप्रिय घटना, यों मनुष्य जीवन का एक पक्ष है और वह भी घटित होता ही रहता है। सम्मान, सफलता, लाभ, मिलन जैसे प्रसन्नतादायक प्रसंग आते हैं तो उससे भिन्न प्रकार की घटनाएँ क्यों घटित न होंगी। रात और दिन के विपरीत प्रसंगों की तरह जीवन की संरचना प्रिय और अप्रिय घटनाओं के लाने वाले से हुई है। सदा एक जैसी स्थिति में विशेषता प्रिय स्थिति में सदा सर्वथा के लिए बने रहना किसी के लिए भी संभव नहीं। उतार चढ़ावों का आना स्वाभाविक है। धनवान, विद्वान, बलवान, व्यक्ति को भी प्रियजनों का विछोह बढ़ी-चढ़ी महत्वाकाँक्षाओं में असफलता, शारीरिक रुगणता, मित्रों का छल-कपट दुख का कारण बन सकता है। सबसे बड़ी बात है अपने रचे हुए कल्पना लोक में अवाँछनीय चिन्तन का चल पड़ना। आशंकाएँ प्रायः इसी स्तर की होती हैं। दूसरे व्यक्तियों का व्यवहार, परिस्थितियों का प्रवाह निकट भविष्य में हमारे प्रतिकूल चलेगा और उससे भयंकर विपत्ति आवेगी ऐसा चिन्तन कितने ही व्यक्ति करते और अत्यधिक उद्विग्न रहते हैं। जब कि वैसा व्यवहार एवं घटनाक्रम कदाचित ही सामने आता है। अधिकाँश आशंकाएँ निर्मूल होती हैं। वे कल्पना लोक की काली घटाएँ बरसती नहीं केवल गर्जन तर्जन करके चली जाती हैं। पर इससे क्या, जिसने आशंकाओं की भयभीत करने वाली कल्पनाओं का जाल बुना था उसके लिए तो वही असह्य पीड़ा देने के लिए बहुत बड़ा कारण बन गया।

मानसिक आघात विपरीत परिस्थितियों के वास्तविक एवं काल्पनिक घटनाक्रमों के सहारे लगते हैं। अब यह व्यक्ति की भावुकता या संवेदना शक्ति पर निर्भर है कि वह उन्हें ऐसे ही मजाक में टाल देता है-साहस समेट कर निपटने का फैसला करता है, या भयभीत होकर असन्तुलित हो बैठता है। यदि व्यक्ति डरपोक प्रकृति का और अति भावुक है तो उसके लिए छोटी घटना भी बहुत बड़ी हो सकती है और उन्हीं सी अशुभ कल्पना से तिलमिला कर उद्विग्न हो सकता है। जो हा आघातों का पूरे मानसिक संस्थान पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इसकी प्रतिक्रिया शरीर पर भी भयंकर होती है। ज्वर, सिर दर्द आदि की स्थिति में शरीर असहाय बन जाता है। उसे कुछ करते धरते नहीं बनता, बेचेनी सताती है। मानसिक असन्तुलन इससे भी बुरी स्थिति पैदा कर देता है। पूरे शरीर पर मन का नियंत्रण है। रक्त माँस से नहीं मानसिक निर्देशों से ही देह अपनी गाड़ी चलाती है। मन के विकृत होने पर शरीर का स्वस्थ बने रहना असंभव है। चिकित्सा शास्त्र द्वार निर्धारित निदान व्यवस्था का व्यतिक्रम करके मनुष्य ऐसे रोगों में ग्रसित हो सकता है जो शरीर शास्त्रियों की पकड़ से बाहर हैं।

मानसिक रोग उत्पन्न करने वाले आघात अमुक घटनाओं या परिस्थितियों के कारण लगेंगे ऐसा कुछ निश्चित नहीं। यह व्यक्ति के अपने निजी स्तर पर निर्भर है कि वह किस प्रकार की घटनाओं को किस दृष्टि से देखता है और उनकी क्या प्रतिक्रिया उत्पन्न करता है। एक ही घटना की अनेक व्यक्तियों पर परस्पर विरोधी प्रतिक्रियाएँ हो सकती है। घटनाओं को रोका नहीं जा सकता है। समाज का पुनर्निर्माण हो, व्यक्तियों के स्वभाव व्यवहार बदलें, यह दोनों ही बातें संसार से मानसिक रोगों को दूर कर सकती हैं, पर वैसी स्थिति बनना आज की स्थिति में कठिन है। तत्काल तो यही हसे सकता है कि मनुष्यों को सोचने का सही तरीका सिखाया जाय ताकि वे परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठा सकें औ अपनी चिन्तनात्मक दुर्बलता के कारण ऐसे मानसिक रोगों से अपना बचाव कर सकें जो उनके जीवन क्रम को एक प्रकार से अस्तव्यस्त और निरर्थक बना कर रख देते हैं।

भूत प्रेत और देवी देवता जादू टोना से होने वाली हानि असंख्यों को पीड़ित करती है। अवास्तविक की ऐसी प्रतिक्रिया जो वास्तविकता से किसी भी प्रकार कम नहीं होती, आर्श्चय जनक है। अवास्तविक भूत प्रेतों से भाक्रान्त व्यक्ति वस्तुतः उतना ही कष्ट उठाता है जितना कि वास्तविक भूत होते तो अपने आक्रमण से हानि पहुँचाते। दूसरों से भारण, उच्चाटन, वशीकरण करके हमें सताया जा रहा है। यह मानकर कितने ही व्यक्ति वस्तुतः उद्विग्न, विक्षिप्त एवं परमासन्न होते देखे गये हैं। कितनी ही जानें इस कुचक्र में चली जाती है। अधोरी, ताँत्रिक, कापालिक, डायने कितने ही लोगों के लिए आँतक का कारण बनते हैं, कितने ही राहु, शनिचर आदि की अशुभ ग्रह दशा की कल्पना से हर घड़ी चिन्ता ग्रस्त रहते हैं, कईयों को स्वप्न की डरावनी घटना, अपशंकुशों की सूचना बहुत कष्ट कारक होती है। यह आशंकाएँ प्रायः सर्वथा निर्मूल होती हैं, इनके पीछे तथ्य राई रत्ती भी नहीं होता, पर जिस पर उनका आँतक छा गया है, उनकी दयनीय मनोदशा देखकर तरस आता है। यह लोग एक संवेदन के शिकार होते हैं। किसी औंधे-सीधे आधार के सहारे उनकी आशंका इस स्तर की विभीषिका बन जाती है कि मनुष्य को प्राण संकट जैसी भयभीत स्थिति में होकर गुजरना पड़ता है। झाड़-फूँक, मंत्र तंत्र से कई मनुष्यों को बहुत राहत मिलती है और संतोषजनक लाभ होता है। यह सब क्या है? निश्चित रुप से यह उस व्यक्ति की स्वसंवेदना ही है जो विधेयक बनकर सामने आई और उत्साह प्रदान करके सरल स्वाभाविक अच्छी स्थिति को जादू का परिणाम बताकर अपना वरदान दे गई है। पिछ़डे हुए लोगों में अभी भी भूत पलीतों और जादू टोनों का पूरा जोर है। उससे वे वस्तुतः हानि उठाते और लाभान्वित होते हैं। यह चमत्कार अपनी कल्पना शक्ति एवं मान्यताओं का है जो अवास्तविक को भी प्रत्यक्ष वास्तविकता से भी बढ़कर तथ्यमय बना देती है।

मानसोपचार कर्ता डा. फ्लीडर्ड ने अपनी अनुभव पुस्तक में ऐसे अनेक रोगियों का उल्लेख किया है जो चिकित्सा पर बहुत खर्च करा चुके हैं और पीड़ा से छुटकारा नहीं पा रहे थे। डाक्टर असहाय थे उन्हें सूझता ही न था कि उपचार किस रोग और किस आधार पर किया जाय। रोगी के बताये लक्षणों से जिस रोग का आभास होता था। उसकी चिकित्सा करने पर भी कोई लाभ न हुआ। ऐसी दशा में उन्हें मानसोपचार का ही आश्रय लेना पड़ा और वहीं जाकर उनकी गुत्थी सुलझी। एक दूसरे मनोविज्ञानी डा. डर्नवार ने ऐसे रोगियों के विवरण प्रकाशित कराये हैं जो मानसिक विक्षोभ से पीड़ित थे किन्तु उपचार शरीर चिकित्सकों से कराते-कराते थक गये थे। जब उनके अर्न्तमन में लगे हुए घाव कुरेदे गये और उनकी मरहम पट्टी की कई तो वे सामान्य स्वास्थ्य की स्थिति में लौट आये।

खीज से मुक्ति पाने, दिलाने के लिऐ दूसरे लोग किसी की बहुत कम सहायता दे सकते हैं। असली उपचार तो रोगी को स्वयं ही करना पड़ता है। उसे यह मानकर चलना चाहिए कि यह दवा दारु से अच्छी हो सकने वाली बीमारी नहीं वरन् अपने आप से पैदा की गई और अपने प्रयत्न से हट सकने वाली एक छोटी-सी आदत भर है। यह मान लेने पर आदत से आदत को काट करने वाले प्रयत्न उत्साह पूर्वक आरंभ किये जा सकते हैं और वे भली प्रकार सफल भी हो सकते हैं।

अपने आस-पास अनुकूलताएँ तलाश करनी चाहिए। प्रिय पात्र, प्रिय पदार्थ, प्रिय दृश्य अवश्य दिखाई पड़ेगें उनकी उपस्थिति को तनिक अधिक गहराई से देखा समझा जाय और जो उपलब्ध है उसका मुसकान के साथ स्वागत किया जाय। पेड़, पौधे, फूल, खिलौने, चित्र किसी कदर हमारा म हलका कर सकते हैं। पक्षियों की चहचहाहट आसानी से सुनी जा सकती है। छोटे बच्चे घर में ही उछलते कूदते, तोतली बोली बोलते और भोलेपन भरी अटपटी हरकतें करते हुए आसानी से देखे जा सकते हैं। उन्हें दिलचस्पी के साथ देखा जाय तो मुस्कान भरी प्रसन्नता की एक लहर चहरे पर दौड़ सकती हैं।

खीज यदि प्रकट न हो तो वह घुटन के रुप में बदल जाती है और मन ही मन आदमी न जाने क्या-क्या वे सिर-पैर की बातें सोचता चला जाता है। कड़ी से कड़ी मिलती जाती है और चिन्तन की धारा शैतान की आँख की तरह कहीं से कहीं जा पहुँचती है। प्रिय स्वप्न दर्शी भी कई होते हैं जो सुखद कल्पनाओं एवं संभावनाओं के लोग बिना पर लगाये ही उड़ते रहते हैंः उसके ठीक विपरीत खीज ग्रस्त लोगों की मनःस्थिति होती है। छिन्द्रान्वेषण, दोषारोपण, अशुभ भविष्य, अनिष्ट संभाव्य के कुरुप-कई बार तो भयावह तक चित्र सामने आते हैं और आँतक करके आस-पास ही लुके-छिपे आँख मिचौनी करते रहते हैं।

इस जंजाल से निकलने का एक सुगम तरीका यह है कि किसी सहानुभूति युक्त, उदार हृदय एवं संतुलित मस्तिष्क वाले व्यक्ति के सामने अपने मन की घुटन प्रकट कर दी जाय अथवा कोई ऐसा प्रसंग छेड़ दिया जाय जिससे उत्साहवर्धक एवं आशा की झलक दिखाने वाले प्रकाश, परामर्श मिल सकें। तनाव के रोगी यदि ऐसे सलाहकार, परामर्श दाता, सद्भाव सम्पन्न स्नेही प्राप्त कर सकें तो समझना चाहिए कि उन्हें बिना फीस का आधा डाक्टर मिल गया।

जिस समय खीज चढ़ रही हो उस समय मनोदिशा पलट देना उत्तम उपचार है। उठकर चल दें और किसी मनोरंजक वातावरण को ढूँढ़लें। जिस प्रसंग को लेकर मन उद्विग्न हो रहा था उसे जहाँ का तहाँ अधूरा छोड़ दिया जाय। उस स्थिति में जितना अधिक सोचा जायगा उतनी ही गुत्थी और उलझेगी। उत्तेजित मस्तिष्क कभी कोई सही निर्ष्कष नहीं निकाल सकता, सही निर्णय नहीं कर सकता। खीज भरी मनःस्थिति में प्रस्तुत प्रसंग पर अधिक सोचना अपने लिए गलत निर्णय से उत्पन्न और अधिक भारी विपत्ति को आमंत्रित करना है।

कई समस्याएँ एक साथ मन पर चढ़ जाती हैं और सभी जल्दी-जल्दी अपने संबंध में विचार किये जाने की माँग करती हैं। इस धमा चौकड़ी में अधूरी-एकाँगी उथली समझ ही काम करती है और कुछ निर्ष्कष निकलना तो दूर उलटे शिर चकराने लगता है। प्रतीत होता है जाने उलझनों के घटा टोप चढ़ आये हैं। इन विचारों के हुड़दंग को रोकना चाहिए और ‘एक समय में एक विचार को अपना कर बारी-बारी शान्त चित्त से प्रस्तुत समस्याओं पर विचार करना चाहिए। इस तरह अधिक आसानी से दिमाग का बोझ हलका होता चलेगा और क्या करना है क्या नहीं इसका सहज समाधान मिलता रहेगा।

कुछ लोग इस लिए भी खीजते पाये जाते हैं कि वे अपनी हर इच्छा को ऊँचे स्तर पर पूर्ण हुआ देखना चाहते हैं। मनोकामनाओं में विलम्भ या व्यतिरेक उन्हें असह्य होता है। प्रत्येक संबंधी कहना माने, हर परिस्थिति अनुकूल रहे, हर साधन अपनी मर्जी का जुटता रहे, हर घटना अपनी कल्पना के अनुरुप घटे, इस तरह सोचने वाले पाते तो कुछ नहीं खोते बहुत हैं। वे भूल जाते हैं यह दुनिया उन्हीं के लिए नहीं बनी है। वे भी अनेकों में से एक हैं। व्यक्ति अपनी मिट्टी को गठे हैं और घटना प्रवाह अपने क्रम से घटित होता है, इस सब के साथ तालमेल मिलाकर चलने में ही ठिकाना है। जो उपलब्ध हैं उस पर खुशी मनाई जाय और जो नहीं मिला है उसके लिए आशा रखी जाय। प्रयत्न और पुरुषार्थ को अपने प्रयास की सफलता मानकर चला जाय तो आदमी सन्तोषपूर्वक जीवन बिता सकता है। खीज से बचने के लिए मनःस्थिति को इसी पृष्ट भूमि पर परिपक्व करना चाहिए। वर्चस्व नहीं सहयोग हमारी नीति होनी चाहिए। अपने ऊपर बड़प्पन नहीं लादना चाहिए वरन् चल रहे प्रवाह की एक हलकी सी लहर जितनी ही अपनी स्थिति सोचनी चाहिए। इस प्रकार मन पर लदा हुआ वह भारी पत्थर हट जाता हैः जिसे मालिकी, बड़प्पन एवं अधिकारी के रुप में अपने ऊपर लाद लिया था। तनाव भारीपन का ही दूसरा नाम है। हम हलके रहें, हलकी फुलकी, संतोष और मस्ती की जिन्दगी जिये तो आज का गरदन तोड़ तनाव कल तेज हवा में उड़जाने वाले बादल की तरह तिरोहित हुआ प्रतीत होगा। अवाँछनीय चिन्तन से उत्पन्न तनाव को सहज सरलता की जादुई छड़ी से देखते-देखते गायब किया जा सकता है।

किन्हीं अप्रिय एवं अवाँछनीय घटनाओं से अथवा शारीरिक मानसिक विकृतियों से हलकी उद्विग्नता चढ़ आती है। इस स्थिति को खीज या परेशानी भी कहा जा सकता है। डाक्टरों की भाषा में इसे तनाव कहते हैं। नर्वस सिस्टम की कमजोरी वाले व्यक्ति इस स्थिति के जल्दी शिकार होते हैं। वे जो भी सामने आवे उसी अकारण झल्लाते हैं। चूँकि खीज भीतर भरी होती है और वह किसी न किसी को निमित्त बनाकर बाहर निकलना चाहती है। इसके लिए जो भी सामने आ जाय उसी पर कुछ न कुछ दोषारोपण करके उल्टी-सीधी कहने लग जाता है। न कहा जाय तो भी क्रोध या नाराजगी नहीं तो उपेक्षा अवज्ञा का व्यवहार तो बन ही पड़ता है। कई बार इस स्थिति में लोग खिन्नता, लाचारी एवं निराशा व्यक्त करते हुए दुखित बने, मुँह लटका कर बैठे भी देखे जाते हैं।

मानसिक रोग चिकित्सा की एक पद्वति है, ‘विहेवियर एण्ड थिरेपी’ जिसमें रोगी के साथ सदव्यवहार और सहानुभूति की समुचित मात्रा रखी जाती है और उसे स्नेह, दुलार, एवं सहयोग का अनुभव करने दिया जाता है। इस उपचार से रोगी क्रमशः ‘डिसेसिटाइज’ होता चलता है साथ ही मनोव्यथाओं से राहत भी अनुभव करता है।

मानसिक रोगियों के साथ मारपीट, भर्त्सना, तिरस्कार जैसे-निर्भय व्यवहार उसे और भी अधिक दुखी करते हैं और रोग की स्थिति बिगड़ती जाती है। शारीरिक रोगियों की तरह मानसिक रोगी भी दया के पात्र हैं उनके उपचार में स्नेह-सौजन्य और सुविधाओं का यदि समावेश किया जा सके, विक्षोभों को शान्त करने वाले वातावरण में उन्हें रखा जा सके तो औषधि उपचार की अपेक्षा उन्हें कहीं अधिक और जल्दी ही लाभ हो सकता है।


विचार शक्ति एक प्रत्यक्ष शक्ति ऊर्जा

इलिनाइस सोसाइटी फार साइकिक रिसर्च द्वारा इस सर्न्दभ में कल्पना के फोटोग्राफ उतारने के सम्बन्ध में ट्रेड की स्थिति का जो पता लगाया, उसका विवरण पालिन ओहलर ने ‘फेट’ पत्रिका में प्रकाशित कराया है। उसमें बताया गया है कि ‘अनेक’ वैज्ञानिकों,फोटोग्राफरों और बुद्धिजीवियों की सतर्क मौजूदगी में ट्रेड सीरियस की कल्पना का फोटो दे सकने की क्षमता जाँची गई। इसके लिए पोलाराण्ड लेण्ड कैमरे इस्तैमाल किये गये। उन्हें कल्पनाएँ दी गई और उसके फोटो आसमान में से उतारे गये। प्रयोगों की वास्तविकता के सम्बन्ध में उपस्थित लोगों में से किसी को कोई सन्देह नहीं है। इसमें कोई चाल नहीं पाई गई। फोटो पूर्ण सतर्कता के साथ लिये गये और परीक्षा की दृष्टि से समाधान कारक पाये गये।

ड्यूक विश्वविद्यालय की परामनोविज्ञान प्रयोगशाला अमेरिकन सोसाइटी फार साइकिक-तथा कुछ अन्य विश्व-विद्यालयों ने इस सम्बन्ध में कुछ रुचि दिखाई, पर ट्रेड के सनकी व्यवहार से खीजकर उन्होंने भी अपना हाथ सिकोड़ लिया और बात जहाँ की तहाँ अधूरी रह गई।

इन्टर नेशनल गिल्ड आफ हिप्नोटिस्टस् संस्था के प्रभावी सदस्य स्टैनले मिशेल से ट्रेड का परिचय हुआ और उस पिछ़डी बात को फिर से पुनर्जीवित किया गया। कल्पना के फोटो ठीक उतरे तो उस संस्था ने इस संदर्भ में एक पूरी फिल्म ही बनाकर रख दी। इससे उस और अनेक लोगों को ध्यान गया और वस्तुस्थिति को जानने के लिए अधिक ठोस प्रयास हुए।

उन्हीं दिनों जार्ज जोहान्स फ्लारिडा में यह पता लगाने के लिए बहुत माथापच्ची कर रहे थे कि स्पेन के समुद्र में डुबे जहाजों की कीमती खजाना किस प्रकार बाहर निकाला जाय। इस सिलसिले में उन्होंने कई अतीन्द्रिय विद्या के दावेदारों की सहायता भी जुटाई थी। इसी ढूँढ-खोज में किसी ने उन्हें ट्रेड सीरियस का पता बात दिया। उसे साथ लेकर वे खजाने का पता लगाने में तो कोई सहायता प्राप्त न कर सके, पर कल्पना का फोटों खींचे जा सकते के ट्रेड के दावे के समर्थक बन गये। उन्होंने स्वयं उसे कुछ कल्पनाएँ दीं और उनके चित्र स्वयं उतरे वे ठीक उसी प्रकार के थे जैसा कि सोचने के लिए उसे कहा गया था। चित्र बिलकुल सही और साफ आये। अस्तु जोहान्स ने बात को बागे बढ़ाया और उसे प्रामाणिक वैज्ञानिक शोधकर्ताओं के हवाले कर दिया।

शिकागो का विलक्षण व्यक्ति ट्रेड-सीरियस इस बात के लिए विश्व विख्यात है कि उसकी कल्पनाओं के फोटो खींचे जा सकते थे। यह शौक उसे तीस वर्ष की आयु में लगा था। वह अनुभव करता था कि उसकी कल्पनाएँ धुँधली नहीं, वरन् इतनी स्पष्ट होती हैं जैसे वे मूर्तिमान होकर सामने ही खड़ी हों। उसने अपने कैमरे का लेन्स अपने सिर की दिशा में करके अपने आप फोटो खींचे और उनमें उस तरह की तस्वीरें आई जैसी कि उसकी कल्पना में तैरती थी।

यह फोटो उसने अपने मित्रों को दिखाये तो उसे सनकी, शेखीखोर और जाल-साज बताया गया। उसका शौक बढ़ा और साथ ही पागलनपन की जैसी सनक भी उभरी उसे अधपगला समझा जाता रहा और जो कुछ वह कहना उसे मजाक समझकर उड़ा दिया जाता।

खुली आँख से भले ही न देखा जा सके, पर जिसे सूक्ष्मदर्शक यन्त्रों से देखा जा सकता है- फोटो उतारा जा सकता है उसे प्रत्यक्ष पदार्थ की ही संज्ञा दी जा सकती है। इस दृष्टि से विचार एक पदार्थ हुआ। कल्पना विचार ही तो है। कल्पना का जब फोटो खिंच सकता है तो उसकी गणना सहज ही पदार्थ संज्ञा में होगी। पदार्थ के छोटे से छोटे अणु में भी प्रचण्ड शक्ति रहती है यह अणु विस्फोट के समय निकलने वाली ऊर्जा को देखकर भली प्रकार निश्चय हो गया है। विचारों की तरंगें, प्रकाश, ताप, ध्वनि एवं विद्युत की अपेक्षा दुर्बल नहीं सशक्त ही हैं। इतना जान लेने के बाद हमें विचार शक्ति का मूल्य समझना चाहिए और उसका बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग करना चाहिए।


सद्गुरु प्राप्त कर सकने का असाधारण सौभाग्य

सद्गुरु की महिमा गाते-गाते शास्त्रकार थकते नहीं। मनीषियों ने निरन्तर यही कहा है कि आत्मिक प्रगति के लिए गुरु की सहायता आवश्यक है। इसके बिना आत्म-कल्याण का द्वार खुलता नहीं। साधन सफल होता नहीं। सामान्य जीवन-क्रम में माता, पिता और गुरु को देव मान गया है और उनकी अर्भ्यथना समान रुप से करते रहने का निर्देश किया गया है।

सामान्य अर्थ में शिक्षक को गुरु कहते हैं। साक्षरता का अभ्यास कराने वाले-शिल्प-उद्योग, कला, व्यायाम आदि क्रिया कौशलों की शिक्षा देने वाले भी गुरु ही हैं। तीर्थगुरु, ग्रामगुरु, कुलगुरु आदि कितने ही उनके नियमित वर्ग भी ब गये हैं। असाधारण चातुर्य में प्रवीण व्यक्ति को भी व्यंग में गुरु कहते हैं। जिसका वास्तविक अर्थ होता है हरफनमौला-तिकड़मी अथवा धूर्तराज। कितने ही लोग धर्म की आड़ में चेली-चेला मुँडने का धन्धा परम्परा के आधार पर ही चलाते हें। हमारा बाप तुम्हारे बाप का गुरु था इसलिए हम तुम्हारे गुरु बनेंगे यह दावा करने वाला और इसी तर्क से प्रभावित करके अपना धन्धा चलाने वाला एक बहुत बड़ा वर्ग मौजूद है। परम्परावादी लोगों के गले यह दलील उत्तर भी जाती है और वे योग्य अयोग्य का विचार किये बिना इन तथाकथित गुरुओं का नमन करते हुए भेंट पूजा करते रहते हैं। गले में कण्ठी बँधाई और कान फुकाए तो आजीवन कुछ दान-दक्षिणा देते ही रहनी पड़ेगी। शिष्य लोग इस प्रकार से धर्म सन्तोष कर लेते हैं, भले ही वह निराधार हो। गुरु लोग इस विडम्बना को मुफ्त में मान और धन प्राप्त करते रहने का एक र्स्वण सुयोग मानकर अपने सौभाग्य पर गर्व करते हैं। इस विडम्बना को जड़ जमाये हुए किसी भी बौद्धिक क्षेत्र में पिछड़े हुए क्षेत्र में आसानी से देखा जा सकता है।

यह तो प्रचलन की बात हुई। परम्परा से परम्परा-ढर्रा से ढर्रा-मुक्ताचीनी करने की गुँजाइश नहीं रहती। लोगों की बुद्धि भी विलक्षण है। एक ओर जहाँ फूँक-फूँककर कदम रखने और गुण, दोष परखने की क्षमता पाई जाती है दूसरी ओर परम्परागत बातों में उनका अर्न्तमन इतना रुढ़िवादी हो जाता है कि ढर्रे को ही सही मानते रहने की अतिरिक्त उनकी बौद्धिक क्षमता एक इन्च भी आगे नहीं बढ़ पाती। कितने ही क्षेत्र में बड़े तार्किक और प्रतिभाशाली व्यक्ति कितनी ही ऐसी रुढ़ियों एवं मान्यताओं में जकड़े देखे जाते हैं जिनको तात्विक दृष्टि से देखने पर उपहासास्पद और निरर्थक ही ठहराया जा सकता है। इतने पर भी वे लोग इस बुरी तरह उनसे चिपके होते हैं मानो यथार्थता की कसौटी पर कसकर ही उन्होंने उस मान्यता को अंगीकार किया हो। यह कैसी विचित्रता है कि एक ही व्यक्ति एक दिशा में प्रखर बुद्धि और दूसरे क्षेत्र में सर्वथा मूढ़मति सिद्ध होता है।

गुरुवाद के ऊपर यह बात आर्श्चयजनक रुप से लागू होती है। कोई विरला ही ऐसा होगा जो इस क्षेत्र में उपयोगिता, आवश्यकता एवं यथार्थता की कसौटी लेकर आगे बढ़ता हो। अनुकरण, अतिशयोक्ति, मूढ़ मान्यताओं एवं अन्ध परम्पराओं का ही उस क्षेत्र में बोलबाला रहता है। अस्तु गुरु शिष्य परम्परा का वर्तमान स्वरुप लगभग वैसा बन गया है जिसे विचारशील अनावश्यक ही नहीं अवाँछनीय भी कह सकते हैं। इस रुढ़ि से आत्मिक प्रगति का नहीं अवगति का ही द्वार खुलता है।

शास्त्रकारों ने जिस गुरु तत्व की महिमा का वर्णन और आवश्यकता का निरुपण किया है वह प्रचलित विडम्बना के साथ कोई ताल-मेल नहीं खाता। शब्द साम्य भर उनमें है तात्विक अन्तर तो उनके बीच जमीन-आसमान जितना है। शास्त्र सम्म्मत गुरु तत्व और विडम्बनाग्रस्त गुरु वस्तुतः एक दूसरे से सर्वथा भिन्न है।

जिस सद्गुरु का माहात्म्य वर्णन शास्त्रकारों ने किया है वह वस्तुतः मानवी अन्तःकरण ही है। निरन्तर सद्शिक्षण और ऊर्ध्वगमन का प्रकाश दे सकना इसी केन्द्र तत्व के लिए सम्भव है। बाहर के गुरु शिष्य की वास्तविक मनःस्थिति का बहुत ही स्वल्प परिचय प्राप्त कर सकते हैं, अस्तु उनके परामर्श भी अधूर ही रहेंगे। फिर कोई बाहरी गुरु हर समय शिष्य के साथ नहीं रह सकता जबकि उसके सामने निरुपण और निराकरण के लिए अगणित समस्याएँ पग-पग पर-क्षण-क्षण में - प्रस्तुत होती रहती हैं। इनमें से किस का किस प्रकार समाधान किया जाय? इसका मार्ग-दर्शन करने के लिए किसी व्यक्ति विशेष पर निर्भर नहीं रहा जा सकता, भले ही वह कितना ही सुयोग्य क्यों न हो। सुयोग्य व्यक्ति अपने गज से सबको नाप सकते हैं और ऐसी सलाह दे सकते हैं जो उन्हीं के लिए फिट बैठतीं। दूसरों की स्थिति में भिन्नता रहने से परामर्श का स्तर भी बदल जाता था-यह अन्तर कौन करे? इसे केवल अपना अन्तःकरण ही कर सकता है। क्योंकि भीतरी और बाहरी परिस्थितियों की वास्तविक जानकारी जितनी अपने आपको हो सकती है उतनी और किसी को नहीं।

अपने अन्तःकरण को निरन्तर कुचलते रहने-उसकी पुकार को अनसुनी करते रहने से आत्मा की आवाज मंद पड़ जाती है। पग-पग पर अत्यन्त आवश्यक और अत्यन्त महत्वपूर्ण प्रकाश देते रहने का उसका क्रम शिथिल हो जाता है। आत्मा की अवज्ञा करते रहने वालों को ही दुर्बुद्धिग्रस्त और दुर्ष्कम लिप्त पाया जाता है अन्यथा सजीव आत्मा की प्रेरणा सामान्य स्थिति में इतनी प्रखर होती है कि कुमार्ग का अनुसरण कर सकना मनुष्य के लिए संभव ही नहीं होता। यह आत्मिक प्रखरता ही वस्तुतः सद्गुरु है इसी का नमन, पूजन और परि-पोषण करना गुरु भक्ति का यथार्थ स्वरुप है।

गुरु-दीक्षा इस व्रत धारण का नाम है कि “हम अन्तरात्मा की प्रेरणा का अनुसरण करेंगे।” ऐसा निश्च करने वाला व्यक्ति मानवोचित चिन्तन और कतृत्व से विरत नहीं हो सकता। जैसे ही अचिन्त्य चिन्तन मनःक्षेत्र में उभरता है वैसे ही प्रतिरोधी देवतत्व उसके दुष्परिणामों के सम्बन्ध में सचेत करता है और भीतर ही भीतर एक अन्तर्द्वन्द उभरता है। यदि अन्तःचेतना को कुचल-कुचलकर मूर्च्छित न बनाया गया तो वह इतनी प्रखर होती है कि अचिन्त्य चिन्तन के साथ विद्रोह खड़ा कर देती है और उस अवाँछनीय विजातीय तत्व के पैर उखाड़ कर ही दम लेती है।

रक्त के श्वेत कण शरीर में रोग विषाणुओं के प्रवेश करते ही उनसे लड़ने के लिए एकत्रित हो जाते हैं और उन विषाणुओं को पूरी तरह खदेड़ देने तक प्रबल संघर्ष करते रहते हैं। रक्त को पहले से ही विषाक्त या दुर्बल बना लिया हो तो बात दूसरी है अन्यथा श्वेत रक्त कण शरीर को रोगों के आक्रमण से बचाये रहने का अपना उत्तरदायित्व पूरी तरह निभा देते हैं। ठीक इसी प्रकार चेतना के क्षेत्र में अन्तःचेतना द्वारा यही उत्तरदायित्व निवाहा जाता है। अनैतिक और निकृष्ट स्तर का कोई विचार उस मस्तिष्क में देर तक अपने पैर नहीं जमा सकता जिसका संरक्षण आन्तरिक ‘सद्गुरु’ सतर्कतापूर्वक कर रहा है। सद्विचारों की रक्षा पंक्ति को भेदकर मानवी चेतना पर दुर्विचारों का आधिपत्य जम सकना तभी संभव होता है जब अन्तरात्मा मूर्छित या मृतक स्थिति में पहुँचा दी गई हो।

कुकर्म करते समय-शरीर गत दिव्य चेतना का विद्रोह देखते ही बनता है। पैर काँपते हैं, दिल धड़कता है, गला सूखता है, सिर चकराता है और भी न जाने क्या क्या होता है। ध्यानपूर्वक देखने से कुकर्म के लिए कदम बढ़ाते समय की भीतरी स्थिति ऐसी होती है, मानो किसी निरीह पशु को वध करने के लिए ले जाते समय कातर स्थिति में देखा जा रहा हो। सामान्य व्यक्तियों में से अधिकाशं की आन्तरिक स्थिति ऐसी हो जाती है कि वे उस अवाँछनीय कर्य को पूरा कर ही नहीं पाते, विचार अधूरा छोड़कर अथवा असफल होकर वापिस लौट आते है। वस्तुतः यह पराजय-यह असफलता उस अर्न्तद्वन्द्व से ही उत्पन्न की होती है जो कुकृत्य न करने के पक्ष में प्रबल प्रतिपादन कर रहा था। सद्गुरु डुबते को उबारते हैं वाली उक्ति ऐसे ही अवसरों पर सर्वथा लागू होती है।

जिन्हें क्रूर कर्म करने होते हैं वे प्रायः उसके लिए गहरा नशा कर लेते हैं ताकि अन्तःचेतना उस कुकृत्य को करने से रोकने की बाधा उपस्थिति न करे। हत्या करने जैसे कार्य तो शराब जैसे नशे पिये बिना किसी उस कला में पराँगत व्यक्ति से ही हो पाते हैं। नशे का प्रचलन न हो पाता तो सम्भवतः आधे से अधिक दुर्ष्कम सम्भव ही न हो पाते और मस्तिष्क का आधा भाग, आधा समय जिस अचिन्त्य चिन्तन में रुचिपूर्वक संलग्न रहता है वह बात भी न बन पाती। अन्तरात्मा की पुकार को निरस्त करने में नशे ने शैतान के प्रमुख शस्त्र का काम किया है।

अन्तरात्मा को कुचलते जाना, अपने आपको सर्वतोमुखी पतन के गर्त में धकेलना है। उज्ज्वल भविष्य को अन्धकारमय बनाने का प्रधान कारण आत्मा की पुकार को अनसुनी करते हुए उसे क्षीणतम दीन-दुर्बल बनाते जाना ही है। स्थिर और उच्चस्तरीय प्रगति के लिए उत्कृष्ट गुण, कर्म, स्वभाव की आवश्यकता पड़ती है। व्यक्तित्व इसी आधार पर निखरता है और प्रतिभा इसी सम्बल के सहारे उभरती है। सफल जीवन-प्रबल पुरुषार्थी महामानवों की प्रधान विशेषता उनका मनस्वी होना ही है। मनस्वी वे हैं जो बाहरी प्रलोभनों एवं परिस्थितियों की परवान करते हुए उच्च आदर्शों के लिए अपनी विचारणा एवं क्रियाशीलता को व्यवस्थित रुप से सँजोया करते हैं। ऐसे लोग बाहरी परामर्थ की अपेक्षा नहीं करते और न जन-प्रवाह किधर बहता जा रहा है यह देखते हैं। उन्हें अपनी जीवन नीति अन्तरात्मा की पुकार को प्रधानता देते हुए निर्धारित करनी पड़ती है। जो इतना साहस सँजो सके उन्हीं को असाधारण, अति मानव बनने का सुअवसर मिला है। इसे सद्गुरु कृपा का सबसे बड़ा अनुग्रह एवं वरदान कहा जाय तो कुछ अत्युक्ति न होगी।

शास्त्रकारों ने सद्गुरु का वंदन करते हुए उसे ब्रह्मा, विष्णु, महेश की उपमा दी है। परमानन्ददायक परब्रह्म कहा है। यह उपमा किसी व्यक्ति विशेष के लिए प्रयुक्त नहीं हो सकती भले ही वह कितना ही सुयोग्य क्यों न हो। यह वर्णन विशुद्ध रुप से परिष्कृत अन्तःकरण के लिए ही किया गया है। गुरु को गोविन्द से बढ़कर मानने की मान्यता अन्तरात्मा को परमात्मा का उपलब्धि आधार समझने के लिए ही प्रतिष्ठापित की गई है। निरन्तर सत्परामर्श देने के लिए अहर्निशि साथ रहना उसी के लिए सम्भव है। अपनी वस्तुस्थिति की समझने और तदनुरुप प्रगति पथ पर आगे बढ़ने का क्रम निर्धारण कर सकना उसी के लिए सम्भव है। अस्तु सद्गुरु की उपमा ऐसी परिष्कृत और प्रखर अन्तरात्मा को ही दी गई है जो अवाँछनीयता को डटकर प्रतिरोध खड़ा कर सके और अकर्म में उद्यत उन्मुक्त हाथी जैसे दुस्साहस को जंजीरों में जकड़ कर उलटा टाँग सके।

व्यक्ति विशेष को गुरु मानने की भी आवश्यकता पड़ती है, पर उसका कार्य सद्गुरु की पहचान करा देता-उसका भक्त उपासक बना देना भर है। इतने भर से उसकी आवश्यकता पूरी हो जाती है। किसी व्यक्ति को सद्गुरु कहना उसकी सहकारिता का पोषण करना है। यात्रा पूरी करने में टाँगों की ही प्रधान भूमिका रहती है लाठी तो सहारा भर देती है। सद्गुरु हमें पार उतारते हैं उन्हें प्राप्त करने के लिए शरीरधारी गुरु भी अपने ढंग की आरम्भिक किन्तु महत्वपूर्ण भूमिका सम्पन्न करते हैं इसलिए पूजन-वन्दन उनका भी किया जाता है।

सद्गुरु भक्ति को ईश्वर भक्ति के तुल्य माना गया है, पर वह बात सही तभी सिद्ध होगी जब अन्तःकरण को सद्गुरु माना जाय और उसे स्वाध्याय, सत्संग, चिन्तन, मनन जैसी सेवा साधना के आधार पर प्रखर और परिष्कृत बनाया जाय। हर कुविचार की काट कर देना और कुकर्म में प्रतिरोध कर सकना सद्गुरु का ब्रह्म तेजस है जिसके कारण उसे ब्रह्मानि की उपमा दी गई हैं। सत्पवृत्तियों को उभार सकना-सद्भावनाओं को समर्थ बना सकना-सद्गुरु का अनुदान वरदान है। जब अपना अन्तःकरण ज्ञान भक्ति की विविध साधना से सम्पन्न होकर शिष्य के व्यक्तित्व का छा जाने योग्य बन जाय तो समझना चाहिए कि सच्चे सद्गुरु के मिलन का सौभाग्य प्राप्त हो गया। शिष्यत्व के साथ जो दीक्षा संकल्प जुड़ा रहता है वह यही है कि सद्गुरु के निर्देश को शिरोधार्य किया जायगा उसकी प्रेरणा का सच्चे हृदय से अनुगमन किया जायगा। ऐसी ही गुरु भक्ति को ईश्वर भक्ति के तुल्य ठहराया गया है। वास्तविकता भी ऐसी ही है।


आन्तरिक दरिद्रता से पीछा छुड़ायें

मनुष्य दीन-हीन बना रहने के लिए उत्पन्न नहीं हुआ है। वह दिव्य है और उसे दिव्यता की ओर बढ़ना चाहिए। महानता उसका लक्ष्य है और महान् विभूतियाँ उसके अन्दर विद्यमान है। भगवान के दिव्य सम्पदाओं से विभूषित करके उसे इस पृथ्वी पर भेजा है। उसके पास दिव्य शक्तियों की बहुमूल्य सम्पदा है। यदि वह चाहे तो उसका उपयोग करके क्षुद्र से महान लघु से विराट बन सकता है, किन्तु फिर भी मनुष्य दुःखी एवं दरिद्र बना रहता है यह स्थिति मानवीय गरिमा के विरुद्ध है।

लाचारी, दरिद्रता एवं मूर्खता की दशा में पड़े रहना आत्म-गौरव के विरुद्ध है। आत्म-गौरव बनाये रखने के लिए व्यक्ति को सम्मान पूर्ण स्थिति में रहना चाहिए जिसमें उसका क्रमिक विकास सम्भव हो। जब व्यक्ति आन्तरिक दरिद्रता के शिकंजे से निकल कर आत्मिक समृद्धि की ओर बढ़ता है तब उसे ऐसा आभास होता है कि प्रगति के विशाल प्रवाह की ओर अग्रसर हो रहा है। उसका मार्ग निर्विघ्न होता है। इन परिस्थितियों में वह सुख-सन्तोष अनुभव करता है। ऐसे व्यक्ति ही अपनी विकासशील आन्तरिक अवस्था के सहारे कुछ कर दिखाते हैं।

जब व्यक्ति संकीर्णता छोड़कर दृष्टि अपनाता है तो उसे पता चलता है कि जिस वस्तु को वह खोज रहा था वह तो स्वयं ही उसके पास है। हम अपने मन से स्वार्थ पूर्ण एवं कुत्सित विचारों को निकाल दें तो हम परमात्मा के निकट अपने को पायेंगे। कुविचार और कुकृत्य ही हमारा रास्ता रोके हुए हैं। दुर्ष्कम करने से ही मनुष्य की आँखों में अन्धकार का पर्दा पड़ जाता है जिसके कारण हम परमात्मा और उसकी श्रेष्ठता के दर्शन नहीं कर पाते हैं।

मन में दरिद्रता के भावों को स्थान देकर हम पवित्रता अथवा समृद्धि की आकाँक्षा करते हैं यह हमारी भूल है। हम यह क्यों नहीं सोचते कि कुत्सित विचारों के फेर में अभीष्ट वस्तु हमें मिल नहीं सकती है? ठीक वैसे ही जैसे प्रयत्न करें किसी वस्तु के लिए और आश लगायें दूसरी की तो यह कैसे सम्भव है। ध्यान देने योग्य बात है कि हम समृद्धि की चाहे कितनी ही तीव्र आकाँक्षा क्यों न करें दारिद्रय और दुर्देव के विचार हमें निरुत्साहित ही करते रहेंगे?

परमात्मा ने मनुष्य के लिए जो ढाँचा बनाया है क्या उसमें कहीं दरिद्रत, गरीबी एवं न्यूनता के लिए कोई स्थान है? नहीं है। परमात्मा का भण्डार समृद्धि की विपुल सामग्री से भरा हुआ है। पर आर्श्चय की बात है कि हम समृद्धि के भवन में रहते हुए भी दीन और दरिद्र हैं। यह हमारे विचारों की क्षुद्रता एवं संकीर्णता का ही कारण है।

दरिद्र वह व्यक्ति नहीं है जिसके पास पैसा नहीं है, सुविधायें नहीं हैः वरन् दरिद्र वह है- जिसके विचार दरिद्र हैं, जिसके अन्तःकरण में कुविचारों का डेरा है। व्यक्ति को अपने दिव्यतम् विचारों की अलौकिक ज्योति से दरिद्रता, कंगाली, संगीर्णता आदि अन्धकार युक्ख् विचारों को छिन्न-भिन्न कर देना चाहिए तथा उस दिव्य ज्योति में अपने अन्दर छुपे हुए पारस रुपी गुणों एवं विभूतियों के भण्डार को जानने एवं समझने का प्रयास करना चाहिए जिन्हें ढूँढ़ना हुआ वह बाहर जगत में भटकता रहता है।

महान व्यक्तियों ने बाहरी सफलताओं में महानता प्राप्त नहीं की है वरन् वह तो उनकी आन्तरिक सफलता का ही रहस्य था। जिसके सहारे वह ऊँचे उठे और उठ कर दुनिया को प्रकाशित किया।

प्रायः व्यक्ति समृद्धि एवं सौभाग्य का अर्थ इच्छित वस्तु की प्राप्ति से लगा लेते हैं पर वस्तुतः यह समृद्धि और सौभाग्य आत्मिक ज्ञान की पूँजी से प्राप्त होता है।


प्रशिक्षण हर प्राणी को बुद्धिमान बनाता है

यदि पशु पक्षियों को प्रशिक्षित करने पर ध्यान दिया जाय तो वे भी मनुष्यों की तरह बुद्धिमान हो सकते हैं। मनुष्य भी आदिम काल में अन्य प्राणियों की तरह ही अनगढ़ था। सहयोग की वृत्ति अधिक रहने से एक ने दूसरे की सहायता की और संचित अनुभव का लाभ अपने साथियों को मिल सके इसका प्रयत्न किया। एक का अनुदान दूसरे को मिलने की पुण्य प्रक्रिया ने मनुष्य को पीढ़ी दर पीढ़ी अधिक बुद्धिमान और अधिक क्रिया कुशल बनाया है। यदि यही आधार अन्य प्राणियों को मिल सकें तो वे भी अब की अपेक्षा कहीं अधिक बुद्धिमान हो सकते हैं। उनमें भी वे सब तत्व मौजूद हैं जो मनुष्य की तरह बुद्धिमान बन सकने का द्वार खोल सकते हैं। मनुष्य चाहे तो इस दिशा में अन्य प्राणियों की बहुत सहायता कर सकता है। अविकसित मस्तिष्क के बालकों को कुशल अध्यापक लिखा पढ़ा कर बुद्धिमान बना देता है तो कोई कारण नहीं कि अन्य प्राणियों को प्रशिक्षित बनाने के लिए किये गये प्रयत्नों को सफलता न मिले।

इस संदर्भ में अमेरिका में मिसिसिपी राज्य के अर्न्तगत पोपरबिल नामक कस्बे के निवासी केलर ब्रिलेण्ड नामक एक अधेड़ सज्जन विशेष रुप से प्रयत्न कर रहे हैं यों वे मनोविज्ञान शास्त्र के स्नातक है, पर उनने अपना प्रमुख कार्य तरह-तरह के प्राणियों को उनके वर्तमान स्तर से आगे की शिक्षा देकर अधिक बुद्धिमत्ता का परिचय दे सकने योग्य बनाने का अपनाया है। पशु मनोविज्ञान शास्त्र में उनके प्रयत्नों ने नई कड़ियाँ सम्मिलित की हैं।

ब्रिलैण्ड की पत्नी मेरियन भी इस प्राणि प्रशिक्षण कार्य में पूरी सहायता कर रही है। इन दिनों उनने लगभग 40 किस्म के जीवों को अपने स्कूल में भर्ती किया हुआ है। जिनमें मछली, चूहे, कुत्ते, बिल्ली, मुर्गे, तोते आदि सभी किस्म के प्राणी सम्मिलित हैं। अब तक उनके स्कूल से लगभग एक हजार प्राणी आर्श्चयजनक कार्य कर सकने और आकर्षण केन्द्र बन सकने योग्य विशेषताएँ प्राप्त करके विदा हो चुके हैं। प्रशिक्षित जीवों को खरीदने वाले शैकीनों की कमी नहीं रहती, वे अपने मन पसन्द के प्राणी अच्छा मूल्य देकर खरीद ले जाते हैं और मनोरंजन का आनन्द लेते हैं। शिक्षकों को भी इस धंधे से अच्छी आजीविका प्राप्त होती रहती है।

इस विद्यालय की एक कक्षा की मुर्गियाँ आज्ञा देने पर जूक वाक्स का स्विच दवाकर फिल्मी रिकार्ड चालू कर देती हैं और उनकी ध्वनि पर ताल बद्ध नृथ्य करती हैं।

मुर्गे टीम बनाकर खिलाड़ियों की तरह अपने-अपने मोर्चे पर आमने सामने खड़े होते हैं और उस क्षेत्र में प्रचलित ‘बैसबाल’ खेल, सही कायदे, कानून के अनुसार खेलते हैं। उनमें से न कोई बेईमानी चालाकी करता है और न आलस्य न लापरवाही। जो पार्टी हार जाती है वह बिना अपमान अनुभव किये पर फैला कर रेत में बैठ जाती है।

रेनडियर प्रेस की मशीन चलाते हैं। कुत्ते बास्केट बाल खेलते हैं। बतखें स्वसंचालित ढोल बजाने की मशीन को चलाती है, दर्शक उस बाजे का आनंद लेते हैं।

खरगोश पियानो बजाते और दस फुट दूरी तक ठोकर मारकर गेंद फेंकते हैं। बकरियाँ कुत्ते के बच्चों को पालती और अपना दूध पिलाती है।

यह सारी शिक्षा विलैंड ने पुरस्कार का प्रलोभन देकर पूरी कराने की तरकीब निकाली है। वे इन प्राणियों को आरम्भ में एक कार्य सिखाते हैं। पीछे जब वे मालिक की मर्जी समझने और निवाहने का संकेत समझ लेते हैं तो प्रत्येक सफलता पर स्वादिष्ट भोजन देने का उपहार दिया जाने लगता है। उन्हें सामान्य रीति से भोजन नहीं मिलता। उपहार पर ही उन्हें निर्वाह करना पड़ता है। लोभ से, आवश्यकता से अथवा विवशता से प्रेरित होकर अन्य लोक वासियों की धरती पर हम चले अन्य लोकों से आने वाले अन्तरिक्षीय यान जिन्हें हम आमतौर से ‘उड़न तश्तरी’ कहते हैं। हमारे मानव रहित शोध राकेटों की तरह नहीं होते, वरन् उनमें जीवित प्राणी रहते हैं इस बात के भी प्रमाण मिले हैं। यह प्राणी अपनी पृथ्वी की परिस्थितियों का अध्ययन करते हैं और आवश्यक सूचनायें अपने लोकों को भेजते हैं। इतना ही नहीं वे यहाँ के मनुष्यों से भी सर्म्पक स्थापित करते हैं, ताकि उनकी जानकारियों का आधार अधिक विस्तृत एवं प्रामाणिक बन सके।

उड़न तश्तरी अनुसंधान संस्था ‘निकैप’ ने ऐसी अनेक घटनाओं का विवरण प्रकाशित कराया है। जिनसे अन्य लोकों के प्रबुद्ध व्यक्तियों का अपनी धरती पर आना सिद्ध होता है। मई 1967 में कालरैडो हवाई अड्डे के रेडार से उड़न तश्तरी के आगमन की जो सूचना प्राप्त हुई थी उसे झुठलाना उनसे भी नहीं बन पड़ा जो उड़न तश्तरी मान्यता का उपहास उड़ाते थे। अमेरिकी सरकार ने इस संदर्भ में एक अनुसंधान समिति की स्थापना की थी। उसके एक सदस्य जेम्समेकओनल्ड ने दल की रिपोर्ट से प्रयाग अपनी पुस्तक लिखी है-”उड़न तश्तरियाँ-हाँ,’ इसमें उन्होंने इन यानों की संभावना का समर्थन किया है।

डा. एस. मिलर और डा. विलीले का कथन है इस विशाल ब्रह्माण्ड में एक लाख से अधिक ऐसे ग्रह पिण्ड हो सकते हैं। जिनमें प्राणियों का अस्तित्व हो। इनमें से सैकड़ों ऐसे भी होंगे जिनमें हम मनुष्यों से अधिक विकसित स्तर के प्राणी रहते हों। हम पृथ्वी निवासियों के लिए आक्सीजन और नाइट्रोजन गैसे आवश्यक हो सकती हैं, पर अन्य लोकों के प्राणी ऐसे पदार्थ से बने हो सकते हैं जिनके लिए इन गैसों की तनिक भी आवश्यकता न हो। इसी प्रकार जितना शीत-ताप हमारे शरीर सह सकते हैं उसकी तुलना में हजारों गुने शीत, ताप में जीवित बने रहने वाले प्राणियों का अस्तित्व होना भी पूर्णतया संभव है। हम अन्न, जल और वायु के जिस आहार पर जीवन धारण करते हैं अन्य लोकों के निवासी अपनी स्थानीय उपलब्धियों से भी निर्वाह प्राप्त कर सकते हैं।

डा. ले के कथनानुसार अन्तरिक्ष में 1000 अरब तारे हैं, उनमें से 1 करोड़ में जीवित प्राणियों के रह सकने योगय अवश्य होंगे।

अन्तरिक्ष विज्ञानी डा. फानवन का कथन है कि इस विशाल ब्रह्माण्ड में ऐसे प्राणियों का अस्तित्व निश्चित रुप से विद्यमान है जो हम मनुष्यों की तुलना में कहीं अधिक समुन्नत हैं।

कैली फोर्नियाँ के रेडियो एस्ट्रानामी इन्स्टीट्यूट के डायरेक्टर डा. रोनाल्ड एन. ब्रेस्वेल ने ऐसे आधार प्रस्तुत किये हैं। जिनसे सिद्ध होता है कि अन्य ग्रह तारकों में समुन्नत सभ्यता वाले प्राणी निवास करते हैं और वे अपनी पृथ्वी के साथ सर्म्पक स्थापित करने के लिए प्रयत्नशील हैं। वे इस प्रयोजन के लिए लगातार संचार उपग्रह भेज रहे हैं। ये उपग्रह कैसे हैं इसका विशेष विवरण प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा है, वे फुटबाल की गेंद जितने होते हैं। उनमें कितने रेडियो यंत्र और कम्प्यूटर लगे रहते हैं उनमें सचेतन जीव सत्ता भी उपस्थित रहती है जो बुद्धि पूर्वक देखती सोचती और निर्णय लेती है। इन उपग्रहों द्वारा पृथ्वी निवासियों के लिए कुछ विशेष रेडियो संदेश भी प्रेरित किये जाते हैं जिन्हें सुन तो सकते हैं पर समझ नहीं पाते।

अन्य ग्रहों पर निवास करने वाले प्राणी आवश्यक नहीं कि मनुष्य जैसी आकृति प्रकृति के ही हों, वे वनस्पति कृमि-कीटक, झाग, धुँआ जैसे भी हो सकते हैं और महादैत्यों जैसे विशालकाय भी। जिस प्रकार की इन्द्रियाँ हमारे पास हैं उनसे सर्वथा भिन्न प्रकार के ज्ञान तथा कर्म साधन उनके पास हो सकते हैं।

उड़न तश्तरियों के क्रिया-कलाप में मनुष्य जाति को अधिक दिलचस्पी लेना शायद उनके संचालकों को पसंद नहीं आया है अथवा वे प्राणी एवं वाहन ऐसी विलक्षण शक्ति से सम्पन्न हैं जिसके सर्म्पक में आने पर मनुष्य की सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न हो जाता है।

24 जून 1967 को न्यूयार्क में उड़न तश्तरी शोध सम्मेलन चल रहा था। उसी समय सूचना मिली इस रहस्य की अनेकों जानकारियों संग्रह करने वाले फ्रेंक एडवर्ड का अचानक हृदय गति रुक जाने से र्स्वगवास हो गया। यह मृत्यु ठीक उसी तारीख को हुई जिससे कि उनने यह शोध कार्य हाथ में लिया था। 24 जून ऐसा अभागा दिन है जिसमें इस शोध कार्य में संलगन बहुत से वैज्ञानिक एक-एक करते मरते चले गये हैं। अकेले फ्रेक एडवर्ड ही नहीं, क्वीनथ अरनोल्ड, आर्थर ब्रायेट, रिचर्ड चर्च, फ्रेक सकली, विले ली आदि सब इसी तारीख को मरे हैं। दस वर्षों में 137 उड़न तश्तरी विज्ञानियों का मरना अत्यंत आर्श्चयजनक है। इस अनुपात से तो कभी किसी विज्ञान क्षेत्र के शोध कर्ताओं की मृत्यु दर नहीं पहुँची। जार्ज आदमस्की ने केलीफोर्निया के दक्षिण पार्श्व में एक उड़न तश्तरी आँखों देखी थी। दर्शकों में एक प्रत्यक्ष दर्शी जार्ज हैट विलियम सन भी था। वे घटना का विस्तृत विवरण प्रकाशित कराने में संलगन थे। इतने में आदमस्की की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई और हैट न जाने कहाँ गुम हो गया फिर कभी किसी ने उसका अता पता नहीं पाया। ट्रमेन वैथाम अपनी आँखों देखी गवाही छपाने की तैयारी ही कर रहा था कि अपने विस्तार पर ही अचानक लुढ़क कर मर गया। ऐसी ही दुर्गति, बर्नी हिल नामक एक गवाह की हुई।

डा. रेमेण्ड बर्नाड के उड़न तश्तरिश्यों पर कई पुस्तकें लिखी हैं। अचानक एक दिन उनकी मृत्यु घोषणा कर दी गई। पर कोई नहीं जानता था कि वे कब मरे, कहाँ मरे, कैसे मरे? सन्देह है कि वे अभी भी जीवित हैं पर कोई नहीं जानता कि वे कहाँ है? इसी विषय पर एक अन्य पुस्तक प्रकाशित करने वाले डा. मौरिस केजेसप ने खुद ही आत्म हत्या कर ली। अपने मौजों से गला घोट कर आत्म हत्या करने वाली ‘डोली’ और अनशन करके प्राण छोड़ने वाली ‘गलोरा’ के बारे में कहा जाता है कि एक उड़न तश्तरी के चालकों से भेंट के उपरान्त उन्हें ऐसा ही निर्देश मिला था जिसे वे टाल नहीं सकीं। केप्टन एडवर्ड रुपेल्ट और विलवर्ट स्मिथ अपने मौत के स्वयं ही उत्तरदायी थे। राष्ट्र संघ के प्रमुख डाग हेयर शोल्ड का वायु यान 19 सितम्बर 1961 को जलकर नष्ट हुआ था और वे उसी में मरे थे। दुर्घटना के प्रत्यक्ष दर्शी टिमोथी मानास्का के शपथ पूर्वक कहा था कि उसने उस यान पर एक चमकदार तश्तरी झपट्टा मारती देखी थी। ये सभी लोग वे थे जिन्होंने उड़न तश्तरियों का पता लगाने के संबंध में गहरी दिलचस्पी ली थी।

कुछ को चेतावनी देकर भी छोड़ दिया गया है। ग्रे वारकर इस विषय पर एक पुस्तक प्रकाशित कर रहे थे कि उनके दरवाजे पर एक सवेरे प्रातःकाल पर्चा चिपका मिला, “उड़न तश्तरियों के बारे में चुप रहो नहीं तो वे मौत मारे जाओगे।” इस विज्ञानी रावर्ट एस. ईसले 25 फरवरी 1968 को इस विषय पर भाषण देकर लौट रहे थे कि किसी दिशा से उनकी कार पर दनादन् गोलियाँ बरसने लगीं। घर पहुँचते ही टेलीफोन पर उन्होंने किसी का सन्देश सुना-”आगे से इस विषय पर कुछ मत बोलो नहीं तो दुरस्त कर दिये जाओगे।”

यों उड़ान तश्तरी अभी भी एक रहस्य ही है और उनके संचालकों का क्रिया कलाप और भी अधिक विचित्र है। फिर भी यह विश्वास किया जाता है कि कल नहीं तो परसों उन रहस्यों पर से पर्दा उठेगा और हम ऐसे युग में प्रवेश करेंगे जिसमें क्षुद्र आपापूती की संकीर्णता से ऊपर उठकर हमें विस्तृत अत्यन्त सुविस्तृत को ध्यान में रखकर सोचना पड़ेगा और उसी आधार पर अपनी गतिविधियों का निर्धारण करना पड़ेगा।


Quotation

पशु न बोलने के कारण कष्ट उठाता है और मनुष्य अधिक बोलने के कारण।

-लुकमान

---−***-−--


वृक्ष न रहेंगे तो मनुष्य भी न रहेगा

कुछ समय पूर्व इण्डोनेशिया में युनेस्को के तत्वावधान में 150 इन विशेषज्ञों की एक अन्तर्राष्ट्रीय गोष्ठी हुई थी, जिसमें विश्व की घटती हुई वन सम्पदा पर चिन्ता प्रकट की गई थी। आमतौर से लोग वृक्षों का महत्व नहीं समझते। लकड़ी का लोभ और खेती के लिए अधिक जगह मिलने के लालच में पेड़ों को काटते चले जाते हैं वे यह भूल जाते हैं कि इन तुच्द लाभों की तुलना में वृक्ष विनाश से होने वाली हानि कितनी अधिक भयंकर है। उपरोक्त प्री पैसिफिक साइन्स कान्फ्रेन्स ने संसार को चेतावनी दी कि वृक्ष सम्पदा विनाश का वर्तमान क्रम चलता रहा तो उसके भयानक परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

उपरोक्त गोष्ठी में जापान, आस्ट्रेलिया, कनैडा, अमेरिका, जर्मनी, फ्राँस, इंगलैण्ड, नीदरलैण्ड, भारत आदि 20 देशों की वन विज्ञानी उपस्थित थे। गोष्ठी में कनाडा के प्रतिनिधि डा. ब्लादीमीर क्रजीना ने कहा-मनुष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता साँस लेने के लिए शुद्ध वायु मिलना है। वृक्ष हमारी इस आवश्यकता को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका प्रस्तुत करते हैं। संसार में बढ़ते हुए वायु प्रदूषण का समाधान करने के लिए वूक्षों की रक्षा की जानी चाहिए। यदि हम वन सम्पदा को गँवा बैठेंगे तो फिर शुद्ध साँस का अभाव इतना जटिल हो जायगा कि उसका समाधान अन्य किसी उपाय के सम्भव न हो सकेगा।

अन्य देशों के प्रतिनिधियों ने भी जो विचार व्यक्त किये उने स्पष्ट था कि वृक्ष रक्षा एवं अभिवध्रन का प्रश्न उतना उपेक्षणीय नहीं है जितना कि उसे समझा जा रहा है। उसे पशु पालन के स्तर पर रखा जाना चाहिए। सच तो यह है कि इससे भी अधिक महत्व उसे दिया जाना चाहिए। पशुओं को गँवाकर उनके द्वारा मिलने वाले श्रम, दूध, माँस, चमड़े से एवं गोबर से वंचित होना पड़ता है। वूक्षों को गँवाने की हानि उनसे भी अधिक है। वायु शोधन-वर्षा का सन्तुलन और पत्तों से मिलने वाली खाद, धरती के कटाव का बचाव, कीड़े खाकर फसल की रक्षा करने वाले पक्षियों के आश्रय के अभाव में सफाया आदि कितने ही ऐसे संकट हैं जो वृक्षों के घटने के साथ-साथ बढ़ते ही चले जायेंगे।

पिछले दिनों कल कारखानों की वृद्धि को-विकास का आधार माना जाता रहा है। खाद्य उत्पादन के लिए कृषि तथा सिंचाई पर भी जोर दिया जाता रहा है। बहुत हुआ तो यातायात के साधनों को बढ़ाने की बात भी आर्थिक प्रगति के लिए जोड़ दी गई। वन सम्पदा की महत्ता समझने की ओर जितना ध्यान देना आवश्यक था उतना दिया ही नहीं। सच तो यह है वनों को जमीन घेरने वाला माना जाता रहा और उन्हें काटकर कृपि करने की बात सोची जाती रही। जलाऊ लकड़ी तथा इमारती आवश्यकता के लिए भी वृक्षों को अन्धाधुन्ध काटा जाता रहा रहा और उनके स्थान पर नये लगाने की ओर उपेक्षा बरती जाती रही। आज हम वन सम्पदा की दृष्टि से निर्धन होते चले जा रहे हैं और उसके कितने ही परोक्ष दुष्परिणामों को प्रत्यक्ष हानि के रुप में सामने खड़ा देख रहे हैं।

‘सहारा कान्क्वेस्ट’ ग्रन्थ के लेखक सेन्टवार्व वेकर ने सहारा रेगिस्तान की 20 लाख वर्ग मील भूमि के सम्बन्ध में लम्बा और गहरा सर्वेक्षण करके लिखा है यह क्षेत्र किसी समय बहुत ही हरा-भरा था, पर लोगों ने नासमझी से उसे उजाड़ दिया। इससे क्रूद्ध हुई प्रकृति ने पूरा प्रतिशोधा चुकाया। तेज हवा, सूर्य की सीधी धूप और पाले ने अच्छीवासी उपजाऊ मिट्टी को रेत बना दिया। तेज हवाएँ उस धूल को भी इधर से उधर उड़ाने लगीं, सिर्फ ऊसर और पथरीली जमीन ही टिकी हुई है। रेगिस्तानी विशाल भूखण्ड अब निकटवर्ती हरी-भरी जमीन को भी महासर्प की तरह निगलता चला जा रहा है। हर साल तीस वर्ग मील हरी-भरी जमीन उस रेगिस्तान की चपेट में आकर सदासर्वदा क लिए मृतक बन जाती है।

द्वितीय महायुद्ध के पश्चात् एक बार अमेरिकी राष्ट्रपति रुजवेल्ट हवाई जहाज से मिश्र की भूमि से गुजरे, उन्होंने लेवनान के इतिहास प्रसिद्ध सिडार वृक्षों के वन्य प्रदेश की बड़ी प्रशंसा पढ़ी थी। पर जब उन्होंने नीचे झाँक कर देखा कि वहाँ नंगे पहाड़ खड़े हैं और जहाँ-तहाँ दस-बीस वृक्ष दीख रहे हैंः तब उन्हें इसका बड़ा द़ुख हुआ। संसार में अन्यत्र भी ऐसी ही मूर्खता बरती जा रही है इसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त करके उन्हें और भी अधिक वेदना हुई। उनके आदेश पर राष्ट्रसंघ पर अमेरिकी प्रतिनिधियों ने दबाव डाला कि विश्व खाद्य और कृषि संगठन में वन सम्पदा के संरक्षण को भी महत्वपूर्ण स्थान मिलना चाहिए वैसा हुआ भी। राष्ट्रसंघ के तत्वावधान में संसार में वन सम्पदा बढ़ाने के लिए जो प्रयत्न चल रहें हैं उन्हीं के अर्न्तगत एक बड़ी आर्थिक सहायता देकर लेवनान में नये सिरे से सिडार वन लगाये गये हैं और हजारों एकड़ जमीन फिर से हरी-भरी बनाई गई है। ऐसे ही प्रयास अन्यत्र भी हुए हैं।

इस्राइल में हरा-भरा क्षेत्र एक तिहाई और सूखा रेगिस्तानी दो तिहाई है। उन लोगों ने इस सूखे भूखण्ड को हरा-भरा बनाने का संकल्प किया है और इन दिनों इस दिशा में अथक परिश्रम किया जा रहा है। पिछले दिनों ही 10 करोड़ नये पौधे उन लोगों ने लगाये हैं।

आइसलैण्ड वाले बहुत दिनों से अपनी वन सम्पदा उजाड़ते चले आ रहे थे फलस्वरुप वे अपनी उपजाऊ भूमि से हाथ धो बैठे। सन् 1946 के बाद उनकी आँखें खुली और योजनाबद्ध रुप से 20 लाख नये पेड़ लगाये। टस्मानिया का भी यही हाल हुआ। उन लोगों ने वृक्ष सम्पदा गँवाई फलस्वरुप रेतीली आँधियों का सर्वनाशी सिलसिला आरम्भ हो गया। घास-पात तक को उनने अपने पेट में निगल लिया। जब जीवन-मरण का सवाल पैदा हुआ तो उन्होंने ऊँचे चीड़ और देवदारु के पेड़ लगाकर रेतीली हवाओं से रोकथाम की है और 1500 एकड़ जमीन रेगिस्तान के मुँह में से उगलवाई है। स्काटलैण्ड में कुल्विन सेन्डस नामक छै मील लम्बा और दो मील चौड़ा एक छोटा-सा रेगिस्तान था। उन लोगों ने इह्वस अजगर का मुँह कुचल कर रख दिया है और अब वहाँ हरे-भरे उद्यान लहलहा रहे हैं। लीबिया ने अपने रेगिस्तानों को छोटी झाड़ियों से पाट देने को निश्चय किया है और वे उस प्रयास में भली प्रकार सफल हो रहे हैं। आस्ट्रेलिया ने अपने 7 इंच जितनी स्वल्प वर्षा वाले क्षेत्र में संसार भर से 86 जाति के ऐसे पौधे मँगाकर वहाँ रोपे हैं जो सूखी आव हवा में भी पनप सकते हैं। आग की तरह तपने वाले बूमेटा रेगिस्तान का एक बड़ा भाग अब वृक्षारोपण के अभिनव प्रयासों से हरा-भरा बनाया जा चुका है। उस क्षेत्र के एक किसान डेस्माँड फाइलिस ने अपने एकाकी प्रयत्न से 6000 वृक्ष लगाये हैं जो अब 20 फुट से भी ऊँचे हो गये हैं। इन वृक्षों ने उस क्षेत्र की भंयकर खुश्की को मनुष्यों और पशुओं के रहने योगय बना दिया है।

मोरक्को ने अपनी कुम्भकर्णी नींद त्यागकर अपनी नष्ट होती वन सम्पदा को सँभाला है। इन्हीं दिनों उन लोगों में 65 हजार जैतून के 2700 बादाम के और 1,3100 सदा बहार के बड़े वृक्ष लगाये हैं। इस कार्य के लिऐ उन्हें राष्ट्रसंघ से भी अनुदान मिला है।

चीन अपनी उत्तरी पच्छिमी सीमा को सुरक्षित रखने के लिए फ्राँस की प्रसिद्ध लौह प्राचीर की तरह वृक्षों की हरी दीवार खड़ी कर रहा है यह दीवार 6000 मीटर लम्बी और कई मील चौड़ी होगी। वहाँ बंजर प्रदेशों के वृक्षों से पाट देने का कार्यक्रम चल रहा है।

अब संसार का हर देश समझ गया है कि मनुष्य जीवन के लिए पशु सम्पदा से भी बढ़कर वन सम्पदा का महत्व है इसलिए उसे राष्ट्रीय सम्पत्ति में उच्च स्थान दिया जा रहा है और इसे बढ़ाने के प्रयास को खाद्य उत्पादन स्तर का महत्व दिया जा रहा है।

स्काटलैण्ड के वनस्पति विज्ञानी राबर्ट चेर्म्बस ने लिखा है- वन नष्ट होंगे तो पानी का अकाल पड़ेगा। भूमि की उर्वरा शक्ति घटेगी और फसलों की पैदावार कम होती चलेगी। पशु नष्ट होंगे। पक्षी घटेंगे और मछली प्राप्त करना कठिन हो जायगा। वन विनाश का अभिशाप जिन पाँच पुराने प्रेतों की भयंकर विभीषिका बनाकर सामने खड़ा कर देगा वे हैं बाढ़, सूखा, गर्मी, अकाल और बीमारी। हम जान और अनजान में वन सम्पदा नष्ट करते हैं और उससे जो पाते हैं उसकी तुलना में कहीं अधिक गँवाते हैं।

धर्म शास्त्रों में वट, पीपल, आँवला आदि वृक्षों को देव संज्ञा में गिना है। उनके प्रति किसी समय कितनी गहरी श्रद्धा रही है इसका परिचय इस बात से मिलता है कि अभी भी वृक्षों के साथ लड़कियों का विवाह होने की, प्रथा जहाँ-तहाँ पाई जाती है।

तिरहुत में मंगली लड़कों का विवाह पीपल के पेड़ के साथ कर दिया जाता है। ताकि नक्षत्र दोष का अनिष्ट पीपल पर पड़े और मनुष्य वर को किसी विपत्ति का सामना न करना पड़े।

आन्ध्र के कुडप वंशी ग्रामीणों में कन्या का विवाह बारह वर्ष तक कर देने का रिवाज था, पर यदि किसी कारणवश विवाह न हो सका तो किसी फलदार पेड़ से उसका विवाह कर देते हैं और उसे सुहाग के सभी प्रतीक धारण करा देते हैं। इसके पश्चात् उसका ‘पुनर्विवाह’ किसी भी आयु में हो सकता है। यदि विवाह न हो तो भी उसे सुहागिन के सभी सामाजिक अधिकार मिल जाते हैं और बिरादरी के लोग विवाह ने होने का लाँछन नहीं लगाते।

नेपाल की नेवार जाति के लोग अपनी लड़कियों का विवाह विल्व वृक्ष के साथ करते हैं। इसके पश्चात् जब किसी पुरुष के साथ विवाह होता है तो वह उपपति कहलाता है। उपपति को कोई स्त्री कभी भी बहिष्कृत कर देती है, उसे भृत्य जितने भी अधिकार प्राप्त होते हैं।

हिसार जिले की घुमक्ड़ बावरिया जाति में और सरगुजा के भीलों में यह प्रथा है कि विवाह की अनिच्छुक लड़कियों का विवाह पीपल के वृक्ष से कर देते हैं और यह मान लेते हैं कि उसका कुमारी रहने का ‘दोष’ निपट गया।

हरियाली को मनुष्य जीवन सहचरी का स्थान मिलना चाहिए और उसके परिपोषण के लिए प्रत्येक नागरिक में व्यक्तिगत रुप से दिलचस्पी उत्पन्न की जानी चाहिए।

महाकवि अलेगजेण्डर स्मिथ प्रकृति को असीम प्यार करते थे और विचारशील लोगों को सम्बोधन करके कहते थे-अपनी स्मृति पीछे के लिए छोड़ जाना चाहते हो तो भवन बनाने और पदक प्राप्त करने की अपेक्षा वृक्ष लगाने पर ध्यान दो वे इन दोनों की अपेक्षा अधिक चिरस्थायी होते हैं।

संसार में सबसे पुराना वट वृक्ष ताइबान में ढूँढ़ निकाला गया है। ऐतिहासिक प्रमाणों के आधार पर अब उसकी आयु 4128 वर्ष है। वह 48 मीटर ऊँचा है। तने की मोटाई का व्यास 40 फीट से अधिक है। चिजायी प्रान्त के मिएन युएह ग्राम के पास की पहाड़ी पर यह उगा हुआ है। वहाँ के निवासियों ने उस महावृक्ष का नाम ‘चेनी पौरिस’ रखा है।

यह वृक्ष वृद्ध होने पर भी अभी सैकड़ों वर्षों तक मजे में अपना अस्तित्व बनाये रहने योगय सुदृढ़ है।

इससे अधिक सस्ता, अच्छा, ऊँचा, चिरस्थायी एवं अतीव उपयोगी स्मारक और क्या हो सकता है। मनुष्य अपना नाम चाहने की दृष्टि से ही सही वृक्षारोपण को महतव दे तो भी उससे बहुत हित साधन हो सकता है। बिहार के हजारी बाग जिले का नामकरण इसी आधार पर हुआ है कि उस क्षेत्र के हजारी किसान ने अनवरत श्रम करके उस क्षेत्र में हजार बाग लगवाने में सफलता प्राप्त की थी।

वृक्ष मनुष्य परिवार के ही अंग है। वे हमें प्राणवायु प्रदान करके जीवित रखते हैं। इतने अधिक मार्गो से हमारी सहायता करते हैं जिनका मूल्याँकन करना कठिन है। यह तथ्य स्मरण रखने योगय है कि यदि वृक्ष न रहेंगे तो मनुष्य का अस्तित्व भी इस पृथ्वी पर शेष न रहेगा।


तूफान और बवंडर उत्पन्न करने वाली उथल-पुथल

पृथ्वी के इर्द-गिर्द सामान्यतया शान्त वातावरण है, पर जब कभी वायु मण्डलीय उथल-पुथल के छोटे-छोटे कारण बन जाते है तो उसका प्रतिफल भयंकर आँधी-तूफानों और बवंडरों के रुप में सामने आता है। कहना न होगा कि इन विद्रूप विद्रोहों के कारण असंख्यों को असंख्य प्रकार के कष्ट उठाने पड़ते हैं। साथ ही उस उथल-पुथल के कारण नये प्रकार के अवसर उत्पन्न होते रहते हैं।

प्रशाँत महासागर में टाइफून और अटलाँटिक महासागर में हरिकेन एवं टेरनेडो तूफान आते हैं। उष्ण कटिबंधीय चक्रवातों को ट्रापिकल साइक्लोन कहा जाता है।

पृथ्वी की गति के कारण उत्तरी और दक्षिणी गोलार्ध की हवाए परस्पर विरोधी दिशाओं में घूमती हैं। सूर्य की तेजी से हवाएँ ऊपर उठती हैं फलस्वरुप अगल-बगल की हवाएँ नीचे की खाली जगह को भरने के लिए दौड़ती हैं। उसी उथल-पुथल में हवा के कितने ही चक्रवात बन जाते हैं और वे जिधर से निकलते हैं उधर ही अपनी प्रचण्ड शक्ति का परिचय देते हैं। वे अक्सर 100-150 मील प्रति घण्टे की चाल से चलते हैं, पर कभी-कभी 200 मील की भी उनकी गति देखी जाती है। इनकी परिधि 25 से 600 मील तक की पाई जाती है। कभी-कभी यह तूफान अपने साथ समुद्र की लहरों को 15 फुट ऊँची उठा लेते हैं और समुद्र तट के क्षेत्र पर धावा बोल देते हैं। ‘टेरनेडो’ अपने सजातीयों में सबसे भंयकर होते हैं। वे विस्तार की दृष्टि से तो बहुत बड़े नहीं होते पर अपनी विनाश शक्ति का आर्श्चयजनक परिचय देते हैं। मजबूत पेड़ों को वे तिनके की तरह उखाड़ कर फेंक देते हैं। अमेरिका के इलिनाइज राज्य में एक बार एक तूफान ने एक गिरजाघर का समूचा शिखर उखाड़ लिया था और उसे पन्द्रह मील दूर से जाकर पटका था। अन्य छोटी-बड़ी इमारतों को उखाड़ फेंकने की घटनाएँ तो आयेदिन होती रहती हैं।

भयंकर तूफानों का एक कारण तो उनमें रहने वाली हवा की ही तेजी होती है दूसरी वजह यह है कि चक्रवात के मध्य भाग में वायु भार बहुत हलका रह जाता है। साधारणतया मनुष्य शरीर पर हर घड़ी हवा का 15 टन भार लदा रहता है। पर उस तूफान के मध्य भाग में यह वजन प्रायः आधा रह जाता है। इससे वस्तुएँ के ऊपर उठ जाने या फट जाने की स्थिति पैदा हो जाती है। इस भारहीनता के कारण जो क्षति होती है वह वायु वेग की तुलना में कम नहीं अधिक ही होती है। इस दुहरी मार के कारण ही इन चक्रवातों द्वारा इतना भयंकर विनाश होता है।

अमेरिका के दक्षिणी राज्य और एशिया के जापान, फारमोसा, फिलीपाइन आदि भाग इनके अधिक शिकार होते हैं। हिन्द महासागर में भी इनकी धूम रहती है और बंगाल की खाड़ी में वे अपना रौव दिखाने अक्सर आ धमकते हैं। कभी-कभी वे इतने भयंकर होते हैं कि भूगर्भ को प्रभावित करके ज्वालामुखी फुटने, भूकम्प उत्पन्न करने की घटनाएँ खड़ी कर देते हैं। कितने ही नये द्वीपों का उदय होना और कितने ही टापुओं का समुद्र तल में समाजाना अक्सर तूफानों के साथ-साथ ही घटित होता है। ऐसे तूफान कई बार पृथ्वी के भीतर घंटित होने वाली अन्य घटनाओं के कारण भी उत्पन्न होते देखे गये हैं।

पृथ्वी पर जो महत्व वायुमंडल का है, वही मानवी जगत में विचार प्रवाह का है। अवाँछनीय विचार विप्लव जहाँ समूचे विश्व को पतन और विनाश की नारकीय परिस्थितियों में धकेल सकता है वहाँ प्रखर विचारणा की प्रेरणा से स्वर्गीय वातावरण भी पैदा किया जा सकता है। बौद्धिक उथल-पुथल को सुनियोजित बनाया जा सके तो यह तूफानी शक्ति विनाश के स्थान पर विकास का आधार भी बन सकती है।


उदास न रहें - सरसता ना खोयें

उपनिषदकार का वचन हैं-’आत्मानंनावमन्येत, आत्मानंनावसादयेत्’ अर्थात् अपने आपकी अवमानना, अवज्ञा, मत करो। अपने को अवसदित मत करो, उदास न रखो।

उत्साह रहित स्थिति का नाम उदासी है। यह स्थिति प्रज्ञ, परमहंस जीवन मुक्त की अत्यंत उच्च कोटि की अध्यात्म स्थिति प्राप्त होने पर भी हो सकती है। साक्षी, दृष्टा, निरपेक्ष है। उसी स्तर पर पहुँचे हुए ब्रह्म वेत्ता, संसार में प्रभु की क्रीड़ा विनोद की हलचलें देखते हैं और कमल पत्र निर्लिप्त भाव से उसके उस कौतुक को देखते हैं। अपने को आत्म चेतना की सुविस्तृत श्रृंखला की एक कड़ी मानकर नियत निर्धारित कर्म प्रयोजन में लगे रहते हैं। इस व्यवस्था संचालन के एक नट अभिनेता की तरह कर्म निरत रहते हुए न उन्हें हर्ष होता है न विषाद। इतने पर भी उनकी कर्म निरति के लिए आवश्यक स्फूर्ति एवं तत्परता में कोई कमी नहीं होती। यदि उस तरह की कमी हो जाय तो न शरीर काम करेगा और न मस्तिष्क अवसादग्रस्त होकर वे जीवित मृत बन जायेंगे और मनुष्य जीवन के साथ जुड़ी हई अनिवार्य कर्मनिष्ठा पूरी न करने के पाप-भागी बनेंगे। वह उच्च अध्यात्म स्थिति की बात हुई जिसमें जीवन अन्तः भूमिका में दृष्टा अथवा उदासीन रहता है, मनःस्थिति की अवामक्त रखता है। किन्तु इससे उसकी शारीरिक मानसिक तत्परता में कोई अन्तर नहीं आता। भौतिग जगत में उदासी जिस स्थिति को कहते हैं उस परिभाषा के अर्न्तगत तत्वज्ञानी की मनोभूमि को नहीं ही रखा जा सकता। सन्त मत का ‘उदासीन’ सम्पद्राय ‘अवसाद’ की निर्जीवन से भिन्न है।

जीवन का अमृत उत्साह है उसी से सजीवता और सरसरता उत्पन्न होती है। इन्द्रियों की तृप्ति उनके भोग पाकर भी हो सकती है किन्तु अन्तःकरण का उल्लास सरसता पर निर्भर है। दाम्पत्य जीवन का प्राण उसकी सरसता है। पति पत्नी एक दूसरे को देखकर चन्द्र-चकोर जैसी प्रसन्नता अनुभव करते हैं-एक दूसरे के लिए उमंगते रहते हों तो समझना चाहिए उन्हें इन्द्र और शची के काम और रति के जोड़े से अधिक आनन्द मिल रहा होगा, भले ही उनका शरीर रुगण अथवा कुरुप ही क्यों न हो, भले ही वे दरिद्रता और कष्टकर कठिनाइयों से ग्रसित ही क्यों न रहे हों। यही बात अन्य स्वजनों, मित्रों के संबंध में है उनके बीच उमंगें विद्यमान हों तो ‘मिलन’ का जो भाव भरा माहात्म्य गाया जाता है वह पूरी तरह सार्थक हो रहा होगा।

उदासी को दूसरे शब्दों में भावनात्मक मृत्यु कहना चाहिए। शरीर नित्य कर्म करता रहता है, मस्तिष्क को भी सामने प्रस्तुत समस्याओं को हल करना पड़ता है, पर यह सब होता मशीन की तरह है। नीरसता एक अन्य मनस्कता के कारण उत्साह चला जाता है और साथ ही उल्लास भी। इस भाव शून्यता को एक प्रकार से जड़ता ही कहा जा सकता है। किसी बड़ी उपलब्धि की आशा इस स्थिति के रहते हो ही नहीं सकती। उदासी जीवन की सफलताओं का श्मशान बनाकर रख देती है। उसे एक प्रकार का अभिशाप ही कहना चाहिए। इस विपत्ति में जो ग्रसित हो गये हैं उन्हें अपने उद्धार का शक्ति भर प्रयत्न करना चाहिए।

मनः शास्त्र वक्ता उदासी को एक मानसिक रोग गिनते और कहते हैं। छोटा दीखने पर भी अत्यन्त भयावह है। इस स्थिति में कोई तेजस्वी, ओजस्वी और मनस्वी बन ही नहीं सकता। इस प्रकार की चमक रही भी हो तो उसे स्थिर नहीं रखा जा सकता। उदासी को मनोविज्ञानी तीन भागों में विभक्त करते हैं-(1) ट्राँशिएन्ट डिप्रेशन अथवा ‘द ब्लूज’ इसे अस्थिर उदासी कह सकते हैं जो कभी भी आ सकती है और कभी भीचली जा सकती है। (2) पीरियाडिग डिप्रेशन अथवा ‘मूड़ स्विगस’ इसमें कई कारण जुड़े रहते हैं अमुक ऋतु में, अमुक परिस्थितियों में उसका उभार आता है और स्थिति में परिवर्तन होने पर वह चला भी जाता है। (3) मेलेंकोलिया अर्थात् ऐसी स्थिर उदासी जो प्रायः बनी ही रहती हो। अनुकुलताऐं, प्रसन्नता एवं सुविधा के पर्याप्त साधन रहने पर भी उसमें कमी नहीं आती।

अस्थिर उदासी अमु़क शारीरिक अथवा मानसिक कारणों से उत्पन्न होती है। जिगर की खराबी, कब्ज, आँतों की सूजन, स्नायु संस्थान की गड़बड़ जैसे शारीरिक कारण एवं प्रियजनों क उपेक्षा, प्रिय वस्तुओं का अभाव, प्रयत्नों में असफलता, अपमान आदि मानसिक कारण उदासी की स्थिति पैदा करते हैं। चिन्ता, भय, शोक, निराशा, आशंका, जैसी व्यथाएँ देर तक घेरे रहें तो भी कुछ समय बाद मनुष्य हतप्रभ होकर उदास रहने लगता है। परिस्थिति बदल जाने पर, ध्यान उन बातों से हट जाने पर, कोई सुखद प्रसंग सामने आ जाने पर इसमें परिवर्तन भी हो जाता है। उदास रहने वाला व्यक्ति प्रसन्न रहता दीखने लगता है और उसमें फिर से उत्साह जागृत होता है।

सामयिक उदासी में मन को अमुक परिस्थितियों से डर जाना और उनमें विपत्ति की आशंका अनुभव करना प्रधान कारण होता है। अमुक ऋतु, अमुक व्यक्ति, अमुक स्थान, अमुक गृह दिशा, अपने लिए विपत्ति उत्पन्न करती है यह विश्राम आरंभ में मनुष्य को उद्विगन, भयभीत करते हैं पीछे जब उस दबाव से मन टूट जाता है तो कातरता आती है और उसे भी सहन कर सकने पर भाव क्षेत्र की उर्वरता चली जाती है। ऊसर भूमि की तरह उसमें भला बुरा कुछ भी नहीं उपजता।

स्थिर उदासी अधिक भयंकर है। उसमें परिस्थितियाँ कम और आत्म अवमानना प्रधान कारण होती है। आत्म हीनता, आत्म प्रताड़ना, आत्म अवमानना एक प्रकार से हलके किस्म की आत्म हत्याएँ ही हैं। उद्विगन मनुष्य अपने हाथों अपना आत्म हनन करते देखे जाते हैं। शरीर से प्राण को सर्वया पृथक कर देने का नाम आत्म हत्या है। स्थिर उदासी उस स्तर तक तो नहीं पहुँचती पर उमंगों की वह उर्बरता नष्ट कर देती है जिसके आधार पर किसी दशा में प्रगति कर सकना एवं रसानुभूति का आनन्द पा सकना संभव होता है। ऐसे व्यक्ति अपने को अक्सर दुर्र्भागय ग्रस्त, दैवी प्रकोप के शिकार मानते हैं और कई बार दार्शनिकता की आड़ लेकर दुनिया को माया, मिथ्या, स्वप्न, भव बन्धन आदि बताकर उससे दूर भागने का उपक्रम रचते हैं। यद्यपि वे रहते इसी दुनिया में हैं और गुजारा भी इसी से पाते हैं, पर कहते यही है-दुनियाँ छोड़ दी या छोड़ रहे हैं। कलियुग और उसमें उत्पन्न होने वाली बुराइयों का वर्णन चाहे कितना ही भ्रामक क्यों न हों स्थिर उदासीनता की दशा में वही सुनिश्चित तथ्य प्रतीत होता है। भवतव्यता तो भवतव्यता ही है, उसे बदलना-पलटना संभव नहीं यह मान कर वे खिन्नता और निराशा युक्त उदासीनता में डूबे रहते हैं।

उदासी की व्यथा और उसकी निवृत्ति के संबंध में श्रीमती मारजोरे वोल्टन ने अपने शोध और उपचार प्रयत्नों का निष्कार्ष प्रस्तुत करते हुए कहा है कि उस स्थिति से उबरने के लिए अवसाद ग्रसित को स्वयं ही उसकी हानियों को समझने और उससे पीछा छुड़ाने के लिए प्रयत्न करने पड़ते हैं। दूसरे लोग तो वैसी सुविधा जुटाने में थोड़ी सहायता भर कर सकते हैं।

वोल्टन कहता है- उदासी ग्रस्त मनुष्यों को अपने सोचने की दिशा बदलली चाहिए और यह मानकर चलना चाहिए कि जीवन में आती रहने वाली कठिनाइयों में से कोइ भी असह्य नहीं है। हर संकट या अभाव का सामना किया जा सकता है। यदि उन्हें बदलना संभव न हो सके तो भी उनके साथ तालमेल बिठाकर नया ढर्रा चलाया जा सकता है। असह्य तो केवल वह भीरुता है जो कठिनाई का सामना न कर सकने की अक्षमता का समर्थन करती है। वस्तुतः गलानि और भीरुता ही असली विपत्ति है घटना क्रम की विपन्नता नहीं, अपनी भीरुता से लड़ सकना हर किसी के लिए सरल और संभव है। यह मान्यता यदि सुदृढ़ की जा सके तो आत्म हीनता ओर आत्म प्रताड़ना का दबाव घट सकता है और उदासीनता से पीछा छूट सकता है।

संगीत, साहित्य, शिल्प, कला, शोध, बागवानी, खेल कूद, पर्यटन आदि के नये शौक या कार्यक्रम बना लेने से भी अर्थ मनस्कता को बदलने का अवसर मिलता है। लोक सेवा के सार्वजनिक कार्यों में रुचि लेना भी आत्म संतोष और आत्म गौरव जगाने में सहायता करता है।

एकान्त वासी होने से उदासी पनपती और बढ़ती है। इसलिए लोगों के साथ घुलने मिलने की, हँसने-खेलने की, अपनी कहने और दूसरों की सुनने की आदत डालनी चाहिए। मिलनसार बनने और व्यस्त रहने के प्रयत्न करने चाहिए अनावश्यक संकोच शीलता को सज्जनता या बड़प्पन का चिन्ह मान बैठना गलत है। गंभीर होना अलग बात है और गीदड़ों की तरह डर कर कोने में छिपे बैठे रहना और संकोच के कारण मुँह खोलने का साहस न जुटा पाना दूसरी। संकोची मन ही मन घुटता है और उसकी घुटन प्रकारान्तर से व्यक्तित्व का गला घोंटती चली जाती है। उदासी इसी प्रकार की गिरी-मरी मनोदशा में सड़ी गली अभिव्यक्ति है। उसे बदलने का साहस न करने से तो दुर्भागय का सर्वतोमुखी दबाव बढ़ता ही जायगा।

भूत काल की अप्रिय घटनाओं का चिन्तन भुला देना चाहिए और उज्जवल भविष्य की संभावनाओं के आशा भरे चित्र बनाने चाहिए। जो बीता सो गया। अब उसे लौटाया नहीं जा सकता। अतीत में जो दुखद घटनाएँ घटित हो चुकी उनको बदलना किसी भी प्रकार संभव नहीं। जो लौटाया नहीं जा सकता उसके बारे में सोचना भी निरर्थक है। भविष्य को उज्जवल बनाना अपने हाथ में है और उसी की तैयारी में लगा जा सकता है। जिस भी स्थिति में है-उसी में प्रगति की दिशा में एक कदम आज ही बढ़ाया जा सकता है और वह यह है कि उज्जवल संभावनाओं पर विचार करना उसका ढाँचा बनाना तत्काल आरंभ कर दिया जाय। अतीत की कटुता को भुलाया जाना और भविष्य की आशंकाओं को निरस्त करना उतना कठिन नहीं है जितना कि उदासीनता ग्रसित मनःस्थिति में प्रतीत होता है।

जिन कारणों से उदासीनता उत्पन्न होती है उनमें यथा संभव सुधार करना चाहिए। संभव हो तो परिस्थितियों को बदलने और कुछ समय के लिए स्थान परिवर्तन करने की व्यवस्था बनाना चाहिए। मित्रों और कुटुम्बियों को उदासीन व्यक्ति का कुकल्पनाओं का झूठी सहानुभूति दिखाने के लिए समर्थन नहीं करना चाहिए अन्यथा व्यथा की जडे़ं और गहरी बन जायेंगी। उनका कर्तव्य है कि उज्ज्वल भविष्य के सपने दिखायें और वर्तमान में सरसता उत्प्नन करने वाले जो भी प्रयत्न बन पड़ें उन्हें कार्यान्वित करने की चेष्टा करें। हँसने हँसाने हलकी-फूलकी बातें करने, खेल विनोद का वातावरण बनाने के लिये यदि कुछ किया जा सके तो उसे उपचार का उपयुक्त प्रयास माना जायगा।

उदासी का आक्रमण परिस्थितियों के कारण मनःस्थिति की दुर्बलता के आधार पर होता है इसलिए उसके निराकरण में बाह्य उपचार कम और रोगी के निजी प्रयास अधिक सफल हो सकते हैं। आत्महीनता अनजाने ओढ़ ली गई, अब जान बूझ कर आत्मोर्त्कष का साहस करना चाहिए। उदसी को, हानियों को समझना, उसे दूर करने की आवश्यकता अनुभव करना, चिन्तन की दिशा और अवाँछनीय परिस्थितियों को बदलने में संलगन होना, जैसे उपाय अपना कर इस घातक मनोविकार से पीछा छुड़ाया जा सकता है जा देखने में छोटा दीखता है, किन्तु जीवन की सरसता और सफलता को नष्ट भ्रष्ट करके रख देता है।


आकाँक्षाएँ बनाम उपलब्धियाँ

प्राणियों की आवश्यकताएँ तथा इच्छाएँ उनकी शारीरिक, मानसिक शक्तियों तथा भौतिक परिस्थितियों का सृजन करती हैं इस तथ्य को, थोड़ा अधिक गहराई से विचार करने पर सहज ही जाना जा सकता है और उसके अनेकों प्रमाण पाये जा सकते हैं।

समझा जाता था कि वर्षा होने से वृक्ष वनस्पतियाँ उत्पन्न होती हैं, पर पाया यह गया है कि वृक्षों की आवश्यकता उधर उड़ने वाले बदलों को पकड़ कर घसीट लाती हैं और उस अपने क्षेत्र पर बरसाने के लिए उन्हें बाध्य करती हैं। कुछ दिन पूर्व जहाँ बड़े रेगिस्तान थे पानी नहीं बरसता था और बादल उधर से सुखे ही उड़ जाते थे, पर अब जब वहाँ बन लगा दिये गये हैं तो प्रकृति का पुराना क्रम बदल गया और अनायास ही वर्षा होने लगी है। अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों के बारे में अब यह नया सिद्धान्त स्वीकार किया गया है कि वहाँ की वन सम्पदा बादलों पर बरसने के लिए दबाव डालती है। बादलों की तुलना में चेतना का अंश वृक्षों में अधिक है इसलिए वे विस्तार में बादलों से कम होते हुए भी सामर्थ्य में अधिक है। अतएव दोनों की खींचतान में चेतना का प्रतिनिधि वृक्ष ही भारी पड़ता है।

आत्म-रक्षा प्राणियों की एक महती आवश्यकता है। जीवों में जागरुकता और पराक्रम वृत्ति को जीवन्त बनाये रखने के लिए प्रकृति ने शत्रु पक्ष का निर्माण किया है। यदि सभी जीवों को शान्तिपूर्वक और सुरक्षित रहने की सुविधा मिली होती तो फिर वे आलसी और प्रमादी होते चले जाते उनमें जो स्फूर्ति और कुशलता पाई जाती है वे या तो विकसित ही न होतीं या फिर जल्दी ही समाप्त हो जाती।

सिंह, व्याघ्र, सुअर, हाथी, मगर आदि विशालकाय जन्तु अपने पैने दाँतों से आत्म-रक्षा करते हैं और उनकी सहायता से आहार भी प्राप्त करते हैं। साँप, बिच्छू, बर्रे, ततैया, मधुमक्खी आदि अपने डंक चुभो कर शत्रु को परास्त करते हैं। घोंघा, केंचुआ आदि के शरीर से जो दुर्गन्ध निकलती है उससे शत्रुओं को नाक बन्द करके भागना पड़ता है। गेंडा, कछुआ, सीपी, घोंघा, शंख, आर्मेडिलो आदि की त्वचा पर जो कठोर कवच चढ़ा रहता है उससे उनकी बचत होती है। टिड्डे का घास का रंग, तितली फूलों का रंग, चीते पेड़-पत्तों की छाया जैसा चितकवरापन निरगिट मौसमी परिवर्तन के अनुरुप अपना रंग बदलता है। ध्रुवीय भालू बर्फ जैसा श्वेत रंग अपनाकर समीपवर्ती वातावरण में अपने को आसानी से छिपा लेते हैं और शत्रु की पकड़ में नहीं आते। कंकड़, पत्थर, रेत, मिट्टी, कूड़ा-करकट आदि के रंग में अपने को रंग कर कितने ही प्राणी आत्म-रक्षा करते हैं। शार्क मछली बिजली के करेन्ट जैसा झटका मारने के लिए प्रसिद्ध है। कई प्राण्यों की बनावट एवं मुद्रा ही ऐसी भंयकर होती है कि उसे देखकर शत्रु को बहुत समझ-बूझकर ही हमला करना पड़ता है।

शिकारी जानवरों को अधिक पराक्रम करना पड़ता है इस दृष्टि से उन्हें दाँत, नाखून, पंजे ही असाधारण रुप से मजबूत नहीं मिले वरन् पूँछ तक ही अपनी विशेषता है। यह अनुदान उन्होंने अपनी संकल्प शक्ति के बल पर प्रकृति से प्राप्त किये हैं।

शेर का वजन अधिक से अधिक 400 पौंड होता है जबकि गाय का वजन उससे दूना होता है। फिर भी शेर पूँछ के सन्तुलन से उसे मुँह में दबाये हुए 12 फुट ऊँची बाड़ को मजे में फाँद जाता है।

प्राणियों की शरीर रचना और बुद्धि संस्थान भी अपने स्थान पर महत्वपूर्ण है, पर उनकी सबसे बड़ी विशेषता है संकल्प शक्ति, इच्छा तथा आवश्यकता। यह सम्वेदनाएँ जिस प्राणी की जितनी तीव्र हैं वे उतने ही बड़े अनुदान प्रकृति से प्राप्त कर लेते हैं। मनुष्य को जो विभूतियाँ उपलब्ध हैं उनका कारण उसकी बढ़ी हुई संकल्प शक्ति ही मानी गई है।


कोलाहल के दुष्परिणाम से सतर्क रहे

आज भौतिक प्रगति और वैज्ञानिक उन्नति के लिए जो सरंजाम खड़े किये गये हैं उनमें यह ध्यान नहीं रखा गया है कि मानव जीवन को समुन्नत स्तर का बनाये रखने के लिए वातावरण को कोलाहल पूर्ण न बनाया जाय। अन्यथा प्रगति के नाम पर जो कुछ हाथ लगेगा, वह बहुत महँगा पड़ेगा। घने शहर बसते जा रहे हैं और विशालकाय कल-कारखानों का विस्तार हो रहा है। रेलों का जाल बिछ रहा है और मोटरों की घुड़दौड़ अधिकाधिक विस्तृत होती जा रही है। इन सबको मिलाकर ऐसी विक्षुब्ध परिस्थितियाँ बन रही हैं जिन्हें एक प्रकार का आतंकवाद ही कह सकते हैं। धन और ठाठ-बाठ का विस्तार इससे भले ही होता है जीवन विकास की मूलभूत आवश्यकताओं का एक प्रकार से वेतरह विनाश ही होता चला जा रहा है।

शहरों में सड़कों के किनारे मोटरों की भगदड़ से प्रायः 70-80 डेसीवल का शोर उत्पन्न होता है बड़े कारखानों की मशीनें 100 डेसीवल तक का कोलाहल करती हैं। सामान्य हवाई जहाज भी इतने ही दहाड़ते हैं। जेट विमान तो गजब की करते हैं उनकी दहला देने वाली आवाज 150 डेसीवल तक जा पहुँचती है। इसका प्रहार इतना होता है मानो किसी ने तानकर घूँसा मारकर तिलमिला दिया हो।

दूरदर्शी देशों में यह प्रयत्न किया जा रहा है कि 100 डेसीवल से अधिक को आवाज पर तत्काल प्रतिबन्ध लगा दिया जाय और उसे अधिकाधिक नीचे लाने के लिए क्रमिक प्रयत्न किया जाय। लाउडस्पीकरों पर अनावश्यक शोर करने की किसी को भी छूट न हो। बिना सन्तोषजनक कारण बताये लाउडस्पीकरों का उपयोग करने की इजाजत किसी को भी न मिले। विशेषतया रात्रि को जबकि निद्रा के लिए कोलाहल रहित वातावरण की आवश्यकता रहती है।

शान्त जलाशय में ढेला फेंकने पर लहरें उत्पन्न होती हैं और वे किनारे की ओर बढ़ती चली जाती हैं। इसी प्रकार आकाश में भरे हुए ईथर तत्व में कोई आवाज होने पर ध्वनि तरंगें उत्पन्न होती हैं। पानी की लहरें केवल सतह पर बहती हैं पर ध्वनि तरंगें हर दिशा में गोल गेंद जैसा घेरा बनाकर बढ़ती चली जाती है। यह ध्वनि लहरें आन्दोलन या कम्पन कहलाती हैं। पानी में बड़ा पत्थर अधिक जोर से फेंकने पर लहरें अधिक तथा प्रबल उठती हैं, यदि ढेला छोटा या हलका हो तो लहरें भी हलकी होंगी। ठीक इसी प्रकार शब्द का आवेश जैसा हलका भारी होगा उसी के अनुसार ध्वनि तंरगों की शक्ति भी न्यूनाधिक रहेगी।

एक सैकिण्ड में कितनी ध्वनि तरंगें उठीं, इस आधार पर शब्द शास्त्री अपना लेखा-जोखा रखते हैं। मनुष्य के कानों की रचना इस प्रकार की है कि वे एक सैकिण्ड में 20 से कम और 20 हजार से अधिक कम्पन गति को नहीं सुन सकते। आमतौर से एक हजार और पाँच हजार के बीच की ध्वनि तरंगें ही आसानी से सुनी जाती है। कई पशु-पक्षी इससे न्यून तथा अधिक ध्वनि प्रवाहों को भी सुन सकते हैं। चमगादड़ 20 हजार से ऊँचे कम्पन भी सुन सकता है। मछली के कान नहीं होते उसका मस्तिष्क बिना कानों के ही शब्द प्रवाह के आधार पर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लेता है।

मंद से मंद ध्वनि जो मनुष्य के कानों से सुनी जा सकती है उसे ‘शून्य डेसीवल’ इकाई माना गया है। कानाफूँसी की घुसफुस प्रायः 10 से 20 डेसीवल तक की होती है। 140 डेसीवल की ध्वनि मनुष्य के कान के पर्दे फाड़ सकती है और उसे बहरा कर सकती है 150 पर तो शरीर में भारी विक्षोभ उत्पन्न हो सकता है और मृत्यु तक हो सकती है। यों शरीर 75 को ही असह्य मानकर उसके विरुद्ध विद्रोह करने लगता है। तेज शोर के बीच रहने वाले लोगों की शारीरिक एवं मानसिक स्थिति मंद या तीव्र रोगों की ओर बढ़ती जाती है।

हवाई जहाज इतना शोर करते हैं कि यदि 100 फीट दूरी से उनकी आवाज सुनी जाय तो सिर चकराने लगेगा। हवाई जहाजों के भीतर बैठे यात्रियों और चालकों को यह शोर कष्ट न दे इसलिए भीतर ध्वनि अवरोधक यन्त्र लगे होते हैं, पर बाहर आकाश में तो वह शोर होता ही है। इस ध्वनि का प्राणियों का क्या प्रभाव होता है यह जाँचने के लिए गिनीपिंग चूहों को जेट इंजन के शोर में रखा गया। कुछ ही मिनट में वे सब झुलस कर मर गये। तेज ध्वनियों का मानव शरीर पर बुरा असर पड़ता है यह भली प्रकार अनुभव कर लिया गया है। विज्ञानियों ने अब इतनी तीव्र ध्वनियों का आविष्कार कर लिया कि उनके शोर मात्र से बारुद या पेट्रोल की तरह देखते-देखते भयंकर अग्निकाण्ड हो सकता है।

आस्ट्रिया के ध्वनि विज्ञानी डा. ग्रिफिथ का कथन है कि कोलाहल में रहने वाले अपेक्षाकृत अधिक जल्दी बूढ़े होते हें। इंगलैण्ड की स्वास्थ्य रिपोर्ट में शोर वाले क्षेत्र में एक चौथाई लोगों को न्यूरोसिस, सनक की मस्तिष्कीय विकृति में ग्रस्त पाया गया। अमेरिका के आवाज करने वाले कारखानों में एक चौथाई के कान अपनी स्वाभाविक क्षमता गँवाते चले जा रहे हैं।

सुपर मगनक लडाकू विमानों की दहलाने वाली आवाज ने केन्योन की एतिहासिक गुफाओं में दरारें डाल दीं। ब्रिटेन और फ्राँस के सहयोग से बने कनकार्ड जेट ने लन्दन के सेन्टरपाल गिरजाघर और पार्लमेन्ट भवन तक के लिए खतरा उत्पन्न कर दिया था। फलतः उस क्षेत्र में उसके उड़ने पर प्रतिबन्ध लगाया गया। डाक्टरों ने उस विमान की भयंकर आवाज के सम्बन्ध में यह भी चेतावनी दी थी कि उसकी उड़ान मार्ग के इर्द-गिर्द 100 मील तक के हृदय रोगियों का जीवन संकट में पड़ जायगा।

मनुष्य के कान 25-30 डेसीवेल तक की आवाज को सहन कर सकते हैं। इससे अधिक कोलाहल जहाँ भी होगा वहाँ कान के जरिये अवाँछनीय तनाव मस्तिष्क पर पड़ेगा और फिर वह उत्तेजना शरीर के विभिन्न अवयवों पर बुरा असर डालेगी। सेना फ्रासिंस्को के कैलीफोर्नियाँ मेडीकल कालेज द्वारा ध्वनि प्रवाह के विभिन्न परिणामों का अध्ययन करके यह निर्ष्कष निकाला है-विषैली जलवायु की तरह ही कोलाहल युक्त वातावरण भी स्वास्थ्य पर घातक प्रभाव डालता है।

सन् 1966 में रुस के गोर्की नगर में अनभ्यस्त और का प्रभाव पशुओं पर क्या पड़ता है इसका परीक्षण किया गया तो यही पाया गया कि वे कर्कश ध्वनियों को सुनने के कारण अपनी सामान्य दिनचर्या छोड़ बैठते हैं और उद्विग्न रहने लगते हैं। उनकी कार्यक्षमता घट जाती है और अस्वस्थता आ घेरती है। पालतू पक्षी भी शोर से घबराते हैं। जो पालतू नहीं हैं वे कोलाहल से हटकर अन्यत्र अपने घोंसले बनाने की तैयारी करते हैं।

टैक्सास के एक शोध संस्थान ‘कैलियर हीयरिंग एण्ड स्पीच सेन्टर’ द्वारा की गई ध्वनि प्रतिक्रिया शोध का निर्ष्कष प्रस्तुत करते हुए उसके निर्देशक डा. गलोरिंग डलास ने बताया कि अधिक शोर करने वाले कारखानों में काम करने वाले श्रमिकों में से अधिकाँश को आँशिक बहरापन आ घेरता है। साथ ही उनकी कार्यक्षमता एवं सहनशीलता घट जाती है। चैकोस्लोवाकिया में शोर करने वाले और शोर रहित व्यवस्था वाले कारखानों की उत्पादन शक्ति का लेखा-जोखा लिया गया तो प्रतीत हुआ कि शान्ति के वातावरण में शारीरिक और मानसिक श्रम नहीं अधिक मात्रा में सम्भव हो सकता है।

हारवर्ड विश्वविद्यालय के प्रो. वैरोल विलियम्स ने सुविस्तृत क्षेत्र में दीर्घकालीन पर्यवेक्षण करके यह निर्ष्कष निकाला है कि मनुष्य की जीवनी शक्ति को नष्ट करने और उसे अकाल मृत्यु का ग्रास बनने के लिए बाध्य करने में कोलाहल का बहुत बड़ा हाथ है। बड़े शहरों में सड़क के किनारे बने हुए घरों में जो लोग रहते हैं दौड़ती हुई मोटरों की आवाजें उनके मस्तिष्क को क्षुब्ध करती रहती हैं। फलतः अन्य मुहल्लों में रहने वालों की अपेक्षा वे अनिद्रा, घबराहट, धड़कन, बघिरता, रक्त-चाप, अपच जैसे रोगों से कहीं अधिक अनुपात में बीमार पड़ते हैं।

जार्जिया विश्वविद्यालय के डा. विलियम एफ. गेबर ने चूहों को कोलाहल भरे वातावरण में रखकर देखा तो वे दिन-दिन दुबले होते गये और उन दिनों गर्भ में आये लगभग सभी बच्चे किसी न किसी बीमारी से ग्रसित एवं अविकसित अंग लेकर जन्मे पाये गये।

ओहियो के शरीर शास्त्री लीस्टर डबल्यू. सानताँग ने गर्भवती महिलाओं में से जो शोर ग्रस्त क्षेत्र में रहने वाली थीं उन्हें दुर्बल और रुगण सन्तान को जन्म देने वाली पाया।

सन् 1963 में लेनिन ग्राड के निकटवर्ती क्षेत्र में बुलडोजरो की सहायता से ऊबड़-खाबड़ जमीन साफ की गई। इन दैत्याकार यन्त्रों का प्रभाव समीप के मुर्गी फार्मो पर बहुत बुरा पड़ा। इन पक्षियों के पंख इस बुरी तरह झड़े कि वे विचित्र तरह के कुरुप हो गये। उदास रहने लगे और अण्डे देना रुक गया। असह्य शोर से मुर्गियाँ घबराने लगीं और उनकी सामान्य दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई।

वातावरण का कोलाहल असंदिगध रुप से मनुष्य के लिए अत्यन्त हानिकारक है। उसमें निवास करते हुए मात्र पौष्टिक आहार-विहार के अथवा दवादारु के आधार पर सामान्य स्वास्थ्य संरक्षण भी सम्भव नहीं हो सकता है। जिन्हें धन ही सब कुछ प्रतीत होता है वे भले ही घने शहरों में या गहरे समुद्रों में रहे, पर जिन्हें जीवन की समस्वता से प्यार है उन्हें अपना निवास प्रकृति के सान्निध्य में-शान्त वातावरण में व्यतीत करना चाहिये। कोलाहल किसी को सह्य अथवा प्रिय ही क्यों न प्रतीत होता हो, पर वस्तुतः उसकी विषाक्तता इतनी घातक है कि उसके दुष्परिणामों से बचा नहीं जा सकता।

ठीक इसी प्रकार मानसिक उद्वग्निता का बुरा प्रभाव भुगतना पड़ता है। चिन्ता, भय, आशंका, निराशा, क्रोध, आवेश, ईर्ष्या, ललक, लिप्सा का कोलाहल जिनके मन मस्तिष्क में निरन्तर उद्विग्नता पैदा करह्वता रहता है उन्हें चैन की-शान्ति और सन्तोष की सुखद घड़ियाँ कदाचित ही मिल सकें। वातावरण का कोलाहल शरीर और मन को विक्षुब्ध करह्वता है। चिन्तन क्षेत्र का कोलाहल मनुष्य को एक प्रकार से विक्षिप्त ही बनाकर रख देता है। ऐसा जीवन जीकर भला क्या कोई सुखी रह सकता है।


परोपकारी गुलाब (kahani)

गुलाब का पौधा राजनीतिज्ञ के पास कुछ सीखने के उद्देश्य से पहुँचा। राजनीतिज्ञ ने उसे सिखाया ‘जो जैसा व्यवहार करता है उसके साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए। दुष्ट के साथ दुष्टता करना ही नीति है, यदि ऐसा न किया गया तो संसार तुम्हारे अस्तित्व को मिटाने में लग जायेगा।’

गुलाब ने उस राजनीतिवेता की बात की गाँठ बाँध ली। घर लौटकर आया और अपनी सुरक्षा के लिए काँटे उत्पन्न करने लगा जो कोई उसकी ओर हाथ बढ़ाता वह काँटे छेद देता था।

कुछ दिनों बाद एक पौधे को एक साधु से सत्संग करने का भी अवसर मिल गया। साधु ने उसे बताया ‘परोपकार में अपने जीवन को खपाने वाले से बढ़कर सम्माननाय कोई दूसरा नहीं होता।’

परिणाम स्वरुप गुलाब ने उसी दिन अपने प्रथम पुष्प को जन्म दिया। उसकी सुगन्ध दूर-दूर फैलने लगी, जो भी पास से गुजरता कुछ क्षण के लिए उसके सौर्न्दय तथा सुरभि से मुगध हुए बिना न रहता।

आज गुलाब ने जो सम्मान पाया है वह अपने काँटों के बल पर नहीं वरन् अपने पुष्पों के सौर्न्दय-सौरभ के बल पर ही पाया है।


अग्निहोत्र में मानसिक रोगों का निवारण

सभी जानते हैं कि आक्सिजन मनुष्यों के लिए और कार्बन गैस पेड़-पौधों के लिए उपयोगी होती है। विज्ञान के आरम्भिक विद्यार्थी भी यह समझते हैं कि आग जलाने से उस क्षेत्र की आक्सिजन खर्च होती हैं और कार्बन बढ़ती है। सामान्य जानकारी के आधार पर अनावश्यक रुप से आग जलाना मानवी श्वास सम्पदा को हानि पहुँचाता है। इस दृष्टि से हवन-यज्ञ का भी विरोध किया जाता है और इस हानिकारक बताया जाता है।

पर यह मोटी दृष्टि भर है। बारीकी से पर्यवेक्षण करने पर नये तथ्य सामने आते हैं। विष साधारणतया मारक गुण वाला होता है। पर उसे विशेष प्रकार से शोधित करके विशेष सम्मिश्रण विधान से तैयार करके देने पर असाध्य रोगों की चिकित्सा होती है और “विषस्य विष मौषधम्” की उक्ति चरितार्थ होती है। अग्निहोत्र के सम्बन्ध में भी यही बात लागू होती है।

साँस के साथ जो वायु भीतर जाती है उसमें प्रायः 20 प्रतिशत आक्सिजन और 0॰ प्रतिशत कार्बन डाइआक्साइड होती है। जब साँस छोड़ी जाती है तो उसमें 3 प्रतिशत कार्बन डाइ-आक्साइड और 16 प्रतिशत आक्सिजन रहती है।

यदि किसी कारण शरीर को आक्सीजन कम मिले-अशुद्ध वायुमण्डल में उसका अंश कम हो-अथवा शरीर की भीतरी स्थिति उसे कम मात्रा में सोख सके तो शारीरिक बीमारियों के अतिरिक्त मानसिक विकृतियाँ भी खड़ी हो जायेंगी। लड़खड़ा कर बोलना, आँत्रशोध, चिड़चिड़ापन, थकावट, भय एवं आशंका समलिंगी मैथुन, अभिलाषा जैसे मनोविकारों और स्नायविक असन्तुलनों से ग्रसित वे लोग देखे गये हैं जिनके शरीर में आक्सीजन की कमी और कार्बन डाइ-आक्साइड की अतिरिक्त मात्रा पाई जाती है। कई बार आक्सिजन की अधिक मात्रा का शरीर द्वारा शोषण किया जाना भी हानिकारक होता है यद्यपि उसके लक्षण भिन्न प्रकार के होते हैं।

वायु सन्तुलन की चिकित्सा पद्धति मानसिक रोगियों के लिए प्रयुक्त की जाती है। डा. लोवनहार्ट ने सन् 1926 से यह प्रयोग आरम्भ किये थे। उन्होंने बैटेट्रेनिक शिजोफेनिया के रोगियों पर-कार्बन डाइ-आक्साइड के उपचार किये और आशाजनक परिणाम प्राप्त किये। इन सफलताओं से प्रभावित होकर सन् 1947 में वान मेन्उुना ने साइकोन्यूरोसिस के मरीजों पर कार्बन डाइ-आक्साइड की मात्रा को उपचार का केन्द्रबिन्दु मानकर अपने प्रयोग किये। इसके सत्यपरिणामों को उन्होंने विस्तार पूर्वक सन् 1950 में निबन्ध रुप में प्रकाशित कराया।

उन्होंने कई रोगियों को कार्बन डाइ-आक्साइड 30 प्रतिशत और आक्सिजन 70 प्रतिशत मिलाकर फेस माक्स उपकरण में भरी और उसमें साँस लेने की व्यवस्था की, रोगी 20-25 बार इस कृत्रिम् वायु में गहरी साँस लेते। एक दिन छोड़कर यह उपचार किया जाता । उस समय तो रोगी को घुटने अनुभव होती और चहरे तमतमा जाते, पर पीछे उन्हें राहत मिलती। ऐसे 25 उपचारों के बाद रोगियों को काफी राहत मिली और उनकी अधिकाँश व्यथाएँ दूर हो गइ।

आक्सिजन की समुचित मात्रा कोशिकाओं को किसी वजह से न मिले तो मस्तिष्कीय विकृतियाँ उत्पन्न होंगी। नवीनतम न्यूरोलाजी शोध तरह-तरह के मनोविकारों का शमन करने के लिए कार्बन डाइ-आक्साइड की विभिन्न मात्राएँ देते हैं और रोग निवारण में सफलता प्राप्त करते हैं। अग्निहोत्र द्वारा उत्पन्न हुई कार्बन डाइ-आक्साइड ठीक इसी प्रकार का उपचार है जो प्रत्यक्ष में हानिकारक देखते हुए भी अनेकों मानसिक रोगों के निवारण में इतना अधिक सहायक होता है जिसे देखते हुए थोड़ी सी आक्सिजन का आग जलने से खर्च हो जाना कोई बड़ी हानि नहीं है।


एन्टीबायोटिक्स दवाओं के द्वारा होने वाला कत्लेआम

समझा जाता है कि बीमारियाँ, विषाणु उत्पन्न करते हैं। इसलिए उन्हें मारने का उपाय खोजना चाहिए और इन रोग उत्पादक शत्रुओं से छुटकारा पाना चाहिए। औषधि विज्ञान का महत्वपूर्ण पक्ष इसी क्षेत्र में काम कर रहा है। पौष्टिक औषधियाँ तो खोजी नहीं जा सकीं पर मारक दवाओं के निर्माण में बहुत हद तक सफलता मिल चुकी है। यदि बलवर्धक कोई रसायन बन सका होता तो धनी वर्ग में से एक भी दुर्बल अथवा रुगण न रहता। कम से कम चिकित्सक लोग तो अक्षय स्वास्थ्य का लाभ प्राप्त कर ही रहे होते।

हाँ मारक औषधियाँ ऐसी बनी हैं जो विषाणुओं के मारने में अपना चमत्कारी प्रभाव दिखाती हैं। पर उस जादू से भी कुछ बना रहीं। कीटाणु नाशक औषधियों से कैमिस्टों के तीन चौथाई गोदाम भरे रहते हैं, वे ही बिकती भी अधिक है, पर विषाणु मरते रहने पर भी असर ही बने रहते हैं। जिन बिमारियों को मारने के लिए वे मारक दवाएँ बनी हैं वे घटने के स्थान पर बढ़ ही रही हैं। उनके त्रास से मनुष्य को तनिक भी छुटकारा नहीं मिल सका।

इस असफलता का कारण खोजते हुए हमें अपनी मान्यताओं में आमूल चूल परिवर्तन करना ही पड़ेगा और यह सोचना होगा कि बीमारियों के जनक विषाणु नहीं हैं वरन् वे विकृत-शरीर-स्थिति में स्वतः भीतर से ही पैदा होते हैं। बाहर से वे तभी प्रवेश कर सकते है जब भीतर उनकी जड़ें जमाने और फलने फूलने की उपजाऊ परिस्थिति उत्पन्न हो चुकी हो। ऐसी परिस्थिति आहार-बिहार की अवाँछनीयता और चिन्तन में आवेश ग्रस्तता घुस पड़ने पर ही विनिर्मित होती है। यह स्थिति न सुधारी जायगी तो कीट नाशक दवाएँ कोई बड़ा प्रयोजन पूरा न कर सकेंगी।

विषाणु अकेले नहीं मरते। उस ‘कत्ले आम’ में वे सुरक्षा प्रहरी भी धराशायी हो जाते हैं जिनके ऊपर स्वास्थ्य रक्षा का सारा उत्तरदायित्व है। यह क्षति कीटाणु मरने के लाभ की तुलना में अधिक बड़ी है। फिर उनकी उत्पादन गति इतनी तीव्र है कि यदि पाँच प्रतिशत भी किसी कोने में बचे रहे तो अवसर पाते ही आँधी तूफान की तरह फिर बढ़ जाते हैं और साथियों के मरण से खाली हुआ मोर्चा फिर ज्यों का त्यों संभाल लेते हैं। बाहर से भी हवा, धूलि, अन्न जल के साथ शरीर में प्रवेश करना रोका नहीं जा सकता। सफाई एवं रोक थाम के हजार उपाय करने पर भी वे किसी न किसी मार्ग से भीतर घुस पड़ने में सफल हो ही जायेंगे। रोकथाम का उपाय तो एक ही है कि रक्त स्वस्थ, और समर्थ रहे ताकि कोई विषाणु उसमें प्रवेश करने पर बच ही न सके। ऐसी स्थिति स्वास्थ्य मर्यादाओं का कड़ाई के साथ पालन करने पर ही बनी रह सकती है।

यह कोई ऐसे नये तथ्य नहीं है जिन्हें किसी न जाना न हो फिर भी जल्दी विषाणुओं को मारकर रोग मुक्ति पाने का लालच छूटता नहीं और आहार बिहार को सन्तुलित सात्विक रखने का झंझट उठाते बनता नहीं। अस्तु कृमि नाशक दवाओं के निर्माण और उपयोग पर भी निरन्तर जोर दिया जा रहा है और उस नीति की उपेक्षा की जा रही है जिसे अपनाने पर विषाणुओं के प्रवेश करने और पनपने की संभावना की समाप्त होती है।

गैरहार्ड डोमाक ने सन् 1932 में ‘सल्फा ड्रग‘ जाति की औषधियों की एक श्रं़खला प्रस्तुत की। उन दिनों यह आविष्कार बहुत उपयोगी माना गया। इसके बाद भी उस दिशा में खोजें जारी रहीं और अधिक शक्तिशाली ‘एण्टीबायोटिक्स जाति की औषधियाँ सामने आई।

एन्टीबायोटिक्स जीवित कोषों में उत्पन्न होने वाले रासायनिक पदार्थ हैं। जो शरीर में घुसे हुए विषाणुओं का संहार करते हैं ओर बढ़ती हुई विपत्ति को रोकते हैं। इस वर्ग की औषधियों प्रायः सीजो माइटीस एक्टीनो, माइसीटीज मोल्ड जाति के पौधों से भी विनिर्मित होती हैं। इसी वर्ग की एक औषधि ‘पेनिसिलीन’ प्रकाश में आई। यह फफूँदी से विनिर्मित होती है। इसके बाद इसी जाति की और भी प्रभावशाली औषधियाँ बनाई गई। स्ट्रैप्टोमाइसीन, क्लोरो माइसिटीन, टेट्रा साइकिलीन ओरियो माइसीन, एकरो माइसीन, लीडर माइसीन, टेरा माइसीन, सिनर, माइसीन, टेट्राम्माइसीन, होस्टाड साइकिलीन, आदि औषधियों का आविष्कार हुआ। यह विभिन्न जाति के विषाणुओं पर अपने-अपने प्रभाव दिखाने में बहुत प्रख्यात हुई हैं। इनका प्रयोग कई रुपों में होता है, केपस्यूल, ड्राप्स, सिरप, टेवलेट, ट्रासी, स्पर सायड मरहम, ससपेनशन्, इण्ट्रा मस्कुलर और इन्ट्राबीन से इन्जेक्शन इनमें मुख्य हैं।

इन औषधियों के प्रयोग से जो कत्लेआम मचता है उनसे रोगकीट भरते हैं और बीमारी का बढ़ा चढ़ा उपद्रव घट जाता है। इस चमत्कारी लाभ से सभी प्रसन्न है। रोगी इसलिए कि उसका बढ़ा कष्ट घटा। डाक्टर इसलिए कि उन्हें श्रेय मिला। विक्रेता इसलिए कि उन्हें धन मिला। निर्माता इसलिए कि उन्हें यश मिला। रोग भी प्रसन्न है कि हमारा कुछ नहीं बिगड़ा। हम जहाँ के तहाँ बने रहे और अपना विस्तार करने के लिए उन्मुक्त क्षेत्र पाते रहे। लाभ वस्तुतः रोग कीटकों के मरने का नहीं वरन् स्वस्थ कणों के दुर्बल हो जाने के कारण जो संघर्ष चल रहा था वह शिथिल पड़ जाने के कारण मिलता है। यह तत्काल का लाभ पीछे स्वास्थ्य की जड़ें ही खोखली कर देता है। फलतः नित नये रोगों का घर रोगी का शरीर बन जाता है।

वी.सी.जी. के विशेषज्ञ डा. नोबेल इरबिन ने अपनी पुस्तकें वी.सी. वोक्सिनशन थ्योरी एण्ड प्रेक्टिस में इस टीके से उत्पन्न होने वाली हानिकारक प्रतिक्रियाओं तथा उससे उत्पन्न होने वाली बीमारियों का विस्तारपूर्वक वर्णन और भण्डाफोड़ किया है। उस पुस्तक के पढ़ने से उस माहात्म्य पर पानी फिर जाता है जो इन दिनों वी.सी.जी. के टीके लगाकर तपैदिक की रोकथाम के बारे में बताये जाते हैं।

जो देश इन मारक औषधियों में जितने अग्रगामी है वे स्वास्थ्य की दृष्टि से उतने ही दुर्बल होते जा रहे हैं। एक के बाद एक रोग की फसल उनके पूरे समाज में उगती कटती रहती है। इंगलैण्ड में इन दिनों खाँसी की फसल पूरे जोश पर है यद्यपि उसकी निवारक औषधियों की भी भरमार है।

ब्रिटेन में खाँसी एक बहुप्रचलित रोग बन गया है। ‘प्रेक्टीश्नर’ पत्रिका के अनुसार संसार का सबसे अधिक खाँसी ग्रस्त देश ब्रिटेन है जहाँ व्रोकाहिस के रोगी सभी अस्पतालों में सबसे अधिक इलाज कराने आते हैं। उस देश में दस लाख पीछे 559 व्यक्ति इसी रोग से मृत्यु को प्राप्त होते हैं। बीमा कम्पनियों को इस रोग के रोगियों को 70 लाख पौण्ड का भुगतान करना पड़ता है।

भोजन पचाने के लिए आमाशाय से जो रस निकलते हैं, इन्हें एन्जाइम्स कहा जाता है। यह कई प्रकार के होते हैं। इनमें पेप्सिन, ट्रिप्सिन, अमाइलेज आदि मुख्य हैं। जब इन स्रावों की कमी हो जाती है तो अपच की शिकायत पैदा होती है और गैस बनने लगती है। आँतों में कुछ खास किस्म के बेक्टीरिया जीवाणु होते हैं जो भोजन पचाने में सहायता करते हैं। लम्बे समय तक ऐन्टीबायटिक दवाएँ खाने या दूसरे कारणों से जब इनमें कमी पड़ जाती है तो भी अपच के साथ-साथ गैस की शिकायत रहने लगती है। कई अन्य विषैले दृश्य या अदृश्य हुक बार्म, जियारडिया कीड़े भी पानी के साथ पेट में पहुँच जाते हैं और वहाँ कई प्रकार की गड़बड़ी पैदा करते हैं।

कारबोहाईड्रेट पदार्थ का जब फारमन्टटेशन ठीक प्रकार नहीं होता तो भी अपच की शिकायत रहने लगती है।

सिर दर्द क्यों होता है इसके मोटे कारण कितने ही गिनाये और बताये जाते हैं। यथा, बद हजमी, रक्त चाप, स्नायु दौर्बल्य, मानसिक तनाव, चोट या व्रण, सर्दी-गर्मी का प्रकोट आदि। भूखे रहने, अधिक खाने, कम सोने, अधिक श्रम करने, नशेबाजी, भय, चिन्ता, आशंका, क्रोध जैसे मनोविकार आदि। चिड़चिड़ें, क्रोधी और आवेश ग्रस्त व्यक्तियों को अक्सर सिर दर्द रहता है।

डाक्टरों के पास इसके गिने गिनाये उपचार हैं। बदहजमी, गैस बनने जैसे कारणों का अनुमान लगाकर कैस्टोफीन जैसी कोई हलके जुलाब की दवा दे देते हैं। एस्प्रीन जैसी शामक औषधि से भी तत्काल कुछ राहत मिलती हैस्त्र शरीर में ‘हिस्टेमाइन’ नामक विष की अधिकता हो जाने पर ‘विषस्य विष मौषधम् के सिद्धान्तानुसार उसी विष को इंजेक्शन द्वारा और भी रक्त में प्रवेश करा देते हैं। यह सभी सामायिक उपचार है। तत्काल कुछ राहत मिल सकती है, पर जड़ कटने की आशा नहीं की जा सकती।

एक जर्मन औषध निर्माता ने ‘थैलिडोमाइड’ नामक अनिद्रा नाशक चमत्कारी औषधि बनाई। कुछ ही दिनों में उसकी लोक प्रियता आकाश चूमने लगी, पर पीछे पता चला कि वह गर्भस्थ शिशुओं पर घातक असर डालती है। उसके कारण एक लाख से अधिक बच्चे जन्म से पूर्व अथवा जन्म के बाद काल के गाल में चले गये, जो बच गये वे अपंग होकर जिये।

इसे एक दुर्भागय ही कहना चाहिए कि रोग निवारण की धुरी अब मारक औषधियों के साथ जुड़ गई है जब कि प्रत्येक ईमानदार चिकित्सक का कार्य यह होना चाहिए कि रोगी को अप्राकृतिक गतिविधियों से विरत होने और सरल सौम्य जीवन-यापन करने की प्रक्रिया अपनाने के लिए जोर दें और उसे समझायें कि स्थायी रुप से रोग मुक्ति पा सकना इतना परिवर्तन किये बिना संभव हो ही नहीं सकता।

एक रोग हलका करने के लिए दस नये रोग आमंत्रित करना, एक समय का कष्ट घटाने के लिए सदा के लिए चिरस्थायी रुगणता को शरीर में प्रश्रय देना यदि बुद्धिमत्ता हों तो ही मारक औषधियों की प्रशंसा की जा सकती है। यदि शरीर को समर्थ बनाने एवं शुद्ध रक्त की, नाड़ियों में अभिवृद्धि करके निरोगिता एवं दीर्घ जीवन अभीष्ट हो तो चिकित्सा विज्ञानियों को एन्टीबायोटिक्स दवाओं के गुणगान करने की अपेक्षा सात्विक जीवन की गरिमा समझानी पड़ेगी और संयत आहार विहार अपनाने के लिए जन मानस तैयार करना होगा। इस उलट-पुलट में बढ़े-चढ़े चिकित्सा विज्ञान को बढ़ा-चढ़ा अज्ञान मान कर चलना होगा और उसके नित नये विकास का जो उन्माद छाया हुआ है उसे नियन्त्रण में लाने की बात सोचनी पड़ेगी।

आज के चिकित्सा विज्ञान में ऐसे अनेक विषयों का समावेश है, जिनका विशेषज्ञ होने की दृष्टि से तो कुछ उपयोग भले ही हो पर स्वास्थ्य रक्षा और स्वास्थ्य संवर्धन के लिए उनका सामान्यतः कुछ विशेष उपयोग नहीं है।

मेकेनो थेरैपी, इलेक्ट्रो थेरैपी, थर्मोथेरैपी, रेडियो थेरैपी, बाइव्रोथेरैपी, थल्योथेरैपी, एम्व्रियोलाँजी, फिजियोलाजिकल केमिस्ट्री, टाक्सिकोलाजी, पथोलाजिकल हिस्टालाजी, वैक्टीरियालाजी, गायनोकोलाजी, वायोकेमिस्ट्री आदि इतने अधिक विषयों का डाक्टरी शिक्षण में समावेश करने से शिक्षार्थी का मस्तिष्क उन्हीं उलझनों में फँसकर रह जाता है। वह प्रकृति के अनुसरण और सौम्य आहार-विहार की उपयोगिता एवं रीति-नीति जैसे सामान्य किन्तु अति महत्वपूर्ण विषय के समझने से वंचित रह जाता है।


Quotation

हम प्रवचन सुनते हैं, शास्त्र पढ़ते हैं और मन्दिर देवालयों में नमन करते हैं लेकिन अपने भीतर भरे हुए और बाहर बिखरे हुए परमात्मा के अनन्त सौर्न्दय को देखने से आँखें ही बन्द किये रहते हैं।

हमारा विवेक जगे तो देखें कि इस वसुधा के कण कण में कितना सौर्न्दय बिखरा पड़ा है और हर दिशा में कितनी मर्मस्पर्शी संगीत अनहद नाद गुँजित हो रहा है। ईश्वर आँखों से नहीं देखा जाता, वह कान से नहीं सुना जाता उसे केवल अन्तरात्मा ही भावभरी संवेदनाओं के रुप में अनुभव कर सकती है।

-स्वामी रामतीर्थ


माँसाहार मनुष्य के लिए नितान्त अवाँछनीय

शरीर रचना के आधार पर जाना जा सकता है कि कौन प्राणी शाकाहारी है, कौन माँसाहारी। यों माँसाहारी प्राणी भी सृष्टि में है और वे उसी आहार पर गुजारा करते हैं पर उनकी शरीर रचना एवं प्रकृति शाकाहारियों से भिन्न होती है।

भोजन करने के प्रधान माध्यम दाँत हैं। उन्हीं से वह कुचले और चबाये जाने के उपरान्त पचने योगय बनता और पेट में जाता है। प्रकृति ने निर्धारित आहार के अनुरुप दाँतों की संरचना की है। बाघ, चीते, कुत्ते, बिल्ली आदि के दाँत माँस को डडडड कर खाने योगय नुकीले बनाये गये हैं और डडडड के लिए दो दाँत अधिक बड़े और अधिक मजबूत बनाये गये हैं। इसके विपरीत शाकाहारी गाय, बकरा, घोड़े गधे आदि के समतल, और छोटे होते हैं। मनुष्य की दन्त रचना भी शाकाहारी वर्ग की है।

माँसाहारी जानवरो के बच्चे जन्मते समय आँख बन्द किये हुए पैदा होते हैं। कई दिन बाद उनकी आँखें खुलती हैं। शाकाहारियों के बच्चे आँख खोले पैदा होते हैं। मनुष्य ऐसा ही है।

माँसाहारी जीवों के शरीर से पसीना नहीं निकलता इसलिए उससे तेज गंध आती रहती है। शाकाहारियों के शरीर से पसीना निकलता है।

माँसाहारी जीभ लपलपाते हुए चप-चप करके पानी पीते हैं। इसके विपरीत शाकाहारी घूँट भरकर पीते हैं।

शाकाहारी रात में सोते और दिन में जागते हैं। इसके विपरीत माँसाहारी सोते बेखबर प्राणियों को पकड़ने के लिए रात में बिचरते हें अस्तु उनकी आँखें अन्धेरे में देख सकने योगय चमकीली होती हैं। शाकाहारियों की आँखे दिन में और माँसाहारियों की रात में काम कर सकने योगय बनी होती हैं।

माँसाहारी शिकार के शरीर को अपने दाँतों और पंजों से दबोच सकते हैं, फाड़ चीर करके खा सकते हैं और कच्चा माँस पचा सकते हैं। ऊपर से चमड़ी बाल आदि उतारने की जरुरत नहीं पड़ती, भेड़िये तो हड्डी तक पचा जाते हैं। शाकाहारी वैसा नहीं कर सकते। मनुष्य के लिए बिना पका माँस पचाना संभव नहीं। हड्डी आँतें, बाल, चमड़ी आदि अनेक भाग हटाकर वह केवल माँस पेशियाँ ही पका कर खा पाता है उसकी मूल प्रकृति माँसाहारियों जैसी है ही नहीं।

माँसाहारी जीवों की आँतें छोटी होती हैं और शाकाहारियों की बड़ी। मनुष्य बड़ी आँतें वालों में से है।

माँस में जो प्रोटीन पाया जाता है वह बहुत ही घटिया दर्जे का है। पाचन में जटिल है। उसकी तुलना में मूँग, सोयाबीन आदि के प्रोटीन अधिक उच्च कोटि के तथा पाचन में सरल हैं। पालतू पशुओं के शरीरों में भी अब मनुष्यों की तरह ही कई प्रकार के विषाणुओं की भरमार रहने लगी है। वे माँस के साथ खाने वाले के पेट में पहुँचते हैं और उसे तरह-तरह की बीमारियों का शिकार बनाते हैं।

माँसाहारी प्राणी क्रूर, निष्ठुर और छली प्रकृति के होते हैं। वैसी ही प्रकृति माँस खाने वाले मनुष्यों की बन जाती है। दया और करुणा मनुष्य की सर्वोत्कृष्ट प्रवृत्तियाँ है। प्राणी का माँस रोमान्चकारी पीड़ा देकर ही प्राप्त किया जा सकता है। यह क्रूर कर्म वधिक की ही तरह खाने वाले की आत्मा को भी निर्दय बनाता है और वह अपने स्वजनों संबंधियों से भी वैसा ही व्यवहार करता है। समाज में अनेकानेक दुष्प्रवृत्तियों निष्ठुरता से ही जन्मती हैं और उसे मानवी स्वभाव में सम्मिलित करने का बहुत कुछ उत्तरदायित्व माँसाहार का है।

माँसाहार करने वाले यदि उपरोक्त नौ तथ्यों पर विचार करें तो उन्हें इस कुटेब को छोड़ना ही श्रेयस्कर प्रतीत होगा।


इस असहाय स्थिति का अनन्त होना चाहिये

नारी की आज जो स्थिति है, उसे किसी भी प्रकार न्यायोचित नहीं कहा जा सकता। मनुष्य के कुद जन्म सिद्ध अधिकार है, प्रत्येक मानव प्राणी को अपनी मर्जी का नैतिक जीवन जी सकने की स्वतन्त्रता रही है और रहनी चाहिए। मैत्री के आधार पर कोई किसी के लिए कुछ भी त्याग कर सकता है पर कैदी के अतिरिक्त अन्य किसी को बलात् बन्धन में बाँधने का-उसको बलात् उपयोग करने का अधिकार नहीं है। पर नारी इस मूलभूत मानवी अधिकार से भी वंचित है। कन्या को उसके अभिभावक कहीं भी किसी के साथ भी-ब्याह कर सकते हैं या बेच सकते हैं। पति उसे बलपूर्वक अपने अधिकार में रख सकता है और अनिच्छा होते हुए भी चाहे सो अपनी मर्जी के अनुसार करा सकता है। उसके साथ चाहे जैसा व्यवहार कर सकता है, पशुओं जैसी मारपीट कर सकता है, लुक-छिपकर जान भी ले सकता है, यह स्थिति मनुष्य के मूल अधिकारों के विपरीत है। स्वेच्छा जीवन जीने पर इतने कड़े प्रतिबन्धों का होना किसी भी दृष्टि से न्यायोचित नहीं है। पर्दा-प्रथा के अनुसार जिस स्थिति में नारी को रहना पड़ता है उसे मानवोचित नहीं कहा जा सकता। किन्तु शताब्दियों से चल रही अवाँछनीय परम्पराओं ने उन्हीं विडम्बनाओं को “मर्यादा के रुप में मान्यता देदी है। अब लोग इन बातों को अन्याय तक नहीं मानते वरन् उचित आवश्यक तक कहते हैं और उन्हीं तर्कों का-धर्म प्रचलनों का सहारा लेकर इन प्रतिबन्धों का समर्थन करते हैं।

इस स्थिति में चिरकाल से रहती चली आ रही नारी धीरे-धीरे अपनी मानवी उपलब्धियों से वंचित होती चली गई और आज की दुखद स्थिति में आ पहुँची घर के छोटे से पिंजड़े में आजीवन कैद रहने के कारण उसका स्वास्ध्य चौपट हो गया। खुली हवा, खुली धूप, हाथ-पाँव हिलाने की स्थिति न मिलने पर स्वास्थ्य का सर्वनाश होता ही है। छोटी आयु में विवाह हो जाने पर किशोरावस्था और नव-यौवन के दिनों होने वाले शारीरिक विकास की जड़ें ही कट जाती हैं। शरीर शास्त्र का स्पष्ट निर्ष्कष है कि बीस वर्ष से कम आयु में कामोपभोग और पच्चीस वर्ष की कम आयु में सन्तानोत्पादन नारी के स्वास्थ्य को मटियामेट करके रख देता है। उसे छोटी-बड़ी अनेकों बीमारियाँ आरम्भ से ही घेर लेती हैं और मरते दम तक साथ रहती हैं। पेडू का दर्द, कमर का दर्द, पेट दुखना, मासिक धर्म की अनियमिता, श्वेत-प्रदर, पेशाब में जलन, जैसे रोग स्पष्टतः शक्ति से अधिक मात्रा में जननेन्द्रिय का दुरुपयोग किये जाने के ही दुष्परिणाम हैं। छोटी आयु से ही कच्चे अंग अवयवों पर जब दाम्पत्य हलचलों का अमर्यादित भार पड़ेगा तो उससे स्वास्थ्य की जड़ें खोखली होनी ही हैं। स्त्रियों में से अधिकाँश का अपच, सिरदर्द, अनिद्रा, हाथ-पैरों में भड़कन, आँखों में जलन, मुँह में छाले, थकान, सुस्ती, बेचैनी, उदासी जैसी शिकायतें बनी रहती हैं। इसका कारण उनकी जीवनी शक्ति का क्षीण हो जाना ही होता है। जिन लड़कियों का अपना शरीर ही सुविकसित नहीं हो पाया उनके ऊपर समय से पहले बच्चे पैदा करने का भार पड़ेगा तो वह शक्ति जो अपना शरीर पुष्ट कर सकती है-सहज ही समाप्त हो जायगी। बच्चे का शरीर आखिर माता का शरीर काटकर ही तो बनता है। उसका रक्त माँस, हड्डी आदि जो कुछ है वह स्पष्टतः माता के पास जो शरीर सम्पत्ति थी उसी का एक टुकड़ा अलग- अलग टूट कर खड़ा हो गया है जो दूध बच्चा पीता है वह माता के रस रक्त के अतिरिक्त और क्या है? उसे बच्चा पीता रहेता तो माता के शरीर में उसकी कमी पड़ेगी ही। जो रक्त माँस लड़कियों के अपने स्वास्थ्य संवर्धन के लिए आवश्यक थाः वही यदि सन्तान में निकलता चला जाय तो स्पष्ट है कि इस कारण उसे स्वास्थ्य की दृष्टि से दुर्बल, रुगण और गई-गुजरी स्थिति में रहना पड़ेगा। दुर्बल के पास न रुप बचता है, न यौवन, न सौर्न्दय, न उत्साह, न स्फूर्ति, न ताजगी, न मुस्कान। लड़कियों को छोटी आयु से ही दाम्पत्य-जीवन के दबाव में जिस प्रकार पिसना पड़ता है वह उनकी अकाल मृत्यु का बहुत बड़ा कारण है। प्रसव पीड़ा से लाखों महिलाएँ हर साल बेमौत मरती हैं इसका कारण उनके प्रजनन अंगों की दुर्बल स्थिति होते हुए भी असह्य दबाव पड़ना ही एकमात्र कारण है। प्रसव काल में जितना रक्त जाता है, जितना कष्ट होता है उसे परिपुष्ट माता का स्वास्थ्य ही सहन कर सकता है। कमजोर शरीर वाली लड़कियों के लिए तो यह बेमौत मारे जाने जैसा अभिशाप है। स्वास्थ्य की दृष्टि से अविवाहिताएँ तथा विधवाएँ-सुहागिनों की तुलना में कहीं अच्छी पाई जाती हैं इसका कारण यही है कि उन्हें दाम्पत्य कर्म का बोझ नहीं सहना पड़ा।

यहाँ यह नहीं कहा जा रहा है कि विवाह नहीं करना चाहिए-दाम्पत्य-जीवन अनावश्यक है और बच्चे उत्पन्न नहीं करने चाहिए। यह सब बातें सहज स्वाभाविक रीति से होनी चाहिए। स्त्री का स्वास्थ्य जितना सहन कर सके उस पर उतना ही दबाव पड़ना चाहिए। किन्तु इस क्षेत्र में नारी सर्वथा असहाय है वह इस सर्न्दभ में मुँह नहीं खोल सकती। पति की इच्छा पूर्ति के लिए उसे विवश रहना पड़ता है। सन्तानोत्पादन के लिए शरीर में गुँजायश न होने पर भी उसे वह भार बलात् उठाना पड़ता है। अपना स्वास्थ्य नष्ट होने-दुर्बलता, रुगणता और अधिक बढ़ने, अस्वस्थ सन्तानें जनने, गर्भपात आदि होते रहने, असह्य प्रसव पीड़ा न सह सकने, अकाल मृत्यु को गले न बाँधने जैसे विचार उसके मन में उठते रह सकते हैं, पर वह कह कुछ नहीं सकती- कर कुछ नहीं सकती। पराधीन की स्वेच्छा क्या? उसकी अपनी मर्जी कहाँ? बन्दी को मालिकों की मर्जी पर ही चलना पड़ता है। उसे अपने स्वास्थ्य की बात सोचने का अधिकार ही किसने दिया है।

सोने उठने का कोई समय नहीं। मर्द रात को 12 बजे आवें तो उसी समय चूल्हा फूँकना चाहिए। सब लोग खा जायें उसके पीछे खाना चाहिए। सबसे पीछे सोना और सबसे जल्दी उठना चाहिए। विश्राम के लिए समय की माँग न करनी चाहिए। रुगण रहते हुए दिन-रात पिसना चाहिए। यही आज की नारी का धर्म कर्त्तव्य बताया गया है। इससे कम में कोई ‘अच्छी बहू’ नहीं कहला सकती। यह सब धकापेल चलता रहे-चले-पर प्रकृति किसी को बरुशती नहीं। उसे अपने नियमों से काम। दुरात्मा हो या पुण्यात्मा बिजली के खुले तार जो भी छुएगा वही मरेगा। स्वास्थ्य के नियमों का उल्लघंन निरन्तर करते रहने-पर प्रकृति दंड देगी ही। दुर्बलता, रुगणता, अकाल मृत्यु के चक्र में उसे पिसना ही पड़ेगा। नारी ने यह व्यतिक्रम स्वेच्छा से किया या उसे विवशता में करना पड़ा यह सोचने की प्रकृति को फुरसत नहीं हैं। नारी नर की तुलना में शारीरिक दृष्टि से कितनी दीन, दुर्बल बनकर रह रही है यह सहज स्वाभाविक स्थिति नहीं है। सभ्य देशों की महिलाएँ-हर क्षेत्र में- स्वास्थ्य में भी पुरुष के समतुल्य है। यह अभागा भारत ही है जिसने नारी को मानवोचित अधिकारों से वंचित किया। फलस्वरुप जो परिस्थिति उत्पन्न हुई उसने नारी के स्वास्थ्य को खा लिया। इसे भागय का-भगवान का दोष कहकर मन समझाया जा सकता है, पर वस्तुतः यह हमारे ही अनाचार अत्याचार का दुष्परिणाम है जिसे रोते-कराहते नारी तो भुगतती है, पर इस स्थिति में नर भी कुछ अधिक प्रसन्न नहीं रह सकता है, इसमें उसे भी कुछ लाभ उठने का अवसर नहीं है। शोषित तो मिटता ही है-शोषक को भी विधि का विधान सुख की साँस नहीं लेने देता। नारी को अस्वस्थ बनाकर उसके मालिक-पालन हारे भी इस स्थिति में क्या सुख सन्तोष अनुभव कर रहे हैं। रोते-कराहते स्वर, आखिर उन्हें भी कुछ तो कष्ट देंगे ही। सहानुभूति समाप्त हो गई हो तो भी खीज और झूँझल तो सताती ही रहेगी-उनसे तो पीछा नहीं ही छूटेगा।

शारीरिक स्वास्थ्य की तरह मानसिक स्वास्थ्य से भी नारी को वंचित रहना पड़ रहा है। जिसको अपनी कोई इच्छा, महत्वाकाँक्षा, मर्जी, पसन्दगी न हो-जिसे जन्म से मरण तक बिना उचित-अनुचित का अन्तर किये केवल आज्ञापालन ही करना है उसके लिए अपना भविष्य निर्माण करने की बात सोचना ही निरर्थक है। प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के विकास में स्वतन्त्र चिन्तन का, महत्वाकाँक्षाओं का, कुछ कर सकने का, परिस्थिति का प्रधान योगदान होता है। वह न मिले तो खाद, पानी न मिलने वाले पौधे की तरह ज्वलंत सम्भावनाएँ भी नष्ट हो जाती है। ईश्वर प्रदत्त प्रतिभा कितनी ही क्यों न हो-पालने वालों की मर्जी के बिना उसका उपयोग कर सकने का नारी के लिए कोई अवसर नहीं। इच्छा तो आखिर हर किसी की कुछ न कुछ होती ही है। उन्हें फलवती करने का जब अधिकार ही नहीं तो आकाँक्षाओं की चिता और राख मनः क्षेत्र में घुटन की दुर्गन्ध ही भरे रहेगी।

पग-पग पर प्रतिबन्ध, क्षण-क्षण में तिरस्कार जिसके भागय में लिखा हो, वह दुर्भागय के आँसू ही बहाता रह सकता है। नारी निष्प्राण मशीन रही होती तो अच्छा था। पर जानदार प्राणी होने के कारण उसका अपना निज का मन भी है और निज की कुछ इच्छाएँ भी। स्वभावतः वे फैलने, फूटने का-फूलने-फलने का अवसर चाहती हैं, पर इसके लिए अधिकार रहित नारी के लिए गुजाँयश कहाँ। चौबीसों घण्टे उसे मन को मारना पड़ता है और उस दुष्ट को देखों जो मरता तो है नहीं उलटे विद्रोही बनकर नाना प्रकार के उपद्रव खड़े करता है। इन्हें तरह-तरह के मनोरोगों के-मनोविकारों के रुप में देखा जा सकता है। मृगी-हिस्टीरिया से ग्रसित रोगियों में तीन चौथाई नारी और एक चौथाई मर्द होते हैं। तरह-तरह की सनकें, चिड़चिड़ापन, लड़-झगड़, अनुदारता, दुराव, असन्तोष, आशंका, दोषारोपण जैसी मानसिक विकृतियाँ उन्हें घेरे रहती हैं। सनकी, जिद्दी, अव्यवस्थित, नासमझ, बेवकूफ, स्वार्थी आदि न जाने कितने दोष उन पर लगाये जाते रहते हैं। जो किसी कदर ठीक भी होते हैं। निराशा, चिन्ता, भय-भीरुता, आशंका, अविश्वास से ग्रसित उनमें से बहुतों को देखा जाता है। सन्तोषजनक मुस्कान किसी के चहरे पर हर घड़ी खेलती हुई देखा जायगी। यह आदत जिनमें बचपन से भी थी बस गृहस्थ की चक्की में पिसने के कुछ ही दिन बाद समाप्त हो जाती है। असन्तोष और क्षोभ से उद्विग्न और खिन्न मुख मुद्रा में ही प्रायः उन्हें देखा जाता है। मन कैसा छलिया है। उसे जहाँ उद्विग्न करता है वह खिलौने देकर पुचकारता भी है। श्रृंगार, सजधज, फैशन की भोंड़ी तरकीब बताकर कहता है कुछ न सही तो इस खिलौने से ही मन बहलाओ-अपना जी हलका करो। प्रायः विकृत मन वाली महिलाएँ ही श्रृंगार प्रसाधन अपनाकर अपना खोया सम्मान इस बनावट के सहारे किसी हद तक प्राप्त कर लेने की बात सोचती हैं और उस तरह के आडम्बर बनाती हैं। इसमें उन्हें मिलता कुछ नहीं। पैसा और समय तो गँवाती ही हैं मूर्ख, उपहासास्पद और छछोरी भी बनती है। प्रशंसा पाने चली थीं, पर उपहास लेकर लौटती हैं। व्यंग रुप में ही कोई मसखरा उनके मुँह पर उस सजधज की शायद प्रंशसा भी कर देता होगा। यह विडम्बनाएँ वे स्वेच्छा से नहीं छलिया मन के विचित्र बहकावे में फँसकर रचती हैं। असन्तोष को सन्तोष में परिणत करने का कुछ भी औंधा-सीधा मार्ग वे खोजती है। इन्हीं में से एक श्रृगारिक सजधज भी है। अन्यथा शालीन नारी का व्यक्तित्व तो स्वच्छ, सभ्य और सज्जनोचित सरलता के-सादगी के साथ ही जुड़ा रहता है। विवेक और उद्वत श्रृंगार का प्रत्यक्ष वैर है जहाँ एक रहेगा वहाँ से दूसरे को पलायन करना ही पड़ेगा।

स्मरण शक्ति की कमी, आवेश, ग्रस्तता, जिद्दीपन, शंकालु, अनुदारता, अदूरदर्शिता, मन्द बुद्धि आदि मानसिक त्रुटियाँ स्त्रियों में बहुधा अधिक होने की बात कही जाती है। यदि यह सच है तो इतना ही कहा जा सकता है कि यह उनकी आन्तरिक घुटन की प्रतिक्रिया है अन्यथा मानसिक बनावट और प्रखरता में वे नर से पीछे नहीं आगे ही रहती हैं। स्कूल, कालेजों के परीक्षा फल इसके प्रमाण में प्रस्तुत किये जा सकते हैं। अच्छे डिबीजन लड़कियों के हिस्से में आते हैं। वे छुरे, चाकू, हाकी लेकर नकल के बल पर पास होने की उद्दंडता भी नहीं बरततीं, अपनी सहज प्रतिभा और स्वाभाविक श्रमशीलता के आधार पर अच्छे नम्बरों से पास होती रहती हैं। अन्य क्षेत्रों में भी नारी को जब भी-जितना भी अवसर मिला है सदा उसने अपने बौद्धिक प्रखरता का ही परिचय दिया है। न वे शरीर की दृष्टि से दुर्बल हैं और न मानसिक दृष्टि से पिछड़ी हुई है परिस्थितियों ने ही उन्हें दुर्दशा ग्रस्त बना दिया है। आज तो वे दुर्बल और रुगण ही नहीं मन्द बुद्धि और मानसिक रोगों की व्यथा भी बेतरह सहन कर रही हैं।

इस शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता ग्रसित स्थिति से नारी को उबारा जाना चाहिए। अन्यथा वह अपने लिए परिवार के लिए, समाज के लिए कुछ महत्वपूर्ण योगदान दे सकना तो दूर पिछड़ेपन के कारण भार भूत ही बनी रहेंगी। रुगण व्यक्ति अपनी बेकारी, पीड़ा, परिचर्या, चिकित्सा आदि के कारण स्वयं दुखी रहता है और अपने सम्बन्धियों को दुखी करता है। नारी की शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता हर दृष्टि से-हर क्षेत्र के लिए दुखद दुष्परिणाम ही प्रस्तुत कर रही है।

राजनैतिक दृष्टि से पराधीन रहने वाला देश आर्थिक दृष्टि से ही शोषित नहीं होता वरन् साँस्कृतिक, मानसिक, चारिझिक और बौद्धिक दृष्टि से भी अपंग हो जाता है ठीक इसी प्रकार सामाजिक दृष्टि से पराधीन बनाई गई नारी भी अपनी प्रखरता और उपयोगिता खो बैठी है। तथ्य को समझा जाना चाहिए और विष वृक्ष के पत्ते तोड़ने की अपेक्षा उसकी जड़ काटी जानी चाहिए। नारी को हर क्षेत्र में विकास का अवसर मिलना चाहिए और उसके पिछड़ेपन को मिटाने के लिए हर सम्भव प्रयत्न किया जाना चाहिए। अपहरणकर्त्ता के रुप में पुरुष का दोष अधिक है इसलिए प्रायश्चित, पारमार्जन, प्रतिकार की दृष्टि से उसी को आगे आना चाहिए। आघात पहुँचाने वाले को उसका हर्जाना भी देना चाहिए और क्षति पूर्ति के लिए प्रबल प्रयास करके कलंक कालिमा को धो डालने के लिए तत्पर होना चाहिए।


बुढ़िया की सीख (kahani)

शिवाजी उन दिनों मुगलों के विरुद्ध छापा मार युद्ध लड़ रहे थे। रात को थे माँदे वे एक वनवासी बुढ़िया की झोपड़ीं में जा पहुँचे और कुछ खाने-पीने की याचना करने लगे।

बुढ़िया के घर में कोदों थी सो उसने प्रेमपूर्वक भात पकाया और पत्तल पर उसके सामने परसो दिया।

शिवाजी बहुत भूखे थे। सो सपाटे से भात खाने की आतुरता में उँगलिया जला बैठे और उन्हें मुँह से फूँककर जलन शान्त करने लगे।

बुढ़िया ने आँखें फाड़कर उसे देखा और बोली-सिपाही तेरी शकल शिवाजी जैसी लगती है और साथ ही यह भी लगता है कि तू उसी जैसा मूर्ख भी है।

शिवाजी स्तब्ध रह गये उनने बुढ़िया से पूछा-भला शिवाजी की मूर्खता बताओ और साथ ही मेरी भी।

बुढ़िया ने कहा-तू ने किनारे-किनारे से ठण्डी कोदों खाने की अपेक्षा बीच के गरम भात में हाथ सारा और उँगलियों जलालीं। यही वेअकली शिवाजी करता है, वह दूर किनारों पर बसे छोटे किलों को आसानी से जीतते हुए शक्ति बढ़ाने की अपेक्षा बड़े किलों पर धावा बोलता है और मार खाता है।

शिवाजी को अपनी रण नीति की विफलता का कारण विदित हो गया। उन्होंने बुढ़िया की सीख मानी और पहले छोटे लक्ष्य बनाये और उन्हें पूरा करने की रीति-नीति अपनाई। छोटी सफलताएँ पाने से उनकी शक्ति बढी और अन्नतः बड़ी विजय पाने में समर्थ हुए।


हमारी अधूरी जानकारियाँ और मूढ़ मान्यताएँ

हमारे ज्ञान की परिधि कितनी सीमित है-कई बार तो हम मोटी बातें भी नहीं जानते। हम हाथी को सब प्राणियों में बड़ा समझते हैं, पर असल में वह गौरव व्हेल मछली को प्राप्त है। पक्षियों में गरुड़ नहीं बाज सबसे तेज उड़ता है। आँखे हिरन की बड़ी मानी जाती हैं, पर शरीर के अनुपात से घोड़े की आँखें अधिक बड़ी होती हैं। कड़ी धूप में संसार के हर प्राणी को पसीना आ जाता है, पर कुत्ते इसके अपवाद है। स्तनपायी प्राणियों के शरीर पर बाल रहते हैं एक गेंडा ही ऐसा है जो स्तनपायी होने पर भी बिना बाल का रहता है। कमल का फूल सबसे बड़ा माना जाता है, पर असल में सबसे बड़ा फूल जावा सुमात्रा में पाया जाने वाला ‘रैफ्लेशिया’ का है जिसका घेरा 10 फुट और वजन 6 किलोग्राम तक होता है। वृक्षों में वट वृक्ष दीर्घजीवी मानी जाती है, पर भारत में पाये जाने वाले पेड़ों में सबसे अधिक दिन जैतून का पेड़ जीवित रहता है।

मेंढ़क के पैदा होते समय दुम होती है, पर पैर नहीं। पर जब वह मरता है तो पैर रहते हैं, पर दुम नहीं।

हंस के बारे में किम्बदन्ती है कि वह मिले हुए दूध पानी में से दूध पी लेता है और पानी अलग करता है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि वह मोती खाता है। यह दोनों ही किम्बदन्तियाँ मिथ्या है। हँस भी अन्य पक्षियों की तरह कीड़े, बीज आदि का आहार करते हैं।

स्वातिनक्षत्र में वर्षा होने पर सीप में मोती, केले में कपूर और बाँस में डडडड पैदा होता है यह मान्यता सर्वथा कपोल कल्पित है, इसमें सच्चाई का एक अंश भी नहीं है। चातक स्वातिनक्षत्र की वर्षा का ही जल पीता है, यह बात भी बेसिर पैर की है वह अपनी आवश्यकतानुसार बेरोक-टोक पानी पीता है।

हममें से कितनों को मालूम है कि मक्खी अपने जीवन काल में औसतन 10, 80, 320 अण्डे देती है।

दस-बीस भाषाओं और एक दर्जन मजहबों के अतिरिक्त कौन जानता है कि संसार में 3064 भाषाएँ बोली जाती हैं और 900 मत मतान्तर है।

कोयला और हीरा रासायनिक दृष्टि से बिलकुल सजातीय हैं उनके अणुओं की चाल में तनिक-सा अन्तर रहने से दोनों के मूल्य में भारी अन्तर पड़ जाता है। कोयले में कठोर कार्बन मिले तो वह हीरा बन जायगा किन्तु यदि नरम मिले तो वह पेन्सिलों में काम आने वाला ‘सुरमा’ मात्र बनकर रह जायगा। तनिक सा अन्तर फलितार्थ में कितना बढ़ा-चढ़ा होता है यह देखने ही योगय है।

हमारा सामान्य ज्ञान कितना स्वल्प है इस बात का पता इससे चलता है कि अपनी मान्यता प्राप्त जानकारियों में कितनी उपहासास्पद मान्यताएँ भरी पड़ी हैं और कितनी मिथ्या धारणायें सँजायें बैठे हैं, पर विवेक को अपनाने के लिए तैयार नहीं।

कुत्ते को यदि खरगोश का पीछा करने के लिए छोड़ दिया जय तो वह दौड़ते-दौड़ते वेदम हो जाने पर भी प्रसन्न दिखाई पड़ेगाः भले ही उसके हाथ खरगोश न लगे। इसके विपरीत यदि उसे कोल्हू में चलने के लिए कहा जाय, भोजन की सुनिश्चित व्यवस्था बना दी जाय तो वह उससे प्रसन्न न होगा। यों विवेक की दृष्टि से खरगोश के पीछे दौड़ने की अपेक्षा कोल्हू में चलने का श्रम अधिक उपयोगी और निश्चित परिणाम देने वाला है। शिकार पकड़ने का परिणाम अनिश्चित है किन्तु उस उद्योग में लगने पर उसकी भी नियमित व्यवस्था बनी रहेगी। इतने पर भी कुत्ता अपनी आदत के अनुसार शिकार के पीछे भागने की अनिश्चित दौड़धूप ही पसन्द करता है। हमारी कार्यशैली भी लगभग इसी प्रकार की है। अभ्यस्त दौड़-धूप ही रुचि कर लगती है। इससे अच्छी भी कोई उपयुक्त रीति-नीति हो सकती है-प्रस्तुत ढर्रे से लाभदायक भी कोई जीवन-क्रम हो सकता है इसे सुनने-समझने और जानने-मानने के लिए कोई तैयार होता दिखाई नहीं पड़ता ।


क्या बन्दर सचमुच हार गया?

अमेरिका में लड़े गये उस मुकदमें को लोग कभी भी भूल न सकेंगे जो देखने में जरा-सा था, पर उस पर ध्यान उस देश के लोगों का ही नहीं, सारी दुनिया का आकर्षित हुआ। उसके समाचार विश्व की अति महत्व पूर्ण घटनाओं की तरह संसार भर में मोटी सुर्खियों के साथ तब तक छपने रह्वहे जब तक कि मुकदमा अदालत में चलता रहा। यह मुकदमा “मंकी ट्रायल” के नाम से विश्व विख्यात हुआ।

मुकदमा जानस्कोप्स नामक एक अध्यापक पर चला। वह टेनेसी राज्य के एक छोटे से कस्बे ‘डेटन’ में जीव विज्ञान पढ़ाता था। उस राज्य के सरकारी कानून में यह प्रतिबन्ध था कि स्कूलों में जो कुछ पढ़ाया जाय वह बाइबिल के प्रतिपादनों के अनुरुप ही होना चाहिए। उससे भिन्न या विपरीत नहीं।

जीवन विकास के सम्बन्ध में आधुनिक विज्ञान की मान्यता है कि उसका विकास छोटे जीवों से हुआ है और वह क्रमशः बढ़ते-बढ़ते उन उच्चस्तर के प्राणियों तक बढ़ा है जिनमें से एक मनुष्य भी है। पुरातन पंथियों की मान्यता इससे विपरीत है। वे कहते हैं मनुष्य ऊपर से उतरा-आसमान से टपका और जमीन पर आ गिरा। नीचे से ऊपर उठने की परम्परा रही है अथवा ऊपर से नीचे गिरने की। यह प्रमुख मतभेद है पुरातन पथियों और नवीन विचारकों में। यह मतभेद उस छोटे स्कूल में भी उधर आया। जीव विज्ञानी जानस्कोप अपना विषय पढ़ाता था। स्कूली पाठ्य-क्रम बाइबिल के अनुसार निर्धारित थे सो पढ़ाता तो वह उन्हें भी था, पर साथ ही यह भी कह देता था कि मेरा इन बातों पर विश्वास नहीं है। मेरी मान्तया तो इस समर्थन में जाती है कि जीवन नीचे से ऊपर उठा है और वह क्रमशः जायगा। मेरी समझ यह नहीं कहती कि हम ऊपर से नीचे गिरे है और इस पतन क्रम के गर्त में निरस्तर अधिक गहरे गिरते चले जायेंगे।

एक दिन की मामूली सी घटना थी। रेप्पेलीए नामक एक इंजीनियर किसी पादरी से बहस में उलझ पड़ा और कहने लगा ‘जीवन विकास के सम्बन्ध में डार्विन का विकासवाद सही है।’ पादरी बाइबिल की बातें तो कहता, पर कोई तर्क संगत उत्तर न दे पाता। अस्तु उसने स्केल के जीव विज्ञान शिक्षक को अपने समर्थन के लिए बुला भेजा ताकि वह इन्जीनियर को परास्त कर सके। स्कोप्स आया तो पर उलटे इन्जीनियर की बात का ही समर्थन करने लगा। इसने यही कहा-इन्जीनियर का कथन सही र्है। जीवन नीचे से ऊपर को उठा है।

इस पर पादरी झल्ला गया। एक धार्मिक राज्य में, निर्धारित धर्म मान्यताओं के विरुद्ध कोई अध्यापक मतभेद रखे और छात्रों में भी अनास्था पैदा करेः यह सहन नहीं किया जा सकता। सीधा तरीका तो यह था कि अध्यापक को नौकरी से निकाल दिया जाता, पर बात कुछ अन्य प्रकार की बन गई। स्कूल के अधिकारियों ने यह उचित समझा कि अध्यापक पर अदालत में मुकदमा चलाया जाय और उसे दंडित कराके यह जाहिर किया जाय कि ऐसा करना अपराध है और जो अपराध करेगा वह दंड भुगतेगा। निदान 7 मई 1925 को वह मुकदमा अदालत में दायर कर दिया गया।

कानूनी प्रश्न तो इतना भर था कि टेनेसी राज्य के प्रचलित कानून का उल्लंघन जिस अध्यापक ने किया है उसे दण्ड दिया जाय। पर उसकी पृष्ठ-भूमि बहुत बड़ी थी। मुख्य विवाद धर्म और विज्ञान के बीच था। पूर्व मान्यताएँ ही ठीक मानी जाती रहें या जो बुद्धि संगत है। उसे स्वीकारा जाय। विवाद का मुख्य केन्द्र यहाँ आटिका। अदालत को गौर इस विषय पर भी करना था कि शिक्षण सही है गलत। अध्यापक अपना उत्तरदायित्व यथार्थ ज्ञान देने के रुप में निभा रहा है या नहीं। कानून का पालन एवं यथार्थ शिक्षण यह दो प्रश्न साथ-साथ जुड़ जाने से विवाद का विषय काफी बड़ा हो गया।

मुकदमा एक अध्यापक और स्कूल अधिकारियों के बीच उठे एक मामूली से विवाद का था, पर उसने बहुत बढ़ा रुप धारण कर लिया। विज्ञान पक्ष धरों का जोश उमड़ पड़ा और वे मुकदमे को सर्वोच्च न्यायालय तक ले जाने की तैयारी करने लगे। दूसरी ओर भी जोश कम न था पुरातन पंथियों ने विवाद को, प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया और अभियोग को सिद्ध करने के लिए पूरी तैयारी के साथ कमर कसकर खड़े हो गये। कोई पक्ष न झुकने को तैयार था न हारा मानने की। अस्तु मुकदमा पूरी तैयारी के साथ और पूरे जोश के साथ लड़ा गया। “सत्य की शिक्षा देने के लिए किसी अध्यापक को दंडित न होना पड़े” इसके समर्थन के लिए अमेरिका की नागरिक स्वतन्त्रता यूनियन ने मुकदमा लड़ने का निश्चय किया और सफाई पक्ष की ओर से अमेरिकाके सबसे प्रख्यात वकील क्लेरेंस डेरो खड़े किये गये। उस देश की धर्म संस्थाओं ने मिलकर वाकील पक्ष के वकील के रुप में डमोक्रेटिक पार्टी की ओर तीन बार राष्ट्रपति पद के लिए मनोनीत विलियम ब्राउन को खड़ा कर दिया।

मुकदमें ने अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की। संसार भर के प्रमुख पत्रों के एक सौ से अधिक सम्वादाता नित्य अपने-अपने पत्रों के लिए खबरें भेजन के लिए हवाई जहाजों से उड़ कर आये। तारधर को 22 नये तार कर्मचारी नियुक्त करने पड़े और नई लाइनें बिछानी पड़ीं। प्रतिदिन प्रायः दो लाख शब्दों के समाचार वहाँ से भेजे लाने लगा। उस छोटे से कस्बे की आबादी मात्र डेढ़ हजार थी। लेकिन मुकदमे के दिनों देश के कोने-कोने से आये दिलचस्पी लेने वालों-विदेशी सम्वाददाताओं-तम्बुओं में बने होटलों और सरकार के व्यवस्था कर्मचारियों की इतनी भीड़ हो गई मानो अच्छाखासा मेला लगा हो।

प्रमुख वकील तो दोनों पक्षों के एक-एक ही थे किन्तु उनकी सहायता के लिए अमेरिका भर के चोटी के दर्जनों वकील आकर जमा हो गये। टेनेसी राज्य के एटर्नी जनरल टामस स्टीवर्ट स्वयं सरकार की ओर से मुकदमा लड़ने आये। ब्राइन अद्भुत वक्ता थे और भी सभी कई वकील चोटी के थे जो अपराध सिद्ध करने में ऐडी चोटी का पसीना एक कर रहे थे। सफाई पक्ष में डैरो के अतिरिक्त उडलेफील्डमेलन और अर्थिर गारफील्ड हैज ऐसे थे जिन्हें अमेरिका के अदालती क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति भली प्रकार जानता था। इन लोगों की उन दिनों धाक थी। दोनों पक्ष के गवाहों में विश्वविद्यालयों के प्राध्यापकों से लेकर वैज्ञानिकों धर्माध्यक्ष, संसद सदस्यों तथा दूसरे मूर्घन्य लोगों की लम्बी नामावली थे। वे सभी बारी-बारी गवाहियाँ देने आये। मुकदमा काफी समय तक चला। किन्तु आर्श्चय इस बात का था कि मुख्य न्यायाधीश जान काल्स्टन ही एक कानूनी बरीकियों को समझते थे। जूरी 12 थे। उनमें से तीन तो ऐसे थे जिनने बाइबिल के अतिरिक्त और कोई पुस्तक ही नहीं पढ़ी थी। एक बिलकुल अनपढ़ था। शेष ऐसे ही अर्ध शिक्षित थे।

दोनों पक्षों की ओर से जोरदार बहसें की गई अनौखे तर्क दिये गये और वक्तृताओं की ऐसी धारा बहारई गई कि उसे सुनना भर श्रोताओं के लिए एक बहुत बड़ा दिलचस्प कौतूहल था। हजारों की संख्या में लोग उन बहसों को सुनने मात्र के लिए दूर-दूर से आकर वहाँ जमा हुए।

बहस के कुछ स्फुट प्रसंग लोगों की नोटबुकों में अभी तक लिखे हैं। सफाई पक्ष के वकील डेरो ने अदालत को सम्बोधित करते हुए कहा था-आज सत्य की शिक्षा देने से अध्यापक रोके जा रहे हैं, कल वैसा साहित्य प्रकाशित करने पर रोक लगाने के और परसो सोचने या बोलने पर प्रतिबंध लगाये जायँगे और हमें उस सोलहवीं सदी में धकेल दिया जायगा जिसमें ज्ञान की चेतना उत्पन्न करने वालों को धर्माध लोगों द्वारा सरेआम जीवित जला दिया जाता था।’

वादी पक्ष के ब्राइन ने कहा-युगों से धर्म चेतना उत्पन्न करने वाली ईश्वरी पुस्तक बाइबिल को आज की गलत पुस्तकें नहीं काट सकती। ईश्वर की कही हुई बातें झूठी नहीं हो सकतीं। बन्दर मनुष्यों का पूर्वज नहीं हो सकता।

मेलोन ने सचाई पर कोई बन्धन न लगाने का आग्रह करते हुए कहा-सत्य से किसी को नहीं लड़ना चाहिए। वह अजेय है। तथ्य भले ही पूर्वाग्रहों से भिन्न हों, पर उन्हें विवेक और न्याय का समर्थन मिलना चाहिए।

डेरो एक के बाद एक प्रश्न बड़ी गम्भीरता और संजीदगी से पूछते रहे। उनने ब्राइन से पूछा-आप तो बाइबिल पर अक्षरशः विश्वास करते हैं न?

ब्राइन बाइबिल पर अनेक लेख लिख चुके थे और सारगर्भित भाषण दे चुके थे। वकील की तरह बाइबिल विशेषज्ञ के रुप में भी उनकी ख्याति थी। उत्तर में ‘हाँ’ के अतिरिक्त और कुछ वे कह भी सकते थे।

डेरो ने बाइबिल का एक वाक्य पढ़ा-”और तब सुबह और शाम से मिलकर पहला दिन बना।” ----”सुरज की सृष्टि चौथे दिन हुई। और पूछा-क्या आप बता सकतें हैं कि-सूरज के बिना सुबह और शाम कैसे हुई? और जब सूरज था ही नहीं तो चार दिन बाद उसके उगने का हिसाब कैसे लगाया गया?”

डेरो ने दूसरा प्रश्न किया-बाइबिल के अनुसार आदम और हब्बा के वर्जित फल खाने के लिए बहकाने पर ईश्वर ने साँप को पेट के बल रेंगने का शाप दिया था। पर इससे पहले साँप किस प्रकार चलता था?

ब्राइन कोई उत्तर न दे सके मात्र बड़बड़ाते रहे और उन पर नास्तिक होने का आरोप लगाते रहे। तो भी धैर्य पूर्वक यही पूछते रहे-क्या आप सचमुच इन बातों पर विश्वास करते हैं जिन पर आज कोई भी बुद्धिमान विश्वास नहीं कर सकता।

मुकदमे का अन्त हुआ। अदालत ने एक छोटा-सा फैसला लिखा और उसे नौ मिनट में सुना दिया। “सौ डालर जुर्माना और मुकदमे के सरकारी खर्च की अदायगी।’

धर्म पक्ष के लोगों ने इस पर खूब खुशियाँ मनाई। पर विचारशील लोगों ने उस मुकदमे की जान भर कहा-विवाद की विजय के रुप में उसे नहीं स्वीकारा यहाँ तक कि प्रमुख प्रवक्ता ब्रायन भी अपने मन में वैसा ही मानते रहे और अपने बुद्धि कौशल की अनुपयुक्तता पर पश्चाताप करते हुए जीत के दो दिन बाद ही परलोकवासी हो गये।

डेटन का अब बहुत विकास हो गया है और वहाँ ब्रायन के नाम एक अच्छाखासा विश्वविद्यालय बना हुआ है। टेनेसी राज्य का वह पुराना कानून अभी भी मौजूद है जिसमें बाइबिल के मत से भिन्न कुछ भी नहीं पढ़ाया जा सकता। किन्तु वह कानून सिर्फ कागजों पर छपा रह गया है उसका प्रयोग नहीं होता। ब्रायन विश्वविद्यालय में भी डार्बन के विकासवाद को बिना किसी रोक-टोक के पढ़ाया जाता है। मिलान में मुकदमें के दौरान जो बौद्धिक की माँग की थी और अदालत से कहा था-’सत्य से किसी को नहीं लड़ना चाहिए-वह अजेय है। तथ्य भले ही पूर्वाग्रहों से भिन्न हो, पर उन्हें विवेक और न्याय का समर्थन मिलना चाहिए। यह माँग उस समय जानराल्स्टन की अदालत ने स्वीकार नहीं की थी, पर आज विवेक की अदालत ने उसे स्वीकार कर लिया है यही कारण है उन्हीं पुराने कानूनों की-उसी प्रबल समर्थक ब्रायन के नाम पर चलकर विश्वविद्यालय में ही खुली अवज्ञा हो रही है। यद्यपि पूर्वाग्रह अपने स्थान पर अभी भी यथास्थान जमे बैठे हैं।

‘मंकी ट्रायल’ मुकदमा देखने को जन-साधारण की इच्छा को देखते हुए एक प्रख्यात फिल्म बना है-”इन हेरिट दी विड” यह फिल्म संसार भर में बड़े चाव से देखी गई है। मुकदमे में हारा हुआ डार्विन का बन्दर फिल्म के पर्दे पर जन विवेक से यह पूछता दिखाया गया है बताइए मेरा नीचे का ऊपर चढ़ना ठीक है या परम्परा वादियों के अनुसार मुझे ऊपर से नीचे गिराने की बात सीखनी चाहिए।


आत्मिक प्रगति के पाँच सोपान-पंच कोश

मानवी चेनता को पाँच भागों में विभक्त किया गया है। (1) अन्न मय कोण (2) प्राण मय कोश (3) मनोमय कोश (4) विज्ञान मय कोश (5) आनन्द मय कोश।

अन्न मय कोश का अर्थ है इन्द्रिय चेतना, प्राण मय कोश अर्थात् जीवनी शक्ति, मनोमय कोश अर्थात् विचार बुद्धि, विज्ञान मय कोश अर्थात् भाव प्रवाह, आनन्द मय कोश अर्थात् आत्म-बोध-आत्म स्वरुप में स्थिति। यह पाँच चेतना स्तर है। निम्न स्तर के प्राणी इनमें निम्न भूमिका में पड़े रहते हैं। कृमि कीटकों की चेतना इन्द्रियों की प्रेरणा के इर्द-गिर्द अपना चिन्तन सीमित रखती है। वे शरीर की जीवनी शक्ति मात्र से जीवित रहते हैं। संकल्प बल उनके जीवन-मरण में सहायक नहीं होता। मनुष्य की जिजीविषा इस शरीर के अशक्त-असमर्थ होने पर भी जीवित रख सकती है, पर निम्न वर्ग के प्राणी मात्र सर्दी गर्मी बढ़ने जैसे ऋतु प्रभावों से प्रभावित होकर अपना प्राण त्याग देते हैं उन्हें जीवन संघर्ष के अवरोध में पड़ने की इच्छा नहीं होती। पेट और प्रजनन मात्र के लिए जीवित रहने वाले, जीवन और मरण के संबंध में उदास रहने वाले किसी प्रकार दिन गुजारने भर की बात सोचने तक सीमित रहने वाले निम्न स्तरीय प्राणी अन्न मय कोश तक ही विकसित हो पाये वह नहीं कहा जा सकता है। मनुष्यों में भी कितने ही इसी स्तर के पाये जाते हैं। वे अपने को परिस्थितियों के प्रवाह में जिस तिस दिशा में उड़ते रहने वाला तिनका भर मानते हैं। उनकी अन्तःचेतना कोई ऊँची प्रेरणा या दिशा नहीं देती। वे इन्द्रिय उत्तेजना से ही प्रेरित होकर विविध कर्म करते हैं। भूख लगती है तो रोटी कमाते या खाते हैं। कामोत्तेजना से विवश होकर रति कर्म का रास्ता ढूँढ़ते हैं। नींद आने पर सो जाते हैं और सर्दी गर्मी लगने के भय से वस्त्र या निवास का प्रबन्ध करते हैं। रोटी कपड़ा और मकान तक उनकी शारीरिक आवश्यकताएँ सीमित रहती हैं। सुख की परिभाषा वे स्वादिष्ट भोजन, कामोपभोग, श्रम से बचने की सुविधा आदि में जिनकी आवश्यकता इच्छा एवं प्रसन्नता सीमित है उन्हें इसी निम्न वर्ग का कह सकते हैं। भले ही वे कृमि कीटक हों या मनुष्य।

प्राण मय कोश की क्षमता जीवनी शक्ति के रुप में प्रकट होती है। जीवित रहने की सुदृढ़ और सुस्थिर इच्छा शक्ति के रुप में उसे देखा जा सकता है। स्वस्थ सुदृढ़ और दीर्घ जीवन का लाभ शरीर को इसी आधार पर मिलता है। मनस्वी, ओजस्वी और तेजस्वी व्यक्तित्व ही विभिन्न क्षेत्रों में सफलताएँ प्राप्त करते हैं। इसके विपरीत दीनहीन, भयभीत, शंकाशील, निराश, खिन्न, हतप्रभ व्यक्ति अपने इसी दोष के कारण उपेक्षित, तिरस्कृत एवं उपहासास्पद बने रहते हैं। उत्साह के साथ अविच्छिन्न रुप से जुड़े रहने वाली कर्मनिष्ठा का जहाँ अभाव होगा वहाँ अवनति और अवगति के अतिरिक्त और कुछ रहेगा ही नहीं। साहस बाजी मारता है। बहादुरों के गले में ही अनादि काल से विजय वैजन्ती पहनाई जाती रही है और अनन्त काल तक यही क्रम चलता रहेगा।

शौर्य साहस को श्रम, निष्ठा, तत्परता, तन्मयता और अदभ्य उत्साह के रुप में देखा जाता है। कायर और भयभीत संकोची और हतप्रभ व्यक्तियों से कुछ करते धरते नहीं बनता। जो करते हैं वह आधा अधूरा भोंडा और अव्यवस्थित होता है। पैट्रोल के अभाव में मोटर खच-खच करके रह जाती है। तेल के अभाव में दीपक टिम-टिम जलता बुझता दीखता है। साहस हीन व्यक्ति किसी तरह अपने सामने पड़े कार्य को रोता झींकता पूरा करने का कुद प्रयत्न करता है पर जीवट के अभाव में वह सदा आधा अधूरा और काना कुबड़ा ही बनकर रह जाता है। उसका स्तर इतना घटिया होता है कि उपलब्ध परिणाम उपहासास्पद एवं असंतोशजनक बनकर रह जाता है।

डाकू से लेकर सिद्ध पुरुषों तक, समाज-सेवियों से लेकर राजनेताओं तक हर किसी को अपने प्रयास में सफल होने के लिए जीवट की आवश्यकता पड़ती है। इसी की व्याख्या अलभ्य उत्साह, अविचल धैर्य और मर मिटने के कटिबद्ध शौर्य के रुप में देखी जाती है। प्राण मय कोश इसी शक्ति का भाण्डागार है। सिंह जैसे पशु और गुरुड़ जैसे पक्षी यों हिंसक होने के कारण मानवी गरिमा से बहुत पिछड़े हुए हैं तो भी उन्हें प्राण वान कह सकते हैं। शौर्य, साहस, एवं पुरुषार्थ के कारण ही वे अपने अपने वर्ग के अधिपति बने हुए हैं। यों शरीर बल की दृष्टि से उनकी तुलना में अन्य कई प्राणी अधिक समर्थ स्थिति के भी मौजूद हैं।

मनोमय कोश का अर्थ है विचार शीलता विवेक बुद्धि। यह तत्व जिसमें जितना सजग होगा उसे उसी स्तर का मनस्वी या मनोबल सम्पन्न कहा जायगा। यों मन हर जीवित प्राणी का होता है। कीट पतंग भी उससे रहित नहीं है। पर मनोमय कोश के व्याख्याकारों ने उसे दूरदर्शिता, तर्क प्रखरता एवं विवेक शीलता के रुप में विस्तार पूर्वक समझाया है। मन की स्थिति हवा की तरह है वह दिशा विशेष तक सीमित न रहकर स्वेच्छाचारी वन्य पशु की तरह किधर भी उछलता-कूदता है। पक्षियो की तरह किसी भी दिशा में चल पड़ता है। इसे दिशा देना, चिन्तन को अनुपयोगी प्रवाह में बहने से बचा कर उपयुक्त मार्ग पर सुनियोजित करना मनस्वी होने का प्रधान चिन्ह है। मनोनिग्रह-मनोजय इसी का नाम है। जंगली हाथी को पकड़ कर अनुशासित बनाने का काम तो कठिन है, पर इसकी उपयोगिता अत्यधिक है। जंगली हाथी फसलें उजाड़ते और झोंपड़ियों तोड़ते हैं और भूखे प्यासे अनिश्चित स्थिति में भटकते हैं। किन्तु पालतू बन जाने पर उनकी जीवन चर्या भी सुनिश्चित हो जाती है और साथ ही वे अपने मालिक का भी बहुत हित साधन करते हैं। सधे हुएमन की तुलना पालतू हाथी से की जा सकती है और अनियंत्रित मन को उन्मत जंगली हाथी कहा जा सकता है।

आवेग और आवेश ग्रस्त होकर उन उत्तेजनाओं से प्रेरित मनुष्य कुछ भी सोच सकता है और कुछ भी कर गुजर सकता है। वह चिन्तन और कर्तृत्व इतना असंगत हो सकता है कि फलस्वरुप जीवन भर पश्चाताप करना पड़े और असीम हानि उठानी पड़े। किन्तु आवेगों के प्रवाह में बुद्धि पर पर्दा पड़ जाता है और कुछ सूझ नहीं पड़ता। उन्मत्तों की तरह दूसरों की हत्या, आत्म हत्या न सही ऐसे काम तो सहज ही बन पड़ते हैं जिन पर शान्त मनःस्थिति में विचार करने पर स्वयं ही अपने पर क्रोध आता है। असंख्य मनुष्य ऐसे ही उद्धत कर्म करते हैं अथवा मरे हुए मन से अकर्मण्य बने हुए जीवन की लाश ढोते हैं। स्थिति से उबरने का कोई प्रकाश भी उन्हें नहीं मिलता।

प्रायः एक समय में एक प्रकार के विचारएक ही दिशा में दौड़ते हैं। यह प्रवाह जिधर भी चलता है उधर लाभ ही लाभ, औचित्य ही औचित्य दिखाई पड़ता है। जब कि वास्तविकता कुछ और ही होती है। प्रवाह को रोक कर, धारा द्वारा उससे बाँध या बिजली घर बनाये जाते हैं। मन के प्रवाह को जिस दूसरी प्रतिरोध शक्ति से रोका जाता है, उचित अनुचित के मंथन से उलट-पुलट कर नवनीत निकाला जाता है, तब पता चलता है कि क्या सोचना सार्थक है क्या निरर्थक? लाभ किसमें हैं, और हानि किसमें? तत्काल के क्षणिक लाभ को ही सब कुछ न मान कर भविष्य के चिरस्थायी परिणाम का विचार करने में समर्थ एवं परिपक्व बुद्धि मन के प्रवाह को अवाँछनीय दिशा में रोक सकती, उसे उचित में नियोजित कर सकती है। इस परिष्कृत चिन्तन प्रक्रिया का मनोमय कोश की उपलब्धि कह सकते हैं।

महा मनीषी, तत्व दर्शी, शोध कर्ता एवं मनस्वी व्यक्ति ही महा मानवों की पंक्ति में बैठ सकने में समर्थ हुए हैं। उनने संसार का नेतृत्व किया है और अपने महान कतृत्वों से इतिहास को यशस्वी किया है। इन सभी की यह प्रमुख विशेषता रही है कि उन्हें अपने मन पर अंकुश करना और उसे दिशा देना सीखा। सामान्य लोगों का मन हवा के साथ उड़ते फिरने वाले तिनके की तरह अपनी मानसिक चेतना को निरर्थक अथवा अनर्थ मूलक स्थिति में भटकने देता है जब कि मनस्वी व्यक्ति उसकी प्रत्येक लहर को सुनियोजित करता है। उचित और अनुचित की कसौटी का अंकुश रख करह्व मन को उसी दिशा में, उसी गति से चलने देता है जिससे कुछ महत्वपूर्ण हित साधन हो सके।

इच्छाओं को मोड़ने में, चिन्तन को सुनियोजित करने में सफलता प्रखर-तर्क बुद्धि से उत्पन्न होती है और आत्म-दमन कर सकने की साहसिकता से मनोनिग्रह बन पड़ता है। एकाग्रता का, चित्त-वृत्ति-निरोध का बहुत माहात्म्य योगशास्त्रों में बताया गया है। इसका अर्थ चिन्तन प्रक्रिया को ठप्प कर देना, एक ही ध्यान में निमग्न रहना, नहीं वरन् यह है कि विचारों का प्रवाह नियत निर्धारित प्रयोजन से ही रुचि पूर्वक लगा रहे। यह कुशलता जिनकी करतल गत हो जाती है वे जो भी लक्ष्य निश्चित करते हैं उसमें प्रायः अभीष्ट सफलता ही प्राप्त करके रहते हैं। बिखराव की दशा में चिन्तन की गहराई में उतरने का अवसर नहीं मिलता अस्तु किसी विषय में प्रवीणता और पारंगतता भी हाथ नहीं लगती। संसार में विशेषज्ञों का स्वागत होता है, यहाँ हर क्षेत्र में ‘ए-वन’ की माँग है और यह उपलब्धि कुशाग्र बुद्धि पर नहीं सघन मनोयोग के साथ सम्बद्ध है। यह मनोयोग का वरदान प्राप्त करने के लिए जो प्रयास व्यायाम करने पड़ते हैं उन्हें ही मनोमय कोश की साधना कहते हैं।

विज्ञानमय कोश को सामान्य भाषा में भावना प्रवाह कह सकते हैं। यह चेतना की गहराई में अवस्थित अन्तःकरण से सम्बन्धित है। विचार शक्ति से भावशक्ति कहीं गहरी है, साथ ही उसकी क्षमता एवं प्रेरणा भी अत्याधिक सशक्त है। मनुष्य विचारशील ही नहीं संवेदनशील भी है। यह संवेदनाएँ ही उत्कट स्तर की आकाँक्षाएँ उत्पन्न करती हैं और उन्हीं से प्रेरित होकर मनुष्य बेचैन-विचलित हो उठता है जब कि विचार प्रवाह, मात्र मस्तिष्कीय हलचल भर पैदा कर पाता है। देव और दैत्य का वर्गीकरण इस भाव चेतना के स्तर को देखकर किया जाता है। आसुरी प्रकृति के व्यक्ति आत्माश£घा, दर्प, आतंक, निष्ठुरता, वर्चस्व जैसी उद्धत आकाँक्षाओं में डूबे रहते हैं। उन्हें गौरव दूसरों पर रौव गाँठने के लिए क्रूर कर्म करने में प्रतीत होता है। सृजन के लिए उच्च स्तरीय वरिष्ठता चाहिए पर ध्वंस तो निष्कृष्ठ तम व्यक्ति भी कर सकता है। अहंकारी और उद्धत व्यक्ति सद विनाश की, आतंक की, क्रूर कर्मों की बात सोचते हैं और आतंक वादी रीति नीति अपनाते हैं। ध्वंस देखकर ही उन्हें अपने गौरव का अनुभव होता है और तदनुसार वे संतोष लाभ करते हैं। ऐसे लोग यदि साहस हीन होते हैं तो विलासी, संग्रही, धनी, आकर्षक, अपव्ययी बन कर दूसरों की तुलना में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करने के ताने बाने सुनने लगते हैं। असुरता की परिभाषा इस लोभ मोह और अहंकार के साथ जुड़े हुए व्यक्तिवाद उद्धतता के रुप में की जा सकती है।

विज्ञानमय कोश की सुसंतुलित साधना मनुष्य की दयालु, उदार, सज्जन, सहृदय, संयमी एवं शालीन बनाती है। उसे दूसरों को दुखी देखकर उसकी स्थिति में अपने को रखकर व्यथित होने की ‘सहानुभूति’ का अभ्यास होता है। तदनुसार औरों का दुख बँटाने की, सेवा परायणता की आकाँक्षा सदा उठती रहती हैं। विभिन्न प्रकार के परमार्थ इसी स्थिति में बन पड़ते हैं। ऐसे व्यक्तियों की आत्म भावना सुविस्तृत होते-होते अतीव व्यापक बन जाती है। तब दूसरों के सुख में भी अपने निज के सुख जैसा आभास मिलता है। अपनी उपलब्धियों का उपभोग एकाकी कर सकना उनके लिए संभव ही नहीं होता। ‘बाँट कर खाओं’ उनकी सहज प्रकृति बन जाती है। जिओ और जीने दो की उदार दृष्टि उन्हें इस बात के लिए विवश करती है कि अपनी उन्नति और समृद्धि की तरह की दूसरों को सुखी समुन्नत बनाने के लिए भी प्रयत्न किया जाय। अपने ऊपर खर्च होने वाले श्रम, समय, चिन्तन, प्रभाव एवं धन की मात्रा उन्हें न्यूनतम स्तर तक ले जानी पड़ती है ताकि दूसरों के लिए अधिक से अधिक कर गुजरने के लिए कुछ कहने लायक बचत हो सके। संयम इसी का नाम है। इन्द्रिय संयम तो इस दिशा में चलने की प्रथम सीड़ी है। वस्तुतः वासना और तृष्णा पर संयम करके सादगी भरी मितव्यायी जीवन चर्या बनाना और अपनी उपलब्धियों से संसार में संव्याप्त पीड़ा और पतन का भार हटाने के लिए तत्पर रहना यही है भाव प्रवाह की सत्पथ गामिनी अन्तः चेतना का स्पष्ट परिचय। किसका विज्ञानमय कोश किस स्तर का है इसका पता लगाने के लिए इसी कसौटी को सक्रिय करना पड़ता है।

आनन्दमय कोश का विकास यह देख कर परखा जा सकता है कि मनुष्य क्षुब्ध, उद्विग्न, चिन्तित, खिन्न, रुष्ट, असंतुष्ट रहता है अथवा हँसती मुस्कराती, हलकी फुलकी, सुखी सन्तुष्ट जिन्दगी जीता है। मोटी मान्यता वह है कि वस्तुओं, व्यक्तियों अथवा परिस्थितियों के कारण मनुष्य सुखी दुखी रहते हैं पर गहराई से विचार करने पर यह मान्यता सर्वथा निरर्थक सिद्ध होती है। एक ही बात पर सोचने के अनेकों दृष्टि कोण होते हैं। सोचने का तरीका किस स्तर का अपनाया गया-यही है मनुष्य के खिन्न अथवा प्रसन्न रहने का कारण।

अपने स्वरुप का, संसार की वास्तविकता का बोध होने पर सर्वत्र आनन्द ही आनन्द है। दुख तो अपने आपे को भूल जाने का, संसार को कुछ से कुछ समझ बैठने के अज्ञान का है। यह अज्ञान ही भव बन्धन है, इसे ही माया कहते हैं। प्राणी त्रिविध ताप इसी नरक की आग में जलने से सहता है। सच्चिदानन्द परमात्मा के इस सुरभ्य नन्दन वन जैसे उद्यान में दुख का एक कण भी नहीं दुखी तो हम केवल अपने दृष्टि दोष के कारण वस्तु, व्यक्ति और परिस्थिति का विकृत रुप देखकर ही डरते और भयभीत होते हैं। यदि यह दृष्टि दोष सुधर जाय तो मिथ्या आभास के कारण उत्पन्न हुई भ्रान्ति का निवारण होने में देर न लगे और आत्मा की निरन्तर आनन्द उल्लास से परिपूर्ण परितृप्त रहने की स्थिति बनी रहे।

प्रिय और अप्रिय यह दोनों प्रकार के परस्पर विरोधी अनुभव वस्तुतः एक दूसरे के पूरक है। अन्धकार के कारण ही प्रकाश की सत्ता है यदि संसार में कहीं अन्धकार दिखाई न पड़े तो फिर प्रकाश नाम का कोई तत्व ही अनुभव में न आवेगा। तब प्रकाश की स्थिति का किसी को पता भी न चलेगा। प्रकाश सापेक्ष है। उसे अनुभव तभी किया जाता है, उसकी नाप तोल सभी संभव है जब अन्धकार के साथ उसकी तुलना की जाय। ठीक उसी प्रकार सुख अथवा प्रिय नामका कोई स्वतन्त्र पदार्थ नहीं है। दुख की तुलना में सामान्य स्थिति अधिक अनुकूल मालूम पड़ती है वह अनुकूलता ही सुखानुभूति है।

इस तत्व दर्शन को समझने वाला व्यक्ति जादूगर की कलाकारिता को देखकर हँसता रहता है और अपना पेट फाड़ने से लेकर हाथ में से रुपया बरसाने तक के चित्र विचित्र खेलों को तटस्थ भाव से देखता रहता है। कर्म प्राणी का कर्त्तव्य है। कर्त्तव्य को दोष न लगे इसलिए वह पूर्ण उत्तरदायी और कर्मनिष्ठ की तरह अपना हर कार्य पूरी कुशलता, तन्मयता एवं कलाकारिता के साथ सम्पन्न करता है और अपने उत्कृष्ठ चिन्तन एवं आदर्श कतृत्व मात्र से सन्तुष्ट तथा प्रसन्न बनी रहता है। उसे आनन्दित रहने के लिए किसी बाहरी वस्तु-व्यक्ति या परिस्थिति की आवश्यकता नहीं पड़ती। कोई घटना-क्रम-कोई परिवर्तन उसकी स्थिर आनंदानुभूति में व्यवधान डाल सकने में समर्थ नहीं होता। उसे अनुकूल प्रतिकूल हर स्थिति में हँसता, मुसकुराता-हलका फुलका-देखा जा सकता है। नाट के पात्रों की तरह वह अपनी भूमिका भर निवाहता रहता है। इतने पर भी उसे पानी में रहने वाली नाव की तरह-कीचड़ में उगे कमल की तरह अपनी स्वतन्त्र स्थिति बनाये रहने में कोई कठिनाई नहीं होती।

पाँच कोशों की भावनात्मक पृष्ठ भूमि यही है। इन्हीं कसौटियों पर कसकर किसी व्यक्ति की आन्तरिक स्थिति के बारे में जाना जा सकता है कि वह आत्मिक दृष्टि से कितना गिरा पिछड़ा है अथवा उठने विकसित होने में सफल हुआ है।

पंचकोशों की साधना में जप, तप, ध्यान, प्राणायाम, बंध, मुद्रा आदि का प्रयोग करना पड़ता है। इसके राजयोग, हव्योग, लययोग, प्राणयोग, ऋतुयोग, ज्ञानयोग भक्तियोग, कर्मयोग, तत्वयोग आदि 84 योगों के आधार पर अनेकानेक व्यापक क्रम बताये गये हैं। साधक उन्हें अपनी परम्परा एवं पात्रता के अनुसार अपनाते हैं। इन सब साधनाओं में ज्ञान और कर्म से सम्मिश्रित तत्वयो की साधना है जिसमें स्वाध्याय, सत्संग और चिन्तन-मन के माध्यम से आत्म-शोधन करते हुए आदर्श कर्मनि का अवलम्बन लिया जाता है और सरलतापूर्वक लक्ष्य पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ा जाता है।


अपनों से अपनी बात - इस श्रृखंला में सम्मिलित होने का प्रयत्न करें

छान्ति-कुञ्ज, हरिद्वार की स्थापना एक ऐसे ‘आरण्यक’ के रुप में की गई है जिसमें व्यक्तित्वों को सुधारा, ढाला और परिपक्व किया जा सके।

प्राचीन काल में सामान्य छात्रों की शिक्षा के लिए गुरुकुल होते थे और विशिष्ठ छात्रों के लिए ‘आरण्यक’। गुरुकुलों में भौतिक जीवनयापन के आवश्यक क्रिया-कलापों के साथ-साथ मानवी गरिमा के अनुरुप दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा मिलती थी। दस वर्ष की आयु से लेकर पच्चीस वर्ष के होने तक पन्द्रह वर्ष का शिक्षण क्रम वहाँ चलता था और छात्र शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक, आर्थिक, सामाजिक क्षेत्रों में अभीष्ट सफलताएँ प्राप्त करने योगय होकर निकलते थे। यह गुरुकुल पद्धति हुई।

आरण्यकों का एक ही निर्धारित विषय होता है-आत्म बोध, आत्म-विकास और आत्म-बल का संचय। इसके लिए उन्हें तत्व-दर्शन पढ़ना होता है-जीवन के साथ आदर्शों का समन्वय करने का लोक-व्यवहार जानना पड़ता है औ साथ ही आत्म-बल संचय करने के लिए साधनात्मक तपश्चर्याओं की आग में तपना पड़ता है। इन त्रिविधि पुण्य-प्रक्रियाओं से संस्कारित छात्र दीप्तिमान र्स्वण की तरह तपे हुए निकलते थे। वे आत्म-कल्याण का जीवन लाभ लेते थे और असंख्यों को अपनी नाव में बिठा कर भव-सागर पार कराते थे।

शान्ति-कुञ्ज का आरम्भ इसी ‘योजन विशेष के लिए आरण्यक शिक्षा प्रक्रिया की तरह हुआ है। उसे एक ऐसी शिक्षण संस्था कहना चाहिए जिसमें व्यक्तित्वों को परिष्कृत करना और उनमें प्रखरता उत्पन्न करने का लक्ष्य रखा गया है। अखण्ड-ज्योति परिवार के सदस्य-युग निर्माण अभियान के सृजन सैनिक उसके लिए उपयुक्त पात्र समझे गये। उन्हें प्रयत्न पूर्वक खोज-खोजकर एक ऐसी माला में पिरोया गया है जिसे पहनकर मानवता पुन गौरवास्पद बन सकती है।

अच्छा तो यह होता कि कुछ थोड़े से छात्र यहाँ रहते और दीर्घकालीन साधना करके अपनी प्रतिभा विकसित करते ओर उसका लाभ समस्त समाज को देते। पर समय की आवश्यकता ने दूसरी माँग की और अधिक लोगों का अधिक लाभ देने की नीति अपनानी पड़ी। इसे आपत्ति धर्म कहा जा सकता है। सम्भव है आगे चलकर इस आरण्यक का स्वरुप वही बन जाय कि थोड़े से परखे हुए छात्र यहाँ रहे और दीर्घकालीन एकान्त साधना करके विशिष्ठ आत्म-बल प्राप्त करें और उस सम्पदा को डडडड दिशाओं में बिखेर कर विश्व में चिरस्थायी सुख-शान्ति की भूमिका सम्पादित करें। पर अभी तो आज की आवश्यकता ही प्रधान है। संस्कृति की सीता को, लंका बन्दीगृह से छुड़ाने के लिए योगयता की दृष्टि से पिछड़े रीछ, वानरों को स्वल्पकालीन शिक्षा देकर युद्ध के मोर्चे भेजना है। इन दिनों शान्ति-कुञ्ज की गतिविधियाँ ऋत मूक पर्वत बन रही योजनाओं और तैयारियों के में ही समझी जा सकती है। अपने छोटे बानर परिष्कृत को लंका की ओर ले चलने के आतुर हैं। डडडड की गुँजाइश नहीं। सुयोगय सेनाध्यक्षों को प्रशिक्षित करने में जितना समय लगता है उतने की प्रतीक्षा नहीं की जा सकती। आज तो बूढ़े जामवन्त, जरठ जटायु, दुर्बल गिलहरी और वनवासी रीछ, बानर ही युग धर्म निवाहने का साहस एकत्रित करेंगे।

शान्ति-कुञ्ज में गत ढाई वर्षों से जो सत्र शिक्षण प्रक्रिया चल रही है उसकी प्रगति पर दृष्टिपात करने से आशातीत सन्तोष होता है। शिक्षार्थियों की पूर्व भूमिका को देखते हुए कम ही आशा थी कि वे कुछ अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे फिर भी प्रयत्न तो आरम्भ कर ही दिया गया था। परिणाम आर्श्चयजनक निकला है। विभिन्न स्तर के शिक्षण सत्रों में विभिन्न वर्ग के लोग आते रहें हैं। उनकी पात्रता एवं अन्तः स्थिति के अनुरुप जो मिला है उसे स्वल्पकालीन प्रयास को देखते हुए ‘आशातीत’ कहा जाय तो तकिन भी अत्युक्ति नहीं होगी। अब तक के शिक्षार्थियों पर हमारी पैनी दृष्टि है। उनकी प्रगति पर ध्यान रखा है और जानकारी प्राप्त की है। जो विवरण उपलब्ध है उससे स्पष्ट है कि ऐसे लोग बहुत ही कम हैं जिनने अपनी तमिस्रा को तनिक भी नहीं हटाया। ऐसों को अपवाद ही कह सकते हैं। शेष को न्यूनाधिक मात्रा में ऐसी अन्तःचेतना की उपलब्धि हुई है जिसके सहारे उनकी आत्मिक प्रगति सन्तोषजनक रीति से अग्रगामी बनी है। उनके दृष्टिकोण में-क्रिया-कलाप में ऐसा परिवर्तन हुआ है जिसके सत्परिणाम सामने आने ही चाहिए थे। वे स्वयं अपने परिवर्तन पर प्रसन्न हैं और उनके सहचर अनुभव करते हैं कि व्यक्तित्व का काया-कल्प करने वाली यह प्रेरक प्रक्रिया कितनी सरल-कितनी सफल और कितनी सुखद है।

आत्मिक प्रगति कोई ऐसा रहस्य नहीं है जिसकी अपने को प्रतीति न हो, या जिसका फल देखने के लिए परलोक की प्रतीक्षा करनी पड़े। वह नकद धर्म है। थोड़े धन, विद्या, बल, पद आदि का जितना लाभ होता है उसी अनुपात से मनुष्य की स्थिति पहले की अपेक्षा ऊँची उठी दिखाई पड़ती है। ठीक इसी प्रकार आत्मिक सम्पदा थोड़ी भी बढ़े तो उसका प्रभाव शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक प्रफुल्लता, पारिवारिक सौजन्य, अर्थ सन्तुलन दूसरों द्वारा सहयोग सम्मान का उपहार, चेहरे पर मुसकान, स्वभाव में माधुर्य, आदर्शवादी चिन्तन में अभिरुचि, उत्कृष्ट क्रिया-कलाप में उत्साह, उज्ज्वल भविष्य की आशा, निर्भीक तेजस्विता का उदय, अन्तरंग और बहिरंग क्षेत्र में संव्याप्त अनौचित्य से संघर्ष जैसी अनेक विभूतियाँ प्रत्यक्ष दृष्टिगोचर होती हैं। शान्ति-कुञ्ज के शिक्षण सत्रों में सम्मिलित होने वाले शिक्षार्थियों ने ऐसी विभूतियाँ क्या कुछ कम पाई? इस दिशा में सूक्ष्म अन्वेषण से जो जाना गया है, उससे यही पता चला है कि वे अपने प्रयास एवं साहस की तुलना में अनेक गुना लाभ प्राप्त कर सकने में सफल हुए हैं। वे अनुभव करते हैं कि इन सत्रों में सम्मिलित होने में जितना समय लगा वह सच्चे अर्थों में सार्थक हुआ और अविस्मरणीय बना। किराये भाड़े में जो पैसा लगा उससे बढ़कर सन्तोष देने वाला खर्च जीवन भर में कभी किसी दान पुण्य में उनसे नहीं बन पड़ा। इन सत्रों की सार्थकता का अनुमान उनमें सम्मिलित होने वालों को मिले लाभ को देखकर ही लगाया जा सकता है। इस दृष्टि से एक शब्द में अब तक के इस प्रयास को पूर्ण सफल कहने में किसी प्रकार का संकोच अनुभव नहीं होता।

प्रशिक्षण सत्रों का निर्धारण एक वर्ष के लिए करने का क्रम चल रहा है। अगले वर्ष क्या होगा, इसकी घोषणा सामयिक परिस्थितियों के अनुसार आगे की जायगी वर्तमान स्थिति में इतना ही सम्भव है कि एक वर्ष की कार्य-पद्धति निश्चित की जाय और आगे जैसा आवश्यक हो वह आगे फिर बता दिया जाय। प्रस्तुत एक वर्ष में शान्ति-कुञ्ज की प्रशिक्षण व्यवस्था इस प्रकार बनी है।

कन्या प्रशिक्षण

1 जुलाई 75 से कन्या प्रशिक्षण सत्र आरम्भ हो गया है यह 11 महीने चलेगा। 31 मई 76 को यह पूर्ण हो जायगा। इसमें 80 कन्याओं के लिए स्थान बन सका है। शेष आवेदन-पत्र अगले वर्ष के लिए रोक लिये गये हैं। पाठय-क्रम में संगीत, अभिनय, रामायण प्रवचन, वक्तृत्व कला, हवन संस्कार, पर्व आदि धर्मकृत्यों का अभ्यास, प्रेस उद्योग, रबड़ की मुहरें, बिस्कुट, डबल रोटी बनाना, खिलौने, साबुन, मोमबत्ती, स्याहियाँ, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई आदि उद्योगों को सम्मिलित रखा गया है। स्वास्थ्य विज्ञान, जीवन-कला, गृह-व्यवस्था, शिशु-पालन, पारिवारिक स्नेह-सहयोग, नारी जागरण अभियान का नेतृत्व आदि विषयों का भी समावेश है। आशा की जानी चाहिए कि इस प्रशिक्षण को प्राप्त करके जाने वाली लड़कियाँ जहाँ भी रहेंगी वहाँ स्वर्गीय वातावरण का सृजन करेंगी।

महिला प्रशिक्षण

जिन्हें घर गृहस्थी का उत्तरदायित्व सँभालना पड़ता है वे अधिक समय घर से बाहर नहीं रह सकतीं। उन्हें अपने व्यक्तित्व का परिष्कार, परिवार की सुव्यवस्था, नारी जागरण अभियान में उपयुक्त भूमिका निभा सकने की क्षमता का विकास जैसी आवश्यक क्षमताएँ विकसित करने लायक अवसर इन तीन महीनों में ही मिल जाता है, संगीत, भाषण, गृह-उद्योग आदि की जितनी शिक्षा इस थोड़ी अवधि में सम्भव है उसका समावेश भी रखा गया है।

इस वर्ष मात्र दो ही सत्र महिला प्रशिक्षण के चलेंगे (1) अक्टृबर, नवम्बर, दिसम्बर (2) जनवरी, फरवरी, मार्च 76। युग-निर्माण परिवार के सदस्यों को अपने घरों से एक-एक महिला इस प्रशिक्षण में भेजनी चाहिए ताकि उन्हें अपना निजी परिवार आदर्श स्तर का बनाने तथा लोक-मंगल के कार्यों में कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाला एक नया सुयोगय साथी मिल सके। इन सत्रों में भेजकर पुराने ढर्रे की पत्नी को प्रगतिशील सहयोगिनी के रुप में बदला जा सकता है। महिला जागरण शाखाओं को भी अपनी एक प्रतिनिधि भेजनी चाहिए ताकि उसके सहयोग से शाखा का कार्य अधिक अच्छी तरह सम्पन्न हो सके। अक्टूबर से दिसम्बर वाले सत्र की संख्या पूरी हो चुकी, अब जनवरी, फरवरी, मार्च 76 के एक सत्र की ही भर्ती शेष है, जिन्हें इच्छा हो वे जल्दी ही अपना स्थान सुरक्षित करा लें।

जीवन साधना सत्र

सन् 75 में अब अक्टूबर, नवम्बर ही में दस-दस दिवसीय दो जीवन साधना सत्र होंगे। अक्टूबर पूरा हो गया। नवम्बर में कुछ सीटें बाकी हैं। इनके पूरे होते ही सन् 75 की भर्ती पूरी हो जायगी। इसके उपरान्त सन् 76 में जनवरी, फरवरी, मार्च में दस-दस दिन के हिसाब से मात्र नौ सत्र होंगे। इसके बाद पूरे 76 में और कोई जीवन साधना सत्र नहीं होगा। सीटें पूरी हो जाने पर नौ महीने बाद 77 के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। पाँच-पाँच दिन के प्रत्यावर्तन सत्रों में जो लोग आ चुके हैं उन्हें इन सत्रों में प्राथमिकता दी जायगी। वस्ततः जीवन साधना सत्रों को प्रत्यावर्तन सत्रों का उत्तरार्ध ही कहना चाहिए। दोनों को मिला देने से ही एक पूरा प्रशिक्षण बनता है।

योग एवं तपश्चर्या सत्र

अगले वर्ष के यह नये सत्र हैं। यह एक-एक महीने के होंगे। पहला सत्र दिसम्बर 75 में, दूसरा अप्रैल 76 में, तीसरा अगस्त 76 में होगा।

इन सत्रों में सवा लक्ष गायत्री पुश्चरण, अस्वाद व्रत, पाप प्रायश्चित्य के लिए विशिष्ठ तपश्चर्याएँ करने के विशेष विधान पालने पडे़ंगे। बीच-बीच में मौत तथा दूसरे आत्मानुशासनों का निर्वाह करना होगा। जपयोग, ध्यानयोग, बिन्दुयोग, नादयोग, प्राणयोग के अतिरिक्त योगाभ्यास की साधनाएँ पात्रता के अनुरुप साथ-साथ चलेंगी। गंगा स्नान, गंगाजल पान इन सत्रों में अनिवार्य रहेगा।

घर रहकर एक वर्ष की साधना से जो उपलब्धि हो सकती है उतनी शान्ति-कुञ्ज के दिव्य वातावरण एवं प्रखर संरक्षण में एक माह रहकर मिल सकेगी। योगाभ्यास एवं तप साधना में जिन्हें रुचि हो उनके लिए यह सत्र एक प्रकार से अलभ्य अवसर है।

लोक साधना सत्र

भगवान बुद्ध ने अपने समय में लाखों धर्म चक्र प्रवर्तक उत्पन्न किये थे और उन्हें देश देशान्तरों में भेज कर युग परिवर्तन का महान प्रयोजन पूरा किया गया था, आज भी समय की वैसी ही माँग है। साठ करोड़ की आबादी के भारत का हमें भावनात्मक नव निर्माण करना है और इससे आगे प्रवासी भारतीयों से लेकर संसार के कोने-कोने में मानव धर्म की, विश्व धर्म की, पुनः प्राण प्रतिष्ठा करनी है। इसके लिए हजारों लाखों धर्म प्रचारकों की आवश्यकता पड़ेगी। उसकी पूर्ति के लिए विचार शील चरित्र निष्ठा एवं प्रतिभावान ऐसे लोक सेवी तैयार करने पड़ेंगे जो अपनी पूँछ में आग लगा कर आसुरी-अनीति की लंका को भस्मपात करने में समर्थ हो सकें।

अगले दिनों व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण का, बौद्धिक नैतिक एवं समाज क्रान्ति का, अभियान रामचरित्र और कृष्ण चरित्र को माध्यम बना कर चलाया जायगा। इसके लिए रामायण और भागवत की लोक प्रियता का उपयोग करना आवश्यक समझा गया है। तुलसी कृत रामायण के साथ बाल्मीकि रामायण और भागवत के साथ महाभारत जोड़कर रखे गये हैं, ताकि अभीष्ट उद्देश्य की पूर्ति के लिए उपयुक्त सामग्री उपलब्ध हो सके। अपना कार्य क्षेत्र 80 प्रतिशत आबदी के 82 प्रतिशत अशिक्षत लोगों के बीच है। उनमें, मानसिक पृष्ठ भूमि में धार्मिकता का कुछ अंश मौजूद है। राजनीति अर्थशास्त्र, समाज विज्ञान जैसे जटिल विषयों का आधार लेकर उन्हें कुछ समझाया जाय तो सफलता न मिलेगी। रामायण भागवत में वह बहुत कुछ मौजूद है जिससे युग की आवश्यकत के अनुरुप लोक मानस ढालने में सफलता प्राप्त की जा सके।

भारतीय संस्कृति में वे सभी बीच मौजूद है जिनको अंकुरित, पल्लवित और फलित करके उज्ज्वल भविष्य के सभी साधन जुटाये जा सकते हैं। नैतिक पुनरुत्थान एवं सामाजिक परिवर्तन के साथ साथ हमें उस संस्कृति की पुनः प्राण प्रतिष्ठा भी करनी है, जो मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर र्स्वग के अवतरण में पूरी तरह समर्थ हो। भारतीय धर्म वस्तुतः विश्व धर्म है, अपनी संस्कृति ही अगले दिनों विश्व संस्कृति बनने जा रही है, उसे युग के अनुरुप ढाँचे में ढालकर इस योगय बनाना है कि अनास्था वानों में भी पुनः आस्था का संचार कर सकना संभव हो सके।

इसके लिए भारतीय धर्म एवं संस्कृति में प्रचलित सभी कर्म काण्डों, को धर्म कृत्यों को प्रेरणाप्रद शैली में सर्वसाधारण के सम्मुख प्रस्तुत करना होगा। अपने पर्व त्यौहारों में सामाजिक समस्याओं के समाधान और डडडड संस्कारों में परिवार निर्माण के सभी तथ्य पूरी तरह सन्निहित हैं। जन्म दिन यदि प्रेरक ढंग से मनाये जान लगें तो उन उत्सवों के सहारे व्यक्ति निर्माण के सभी प्रमुख सिद्धान्त अन्तःकरण में प्रविष्ट कराये जा सकते हैं।

संगीत की उपयोगिता सर्व विदित है। अन्तःकरण तब प्रवेश कर जाने की क्षमता उसमें विद्यमान है। बाल वृद्ध, नर-नारी शिक्षित-अशिक्षित सभी उसके द्वारा आनन्द और प्रकाश का दुहरा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अस्तु प्रचारकों का यदि कंठ थोड़ा भी साथ दे और मस्तिष्क ताल स्वर की जरासी भी पकड़ हो तो फिर संगीत अवश्य ही सीखना चाहिए और सहगान कीर्तनों के माध्यम जन मानस को झक-झोरने में आशाजनक सफलता प्राप्त करनी चाहिए।

उपरोक्त सभी तथ्यों का समावेश करके युग धर्म लोक नायकों के लिए एक वर्षीय पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। इसमें (1) रामायण कथा तथा रामचरित्र सहारे युगान्तर कारी प्रवचन, (2) भागवत कथा तथा कृष्ण चरित्र के आधार पर युग परिवर्तन के बीजारोपण (3) जनमानस को भाव-विभोर कर सकने योगय संगीत (4) पर्व, संस्कार, यज्ञ, आदि धर्म कृत्यों के सहारे पारिवारिक एवं सामाजिक छोटे बड़े उत्सव आयोजनों सूत्र संचालन (5) युग की प्रमुख उलझनों के स्वरुप और उनके समाधान का तत्वदर्शन (6) लोक सेवी के डडडड व्यक्तित्व ढालने योगय जीवन साधना एवं तपश्चर्या अभ्यास।

उपरोक्त छहों तथ्यों को अभ्यास में लाने और उसके प्रवीणता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम अवधि एक ही हो सकती। इससे कम में उपरोक्त प्रशिक्षण किसी प्रकार संभव नहीं हो सकता। यह शुभारंभ इसी वर्ष किया जा रहा है। एक जनवरी से 30 दिसम्बर 76 तक यह शिक्षण चलेगा। जिनमें उपरोक्त शिक्षण्एा के सभी प्रतिभा हो वे ही इसके लिए आवेदन करें। भावी डडडड में जिन्हें धर्म प्रचारक की भूमिका निभानी हो उन्हीं के लिए यह प्रशिक्षण उपयुक्त पड़ेगा।

रामायण सत्र

पिछले दिनों डेढ़-डेढ़ महीने के तीन रामायण सत्र चल चुके है। इस स्वल्प काल में भी शिक्षार्थी अपने परिवार तथा समीपवर्ती क्षेत्र में रामायाण के माध्यम से नव जीवन संचार कर सकने की क्षमत प्राप्त करके गये हैं। रामायण कथा, रामचरित्र के सहारे युग धर्म की प्रेरणा देने वाले प्रवचन इस थोड़ी अवधि मं भी सिखा दिये जाते हैं। साथ ही पर्व, संस्कार, यज्ञ आदि कर्म काण्डों का भी इतने ही दिनों में अभ्यास हो जाता है। यह शिविर उन लोगों के लिए है जो कृषि, व्यवसाय, नौकरी आदि आजीविका उपर्जान में व्यस्त होने के कारण अधिक समय तो नहीं निकाल सकते पर अपने समीपवर्ती क्षेत्र में नव निर्माण का आलोक उत्पन्न करने के इच्छुक हैं। स्वल्प सभय के शिक्षण को देखते हुए वे भी आर्श्चय जनक योगयता प्राप्त करके जाते हैं।

यह सत्र अगले वर्ष दो ही चलेंगे, (1) एक मई से 15 जून तक (2) 16 जून से 30 जुलाई 76 तक,

उपरोक्त सद्ध श्ऱंखला को यदि महीनों के हिसाब से देखा जाय तो वह इस प्रकार होगी-

(1) अक्टूबर 75-कन्या प्रशिक्षण सत्र, महिला सत्र, जीवन साधना सत्र, (2) नवम्बर 75-कन्या प्रशिक्षण, महिला सत्र, जीवन साधना (3) दिसम्बर 75-कन्या प्रशिक्षण, महिला सत्र, योग तप साधना सत्र (4) जनवरी 76-कन्या सत्र, लोक साधना सत्र, जीव साधना सत्र, (5) फरवरी 76-कन्या सत्र, लोक सेवा सत्र, जीवन साधना सत्र, (6) मार्च-76 कन्या सत्र, लोक सेवा सत्र, जीवन साधना सत्र, (7) अप्रैल 76-कन्या सत्र, लोक सेवा सत्र, योग तप साधना सत्र, (8) मई 76-कन्या सत्र, लोक सेवा सत्र, रामायण सत्र (9) जून 76-लोक सेवा सत्र, रामायाण सत्र, (10) जुलाई 76-कन्या सत्र, लोक सेवा सत्र, रामायण सत्र। डडडड सत्र जुलाइ्र से आरम्भ होकर फिर एक साल डडडड। लोक सेवा सत्र दिसम्बर तक चलता रहेगा। अगस्त 76 से दिसम्बर 76 तक की अवधि में जीवन साधना और महिला सत्रों की व्यवस्था फिर होगी जिनकी सूचना अगले वर्ष दी जायगी। अभी अगले 10 महीनों की ही सुनिश्चित कार्यक्रम घोषित किया जा रहा है।

उपरोक्त सत्रों में अधिकारी व्यक्ति ही प्रवेश पा सकेंगे। सैलानी पर्यटक और कष्ट निवृत्ति का आशीर्वाद पाने की इच्छा से आये लोग भी कभी-कभी स्त्री बच्चों समेत सत्रों में घुस पड़ते हैं और सारी व्यवस्था ही गड़बड़ा देते हैं। इसकी रोकथाम अतीव आवश्यक हो गई है। इसलिए अलग=अलग सत्रों के अलग-अलग आवेदन पत्र छपा दिये गये है। इच्छुकों को अपने सत्र का छपा आवेदन पत्र माँग लेना चाहिए और उसे भरकर भेजने के उपरान्त स्वीकृति की प्रतीक्षा करनी चाहिए। बिना स्वीकृति पाये किसी को भी ऐसे ही नहीं चल पड़ना चाहिए। व्यवस्था की दृष्टि से इस प्रकार का अनुशासन अब और भी अधिक कठोर बना देना आवश्यक हो गया है। इससे अवाँछनीय भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था उत्पन्न न होगी और सत्पात्रों पर अधिक शक्ति खर्च करके उन्हें अधिक लाभान्वित कर सकना संभव होगा।

प्रशिक्षण का यह सुअवसर कब तक उपलब्ध रहेगा कहा नहीं जा सकता, इसलिए जिन्हें यह सब उपयोगी प्रतीत हो उन्हें यथा सम्भव अगले ही वर्ष इनमें सम्मिलित होने का प्रयत्न करना चाहिए। अखण्ड-ज्योति परिवार के प्रत्येक सदस्य को इसके लिए इन पक्तियों द्वारा आमंत्रित किया जा रहा है।


Quotation

जो पैदा करता है और दान करता है वह पवित्र जीवन के उपायों को जानता है। जो सम्पत्ति जमा करके रखी जाती है, वह उसी प्रकार मूल्य हीन है जैसे गहरे भू-गर्भ में छिपा सोना। मनुष्यों के प्रयोग में लगाओ, क्योंकि जो धन पैदा करते हैं वे जानते हैं कि उसका सदुपयोग कैसे किया जा सकता है और जो लोग धन पा जाते हैं वे उसे उड़ाना ही जानते हैं।

-गुरु नानक

*समाप्त*